प्रदेश में तापमान में होगी गिरावट

मानसून गतिविधियां दर्ज होने की संभावना है

प्रदेश में तापमान में होगी गिरावट
प्रदेश में प्री-मानसून की दस्तक से पहले गर्मी बढ़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 10 से 11 जून के दौरान कोटा संभाग के जिलों में प्री-मानसून गतिविधियां दर्ज होने की संभावना है।

जयपुर। प्रदेश में प्री-मानसून की दस्तक से पहले गर्मी बढ़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 10 से 11 जून के दौरान कोटा संभाग के जिलों में प्री-मानसून गतिविधियां दर्ज होने की संभावना है। गंगानगर और धौलपुर में गर्मी ने अपना असर दिखाया। दिन का तापमान दोनों ही जगह 46.2 डिग्री दर्ज हुआ। चूरू, बीकानेर, फलौदी में तापमान अधिक रहने से गर्मी और लू ने लोगों को परेशान कर दिया। जयपुर में दिन का तापमान 41.9 और रात का 31.5 डिग्री दर्ज हुआ।

मौसम विभाग के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार अगले 24 घंटों बाद तापमान में हल्की गिरावट होगी। उमस भरी गर्मी का दौर अभी जारी रहेगा। पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, जोधपुर संभाग के जिलों में अपेक्षाकृत तेज हवाएं चलने की संभावना है। अजमेर 40.3, अलवर 44.1, पिलानी 44.2, सीकर 41.0, कोटा 43.7, चित्तौड़गढ़ 43.0, बाड़मेर 42.4, जैसलमेर 42.5, जोधपुर 40.5, फलौदी 44.6, बीकानेर 43.5, चूरू 43.7, गंगानगर 46.2, धौलपुर 46.2 और नागौर में 41.8 डिग्री दिन का तापमान दर्ज किया गया।

Post Comment

Comment List

Latest News

क्या विपक्ष को फिर एकजुट करेंगी ममता? राहुल से मुलाकात के बाद तेज हुई अटकलें ; बढ़ी सियासी हलचल, 6 जून को होगी भविष्य की रणनीति तय क्या विपक्ष को फिर एकजुट करेंगी ममता? राहुल से मुलाकात के बाद तेज हुई अटकलें ; बढ़ी सियासी हलचल, 6 जून को होगी भविष्य की रणनीति तय
पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु चुनाव में हार के बाद विपक्षी खेमे को एकजुट करने के लिए 6 जून को 'INDIA'...
पूर्व कुलपति डॉ. देव स्वरूप से जुड़े विवादों ने बढ़ाई चर्चा, राजस्थान यूनिवर्सिटी में हलचल
संयुक्त राष्ट्र की खौफनाक रिपोर्ट: 2025 में युद्ध क्षेत्रों में यौन हिंसा के मामले दोगुने से अधिक बढ़े, 10,000 मामले दर्ज
शुभेन्दु सरकार का बड़ा फैसला: सर्वाइकल कैंसर से लड़ने के लिए मुफ्त टीकाकरण अभियान की शुरूआत, 14 वर्षीय लड़कियों को होगा लाभ
अमृत भारत योजना से बदली सूरतगढ़ स्टेशन की तस्वीर, व्यापार और आवागमन को मिला नया बल
सीयूईटी-यूजी 2026 में तकनीकी गड़बड़ी पर 'आप' हमलावर, सौरभ भारद्वाज और आतिशी ने उठाए परीक्षा सुरक्षा पर सवाल
प्रवक्ताओं एवं मीडिया पैनलिस्टों की नियुक्ति छह माह की परिवीक्षा अवधि पर, प्रदर्शन के आधार पर होगा अंतिम चयन : कांग्रेस