Jodhpur Road Accident : हादसे में मृतकों के परिजनों को मिलेगी आर्थिक सहायता, मुख्यमंत्री ने की राहत राशि की घोषणा

प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता प्रदान

Jodhpur Road Accident : हादसे में मृतकों के परिजनों को मिलेगी आर्थिक सहायता, मुख्यमंत्री ने की राहत राशि की घोषणा

सड़क हादसे में मृतकों के आश्रितों के लिए राज्य सरकार ने आर्थिक सहायता की घोषणा की है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दुर्घटना में मारे गए प्रत्येक व्यक्ति के आश्रित को 10-10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दुर्घटना अत्यंत दुखद है, सरकार शोकाकुल परिवारों के साथ खड़ी है। जिन परिवारों में इस हादसे में तीन या अधिक लोगों की मृत्यु हुई है, उन्हें 25-25 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

जयपुर। फलोदी के मटोडा क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में मृतकों के आश्रितों के लिए राज्य सरकार ने आर्थिक सहायता की घोषणा की है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दुर्घटना में मारे गए प्रत्येक व्यक्ति के आश्रित को 10-10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दुर्घटना अत्यंत दुखद है, सरकार शोकाकुल परिवारों के साथ खड़ी है। जिन परिवारों में इस हादसे में तीन या अधिक लोगों की मृत्यु हुई है, उन्हें 25-25 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

इसके साथ ही, गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को 2-2 लाख रुपये तथा अन्य घायलों को 1-1 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने हादसे में जान गंवाने वालों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। उन्होंने प्रशासन को निर्देश दिए कि राहत कार्यों में तेजी लाई जाए और प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता प्रदान की जाए।

Post Comment

Comment List

Latest News

फिलीपींस की चिंता: राष्ट्रपति मार्कोस ने नागरिकों से की घर वापसी की अपील, नागरिकों को घरों के भीतर रहने की दी सलाह फिलीपींस की चिंता: राष्ट्रपति मार्कोस ने नागरिकों से की घर वापसी की अपील, नागरिकों को घरों के भीतर रहने की दी सलाह
पश्चिम एशिया में युद्ध के बीच राष्ट्रपति बोंगबोंग मार्कोस ने 1,400 फिलीपीनी नागरिकों से स्वदेश लौटने का आग्रह किया है।...
भारतीय विमान कंपनियों ने पश्चिम एशिया के चुनिंदा शहरों के लिए शरू की उड़ानें : 2 विशेष फ्लाइटों का भी होगा संचालन, जानें कहां की फ्लाइट्स रहेंगी रद्द
भजनलाल शर्मा ने किया होली पूजन : प्रदेशवासियों की खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की, पुलिस जवानों से मिलकर की हौसला अफजाई
गुलाबी नगरी में आज 'ग्लोबल होली', विदेशी मेहमानों ने खासा कोठी में जमकर उड़ाया रंग
खामेनेई की मौत के बाद कश्मीर में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन: श्रीनगर सहित घाटी में सुरक्षा कड़ी, हिंसक झड़पों में 10 लोग घायल
टेक्सस में अंधाधुंध फायरिंग में भारतीय मूल की छात्रा सहित 4 लोगों की दर्दनाक मौत; संदिग्ध की मौत, पुलिस जांच शुरू
युद्ध का असर : खाड़ी देशों के लिए संचालित उड़ानें रद्द, बड़ी संख्या में फंसे यात्री