जयपुर पुलिस का फिट इंडिया अभियान के तहत साइकिलिंग एवं योगा कार्यक्रम का आयोजन

फिट इंडिया मूवमेंट जिसकी शुरुआत प्रधानमंत्री ने की थी

जयपुर पुलिस का फिट इंडिया अभियान के तहत साइकिलिंग एवं योगा कार्यक्रम का आयोजन
पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसफ ने बताया कि फिट इंडिया मूवमेंट जिसकी शुरुआत प्रधानमंत्री ने की थी

जयपुर। पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार जयपुर पुलिस आयुक्तालय पर पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसफ के नेतृत्व में रविवार सुबह बारिश के दौरान विषम परिस्थितियों में पुलिस अधिकारी एवं जवानों के साथ साइकिलिंग एवं योगा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसफ ने बताया कि फिट इंडिया मूवमेंट जिसकी शुरुआत प्रधानमंत्री ने की थी। उन्होंने बताया कि फिट इंडिया अभियान के तहत फिटनेस को बढ़ावा देने एवं स्वास्थ्य के प्रति पुलिस जवानों में जागरूकता फैलाने के साथ- साथ फिटनेस को सभी नागरिकों के दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाना है। फिट इंडिया अभियान का मुख्य संदेश "फिटनेस की डोज आधा घंटा रोज" जिसे सभी तक पहुँचाया जाएगा। 

फिट इंडिया अभियान के तहत पुलिस आयुक्तालय पर पुलिस अधिकारियों के साथ 700 जवानों ने योगाभ्यास किया। साथ ही पुलिस आयुक्त  जोसफ ने अमर जवान ज्योति से अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पुष्पेंद्र सिंह सोलंकी के नेतृत्व में एक साइकिल दल को पुलिस आयुक्त  जोसफ ने हरी झंडी दिखाकर बीसलपुर के लिए रवाना किया।

पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसफ के नेतृत्व में आयुक्तालय के सभी पुलिस अधिकारी एवं जवान ने आयुक्तालय से साइक्लिंग शुरू करते हुए अजमेरी गेट,छोटी चौपड़,बड़ी चौपड़ होते हुए चार दीवारी में चक्कर लगा कर आयुक्तालय तक साइक्लिंग की गई। साइक्लिंग दल का जगह-जगह स्वागत किया गया, जिसमें अजमेरी गेट पहुँचने पर पुलिस के जवानों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। बड़ी चौपड़ पर भी साइक्लिंग दल का CLG सदस्यों, व्यापारियों एवं आमजन  ने पुष्प वर्षा एवं गर्मजोशी से उत्साहवर्धन करते हुए स्वागत किया।
 
फिट अभियान में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त यातायात एवं प्रशासन योगेश दाधीच, पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) राजेश कुमार कांवत, पुलिस उपायुक्त (पश्चिम)  हनुमान प्रसाद मीणा, पुलिस उपायुक्त (उत्तर)  करण शर्मा, पुलिस उपायुक्त (यातायात)  सुमित मेहरडा सहित पुलिस अधिकारी एवं पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

Read More डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचार आज भी राष्ट्र निर्माण के पथ-प्रदर्शक : मदन राठौड़

Post Comment

Comment List

Latest News

डीएलसी दरों में प्रस्तावित 40% बढ़ोतरी पर क्रेडाई का विरोध, कहा- रियल एस्टेट और आमजन दोनों होंगे प्रभावित डीएलसी दरों में प्रस्तावित 40% बढ़ोतरी पर क्रेडाई का विरोध, कहा- रियल एस्टेट और आमजन दोनों होंगे प्रभावित
क्रेडाई राजस्थान ने डीएलसी दरों में प्रस्तावित 40 प्रतिशत तक वृद्धि का विरोध करते हुए रियल एस्टेट, आमजन और राज्य...
प्रधानमंत्री मोदी की ऐतिहासिक न्यूजीलैंड यात्रा: ऑकलैंड में भारतीय समुदाय और द्विपक्षीय संबंधों पर रहेगा फोकस, पीएम लक्सन के साथ करेंगे द्विपक्षीय वार्ता
E20 पेट्रोल सस्ता क्यों नहीं? केंद्र ने बताया- तेल आयात घटाना और किसानों को फायदा
ब्लॉक कार्य स्थगित होने से जैसलमेर-जयपुर रेलसेवा रीस्टोर, रेलवे ने जारी किए निर्देश
एथनॉल मिश्रण नीति के खिलाफ युवा कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, सरकार पर उपभोक्ताओं को गुमराह करने का आरोप
योगी का अखिलेश पर हमला: सपा सरकार में "जय श्रीराम" का नारा लगाने वालों को भेजा जाता था जेल, 17 परियोजनाओं का किया लोकार्पण 
साइबर अपराधियों के खिलाफ जयपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 215 मोबाइल बरामद और पांच आरोपी गिरफ्तार