जेएसजी ग्लोरी प्रीमियर लीग 2024 का आयोजन, महिला और पुरुष वर्ग की 12 टीमों ने लिया हिस्सा

मुकाबलों में कुल 32 मैच खेले गए

जेएसजी ग्लोरी प्रीमियर लीग 2024 का आयोजन, महिला और पुरुष वर्ग की 12 टीमों ने लिया हिस्सा

जैन सोशल ग्रुप ग्लोरी आयोजित ग्लोरी प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

जयपुर। जैन सोशल ग्रुप ग्लोरी आयोजित ग्लोरी प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के ऑफिशल स्पॉन्सर के रूप में AU स्मॉल फाइनेंस बैंक और सेव अर्थ मिशन की सहभागिता उल्लेखनीय रही।

ग्रुप अध्यक्ष  पीयूष सोनी और सचिव  हेमंत बड़जात्या ने बताया कि प्रतियोगिता का सुबह 7:30 बजे शुरू हुई, जिसमें कुल 12 टीमों ने भाग लिया। दिन भर चले, मुकाबलों में कुल 32 मैच खेले गए।

महिला वर्ग में ग्लोरी आरडी ने ग्लोरी क्वीन को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की, जबकि पुरुष वर्ग में ग्लोरी जनक ने ग्लोरी स्मैशर्स को पराजित किया। टूर्नामेंट में  मानस जैन (पुरुष वर्ग) और स्वाति जैन (महिला वर्ग) को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया।

क्रिकेट संयोजक अखिल सोगानी, सतीश खंडेलवाल,  नवीन जैन, अवधेश पाटनी,  शुभम निगोतिया,  प्रकाश जैन,  निधि जैन और  शिखा बाकलीवाल ने प्रतियोगिता की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Read More जन्मजात डायफ्रामेटिक हर्निया का दुर्लभ मामला : 11 वर्षीय बच्चे का सफल लैप्रोस्कोपिक ऑपरेशन, मिली नई जिंदगी

अन्य पदाधिकारियों में ग्रुप उपाध्यक्ष  नयन जैन, संयुक्त सचिव  श्वेता अजमेरा और कोषाध्यक्ष  रूबी जैन ने भी कार्यक्रम के विभिन्न चरणों में अपना योगदान दिया।

Read More कृषि विभाग और आईओआरए ईकोलोजिकल सोल्यूशन के मध्य कार्बन क्रेडिट को लेकर हुई सहमति, पर्यावरण संरक्षण के साथ किसानों को मिलेगा आर्थिक लाभ

कार्यक्रम की शुरुआत  विनीता पाटनी द्वारा मंगलाचरण से हुई, तत्पश्चात ग्रुप के बच्चों की रंगारंग डांस प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का समापन भव्य आतिशबाजी और विजेता टीमों के सम्मान के साथ हुआ।

Read More ‘रंग राजस्थान’ महोत्सव का तीसरा दिन, शाम को मंचित होगा मैथिली नाटक ‘जनक नंदिनी’

मुख्य अतिथि के रूप में राजस्थान IG पुलिस  संदीप सिंह, निम्स मेडिकल कॉलेज की मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. शोभा तोमर और सेव अर्थ मिशन से  अलक विजयवर्गीय उपस्थित रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इसके अतिरिक्त वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर मोटिवेशनल स्पीकर सौरभ जैन, जैन सोशल ग्रुप इंटरनेशनल फेडरेशन से कमल संचेती,  महेंद्र गिरधरवाल, नॉर्दर्न रिजन से राजीव जैन, रविंद्र बिलाला और बसंत जैन ने भी मंच की शोभा बढ़ाई।

मौके पर मिस दीवा राजस्थान निशा झांझरिया, युक्ति जैन और विजय लक्ष्मी की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी खास बना दिया। कार्यक्रम का संपूर्ण संचालन वरिष्ठ सदस्य चंदू जैन और रमेश जैन द्वारा कुशलता से किया गया।

Post Comment

Comment List

Latest News

टीकाराम जूली का फिर भाजपा पर हमला : एलपीजी किल्लत की चुनौती से निपटने की सरकार के पास कोई योजना नहीं, संकट को स्वीकार नहीं कर रही सरकार टीकाराम जूली का फिर भाजपा पर हमला : एलपीजी किल्लत की चुनौती से निपटने की सरकार के पास कोई योजना नहीं, संकट को स्वीकार नहीं कर रही सरकार
मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच गैस सिलेंडर संकट को लेकर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा।...
राज्यसभा में उठी फसल बीमा की राशि के भुगतान की समय सीमा तय करने की मांग, राजीव शुक्ला बोले-बीमा के नाम पर किसानों का हो रहा शोषण
मिडिल ईस्ट में तनाव बीच सईद इरावानी का बड़ा बयान: होर्मुज में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखना ईरान का निहित अधिकार
अश्विनी वैष्णव का दावा: रेल पटरियों को उन्नत बनाने का 80 प्रतिशत काम पूरा, 50 प्रतिशत मार्ग सेमी हाईस्पीड के लिए तैयार
जयपुर में कालिका पेट्रोलिंग की कार्रवाई : युवती का पीछा कर मारपीट करने वाला मनचला गिरफ्तार, महिलाओं से निर्भया हेल्पलाइन नंबर सेव करने की अपील
'पीएनजी में शिफ्ट हों...', मिडिल ईस्ट तनाव के बीच एलपीजी की कमी, केंद्र सरकार ने दी पीएनजी अपनाने की सलाह
इसरो ने 22-टन थ्रस्ट क्षमता के साथ क्रायोजेनिक इंजन सीई—20 का सफल परीक्षण किया, भविष्य के मिशनों में 22-टन थ्रस्ट क्षमता के साथ सीई20 इंजनों को इस्तेमाल करने की योजना