हेलिकॉप्टर क्रैश में जयपुर के पायलट राजवीर सिंह की मौत, 4 महीने पहले बने थे जुड़वां बेटों के पिता

इस हादसे में कुल 7 लोगों की जान गई

हेलिकॉप्टर क्रैश में जयपुर के पायलट राजवीर सिंह की मौत, 4 महीने पहले बने थे जुड़वां बेटों के पिता

केदारनाथ यात्रा के दौरान रविवार सुबह गौरीकुंड के पास हुए हेलिकॉप्टर क्रैश में जयपुर निवासी पायलट राजवीर सिंह चौहान (37) की मौत हो गई

जयपुर। केदारनाथ यात्रा के दौरान रविवार सुबह गौरीकुंड के पास हुए हेलिकॉप्टर क्रैश में जयपुर निवासी पायलट राजवीर सिंह चौहान (37) की मौत हो गई। राजवीर सिंह लेफ्टिनेंट कर्नल पद से रिटायर होने के बाद बीते 9 महीने से आर्यन एविएशन प्राइवेट लिमिटेड में बतौर पायलट सेवाएं दे रहे थे।

सुबह करीब 5:20 बजे लैंडिंग से पहले उन्होंने कंट्रोल रूम को आखिरी मैसेज भेजा कि वे "लेफ्ट टर्न लेकर लैंडिंग कर रहे हैं", लेकिन इसके तुरंत बाद हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। इस हादसे में कुल 7 लोगों की जान गई।

राजवीर सिंह की पत्नी दीपिका चौहान भी सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल हैं। शादी के 14 साल बाद हाल ही में दंपती जुड़वां बेटों के माता-पिता बने थे। 30 जून को घर में बच्चों के जलवा पूजन का कार्यक्रम तय था, जिसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही थीं। राजवीर के पिता गोविंद सिंह चौहान बीएसएनएल से रिटायर्ड हैं। उन्होंने बताया कि हादसे की सूचना सुबह 7:30 बजे मिली। जैसे ही यह खबर फैली, शास्त्री नगर स्थित घर पर रिश्तेदारों का आना शुरू हो गया।

परिजनों ने बताया कि राजवीर कुछ दिन पहले ही घर आए थे और अक्टूबर से केदारनाथ में हेलिकॉप्टर सेवा दे रहे थे।
परिवार को अभी भी यकीन नहीं हो रहा कि ऐसा हादसा हुआ है। राजवीर के पिता ने बताया कि वे बहू से हादसे की बात छुपाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन बात सामने आ गई। मौसम को हादसे की संभावित वजह माना जा रहा है।

Read More जेएनयू ने बनाया देश का सबसे बड़ा मिलेट बेस पिज्जा, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज

Post Comment

Comment List

Latest News

जुमे की तीसरी नमाज अदा : शहर की मस्जिदों में उमड़ी भारी भीड़, नमाजियों के लिए की गईं उचित व्यवस्थाएं  जुमे की तीसरी नमाज अदा : शहर की मस्जिदों में उमड़ी भारी भीड़, नमाजियों के लिए की गईं उचित व्यवस्थाएं 
पवित्र रमजान माह में जुमे की तीसरी नमाज शहर की प्रमुख मस्जिदों में बड़े श्रद्धा और अनुशासन के साथ अदा...
नायडू सरकार का बड़ा कदम, 13 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लगाई रोक, 90 दिनों में लागू होगा नियम
ईरान-इजरायल में हमलों का सिलसिला सातवें दिन भी जारी, ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस-4 के तहत हवाई रक्षा तंत्र और मिसाइल लॉन्चर नष्ट   
विधानसभा में हंगामा: 'राजस्थान डिस्टर्ब एरिया बिल' पर डोटासरा का सरकार पर तीखा वार
केरल सरकार की पहल: पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के मद्देनजर केरल सरकार की हेल्प डेस्क पर प्राप्त हुए 830 कॉल,आधिकारिक दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की सलाह
रूस के सोची शहर में 4.5 तीव्रता का भूकंप, जानमाल की कोई हानि नहीं
Weather Update : प्रदेश में गर्मी के तेवर हुए तीखे, हीट वेव चलने की आशंका