खाड़ी देशों के लिए जयपुर की एयर कनेक्टिविटी मजबूत : अबू धाबी के लिए दूसरी फ्लाइट शुरू, प्रवासियों और व्यापारिक यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

सीजफायर के बाद एयरलाइन ने दोबारा उड़ान शुरू कर दी

खाड़ी देशों के लिए जयपुर की एयर कनेक्टिविटी मजबूत : अबू धाबी के लिए दूसरी फ्लाइट शुरू, प्रवासियों और व्यापारिक यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत
खाड़ी देशों की हवाई कनेक्टिविटी और मजबूत हो गई है। एतिहाद एयरवेज की अबू धाबी के लिए दूसरी फ्लाइट फिर से शुरू हुई है, जो पहले ईरान-अमेरिका तनाव के कारण बंद थी। नई उड़ान रात 2:10 बजे जयपुर पहुंचेगी और 3:55 बजे रवाना होगी। इससे प्रवासी और व्यापारिक यात्रियों को बड़ी सुविधा और बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।

जयपुर। खाड़ी देशों के लिए जयपुर की एयर कनेक्टिविटी अब धीरे-धीरे बेहतर होने लगी है। अबू धाबी के लिए एतिहाद एयरवेज की दूसरी फ्लाइट का संचालन फिर से शुरू हो गया है। यह सेवा ईरान-अमेरिका तनाव और युद्ध जैसे हालात के चलते 1 मार्च से बंद कर दी गई थी, लेकिन अब सीजफायर के बाद एयरलाइन ने दोबारा उड़ान शुरू कर दी है।

नई व्यवस्था के तहत एतिहाद एयरवेज की फ्लाइट रात 2:10 बजे अबू धाबी से जयपुर पहुंचेगी, जबकि जयपुर से तड़के सुबह 3:55 बजे रवाना होकर अबू धाबी जाएगी। इस सेवा के शुरू होने से राजस्थान के यात्रियों, खासकर खाड़ी देशों में काम करने वाले  प्रवासियों और व्यापारिक यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

अब यात्रियों को अबू धाबी के लिए दो फ्लाइट विकल्प उपलब्ध होंगे। एक फ्लाइट पहले से शाम के समय संचालित हो रही है, जबकि दूसरी नई उड़ान रात और तड़के के स्लॉट में सेवा देगी। इससे यात्रा सुविधाजनक होने के साथ कनेक्टिविटी भी मजबूत होगी।

Tags: Flight

Post Comment

Comment List

Latest News

क्या विपक्ष को फिर एकजुट करेंगी ममता? राहुल से मुलाकात के बाद तेज हुई अटकलें ; बढ़ी सियासी हलचल, 6 जून को होगी भविष्य की रणनीति तय क्या विपक्ष को फिर एकजुट करेंगी ममता? राहुल से मुलाकात के बाद तेज हुई अटकलें ; बढ़ी सियासी हलचल, 6 जून को होगी भविष्य की रणनीति तय
पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु चुनाव में हार के बाद विपक्षी खेमे को एकजुट करने के लिए 6 जून को 'INDIA'...
पूर्व कुलपति डॉ. देव स्वरूप से जुड़े विवादों ने बढ़ाई चर्चा, राजस्थान यूनिवर्सिटी में हलचल
संयुक्त राष्ट्र की खौफनाक रिपोर्ट: 2025 में युद्ध क्षेत्रों में यौन हिंसा के मामले दोगुने से अधिक बढ़े, 10,000 मामले दर्ज
शुभेन्दु सरकार का बड़ा फैसला: सर्वाइकल कैंसर से लड़ने के लिए मुफ्त टीकाकरण अभियान की शुरूआत, 14 वर्षीय लड़कियों को होगा लाभ
अमृत भारत योजना से बदली सूरतगढ़ स्टेशन की तस्वीर, व्यापार और आवागमन को मिला नया बल
सीयूईटी-यूजी 2026 में तकनीकी गड़बड़ी पर 'आप' हमलावर, सौरभ भारद्वाज और आतिशी ने उठाए परीक्षा सुरक्षा पर सवाल
प्रवक्ताओं एवं मीडिया पैनलिस्टों की नियुक्ति छह माह की परिवीक्षा अवधि पर, प्रदर्शन के आधार पर होगा अंतिम चयन : कांग्रेस