1500 पंपों पर पेट्रोल और डीजल की सप्लाई गड़बड़ाने से किल्लत बरकरार

सप्लाई पूरी नहीं होने से पंप चौबीस घंटे ग्राहकों को ईधन नहीं दे पा रहे

1500 पंपों पर पेट्रोल और डीजल की सप्लाई गड़बड़ाने से किल्लत बरकरार
एचपीसीएल और बीपीसीएल कंपनियों के पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल की हुई किल्लत से कुछ राहत है। बीपीसीएल के पंपों पर सप्लाई में काफी सुधार है, लेकिन एचपीसीएल के प्रदेशभर के करीब 1500 पंपों पर अभी भी सप्लाई गड़बड़ाई हुई है।

जयपुर। एचपीसीएल और बीपीसीएल कंपनियों के पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल की हुई किल्लत से कुछ राहत है। बीपीसीएल के पंपों पर सप्लाई में काफी सुधार है, लेकिन एचपीसीएल के प्रदेशभर के करीब 1500 पंपों पर अभी भी सप्लाई गड़बड़ाई हुई है। डिमांड के अनुसार सप्लाई पूरी नहीं होने से पंप चौबीस घंटे ग्राहकों को ईधन नहीं दे पा रहे हैं।  

गड़बड़ाई सप्लाई पर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग भी अलर्ट मोड़ में आ गया है। विभाग के शासन सचिव आशुतोष एटी पेणडनेकर ने सभी कंपनियों ने राजस्थान हैड्स को तलब किया। राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधि संदीप भगेरिया भी पहुंचे। कंपनियों ने जल्द सप्लाई दुरूस्त करने का भरोसा दिलाया है। मॉनिटरिंग के लिए एक अधिकारी को भी जिम्मेदारी दी है। डीएसओ को निर्देश दिए हैं कि वे पंप ड्राई, सप्लाई बाधित होने की सूचना अपडेट रखे और सप्लाई सुनिश्चित करने का काम करें।  

Post Comment

Comment List

Latest News

एसएमएस मेडिकल कॉलेज ने रचा कीर्तिमान, एक ही दिन में 11 जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी सफल एसएमएस मेडिकल कॉलेज ने रचा कीर्तिमान, एक ही दिन में 11 जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी सफल
एसएमएस मेडिकल कॉलेज के ऑर्थोपेडिक्स विभाग ने एक ही दिन में 11 जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी कर उपलब्धि हासिल की। 8...
भारत के लिए राहतभरी खबर: होर्मुज खुलते ही तेल और उर्वरक से लदे 11 जहाज सुरक्षित लौटे, ऊर्जा संकट की आशंका घटी
ईरान की कूटनीतिक पहल: आईएईए निरीक्षकों को मंज़ूरी देने से किया इनकार, अमेरिकी उपराष्ट्रपति के बयान का किया खंड़न
राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद: कांग्रेस का भाजपा-आरएसएस पर तीखा हमला, आलोक शर्मा ने कहा- जिन लोगों ने प्रभु श्रीराम को नहीं छोड़ा, वे देश को क्या छोड़ेंगे 
अजमेर में भाजपा ने मनाया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस, राष्ट्रभक्ति के आदर्शों को किया याद
पल्स पोलियो अभियान : जयपुर जिले के 4064 बूथों पर 4 लाख 60 हज़ार से अधिक नौनिहाल गटकेंगे दो बूंद ज़िन्दगी की
राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़े एक्शन की तैयारी: SIT ने सरकार को सौंपी रिपोर्ट, ट्रस्ट को दोबारा गठित करने की सिफारिश