नाहरगढ़ स्थित जयपुर वैक्स म्यूजियम अब एक नए अवतार में, पर्यटकों को 4 जादुई दुनियाओं का मिलेगा अनुभव

रों तरफ होगा 25 लाख शीशों के महल से लेकर राजस्थान के पहले थियेटर तक का सफर

नाहरगढ़ स्थित जयपुर वैक्स म्यूजियम अब एक नए अवतार में, पर्यटकों को 4 जादुई दुनियाओं का मिलेगा अनुभव
हिस्टोरिका-स्टेप इनटू हिस्ट्री महज वैक्स म्यूजियम नहीं, एक टाइम मशीन है, जहाँ आप महाराजा के दरबार से लेकर हाड़ी रानी के बलिदान तक को अपनी आँखों से जियेंगे, आपके चारों तरफ होगा - 25 लाख शीशों के महल से लेकर राजस्थान के पहले थियेटर तक का सफर।

जयपुर। हिस्टोरिका-स्टेप इनटू हिस्ट्री महज वैक्स म्यूजियम नहीं, एक टाइम मशीन है, जहाँ आप महाराजा के दरबार से लेकर हाड़ी रानी के बलिदान तक को अपनी आँखों से जियेंगे, आपके चारों तरफ होगा - 25 लाख शीशों के महल से लेकर राजस्थान के पहले थियेटर तक का सफर। जयपुर आने वाला पर्यटक अब सिर्फ महल और किले ही नहीं देखना चाहता, बल्कि इतिहास को जीना चाहता है। पर्यटकों की इसी बदलती सोच और इमर्सिव अनुभव की मांग को देखते हुए, नाहरगढ़ किले में स्थित प्रसिद्ध जयपुर वैक्स म्यूजियम अब एक नए कलेवर और नए ब्रांड नाम 'हिस्टोरिका- स्टेप इनटू हिस्ट्री' के साथ शुरू होने जा रहा है। यह दुनिया का पहला मल्टी-एक्सपीरियंशियल हिस्ट्री म्यूजियम है, जो 300 साल पुराने नाहरगढ़ किले में स्थित है।

फाउन्डर अनूप श्रीवास्तव ने बताया कि जब उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने म्यूजियम का दौरा किया था। उन्होंने सुझाव दिया था कि यदि म्यूजियम में अनुभव को और बेहतर किया जाए, तो इस विरासत में चार चांद लग जाएंगे और पर्यटक का अनुभव चौगुना हो जाएगा। उन्हीं के सुझाव को ध्यान में रखते हुए हिस्टोरिका इमर्सिव फिल्म की इस नई परिकल्पना पर काम किया गया है।

हिस्टोरिका में पर्यटकों को चार जादुई दुनियाओं का अनुभव मिलेगा यह 1878-79 में महाराजा सवाई राम सिंह द्वितीय द्वारा बनवाए गए राजस्थान के पहले थियेटर की प्रतिकृति है। यहाँ मेगा स्क्रीन पर दो ब्लॉकबस्टर फिल्मेंमिस्ट्री ऑफ नाहरगढ़ और 'हाड़ी रानी' दिखाई जाएंगी। यह एक ऐसा अनुभव होगा जहाँ पर्यटक फिल्म देख नहीं रहा, बल्कि उस फिल्म का हिस्सा बन जाएगा। नाहरगढ़ आने वाले पर्यटक को पता ही नहीं होता कि यह किला महज पत्थरो से बनी एक इमारत नहीं है, बल्कि इसमें कई गहरे राज, त्याग और अधूरे प्रेम की कहानी दफन है जो इस फिल्म को देखने के बाद उसको जानकारी होगी और ज्यादा ही गहन तरीके से वो महल को देखेगा l वहीँ हाड़ी रानी पर बनी फिल्म देखने के बाद उसका वैक्स के पुतले को देखने का नजरिया बदल जाएगा l

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

एसएमएस मेडिकल कॉलेज में राज्य स्तरीय समारोह, मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर एसएमएस मेडिकल कॉलेज में राज्य स्तरीय समारोह, मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर शनिवार को एसएमएस मेडिकल कॉलेज सभागार में राज्य स्तरीय समारोह आयोजित किया गया। मिशन निदेशक...
देश को 'खामोश लोकतंत्र' में बदल रही केन्द्र सरकार : सवाल करने वालों को हिरासत में लेकर दबाई जा रही आवाज, खड़गे बोले- मौलिक अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेगी कांग्रेस
रीको की लीज डीड अब ऑनलाइन : ई-लीज से घर बैठे होगा निष्पादन, उद्यमियों को मिलेगी राहत
नाहरगढ़ स्थित जयपुर वैक्स म्यूजियम अब एक नए अवतार में, पर्यटकों को 4 जादुई दुनियाओं का मिलेगा अनुभव
राजस्थान संपर्क पर 6 माह में 28 लाख से अधिक परिवादों का निस्तारण, औसत समय हुआ 12 दिन
मुख्य सचिव ने नगरीय निकायों की 100 दिवसीय कार्ययोजना की समीक्षा की, व्यापार मंडलों को पुरस्कृत करने के निर्देश
तम्बाकू मुक्ति उपचार में राजस्थान देशभर में अव्वल, 10 माह में 1.52 लाख लोगों को उपचार व परामर्श