युवक का अपहरण कर पांच लाख रुपए की मांगी रंगदारी
पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू की
विद्याधर नगर थाना इलाके में एक युवक का अपहरण कर पांच लाख की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। इस संबंध में नया खेड़ा निवासी रवि शेखर मीणा ने रिपोर्ट दी है।
नवज्योति,जयपुर। विद्याधर नगर थाना इलाके में एक युवक का अपहरण कर पांच लाख की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। इस संबंध में नया खेड़ा निवासी रवि शेखर मीणा ने रिपोर्ट दी है।
शिकायत में बताया कि वह निवारू रोड पर गाड़िया रेंट पर देने का काम करता है। दो दिन पहले उसे परिचित योगेश उर्फ योगी ने फोन करके काम दिलाने के बहाने दानापानी विद्याधर नगर बुलाया। इस दौरान योगेश और उसके साथी पीड़ित के साथ मारपीट कर उसे 200 फीट बाइपास की तरफ ले गए। रास्ते में बदमाशों ने उसके साथ मारपीट कर परिचत को फोन कर छोड़ने के बदले पांच लाख की रंगदारी मांगी। जिसकी सूचना परिचित ने पुलिस को दे दी। इस दौरान पुलिस की नाकाबंदी देख बदमाश पीड़ित को मानसरोवर में उतारकर चले गए। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
Related Posts
Post Comment
Latest News
19 Aug 2026 13:25:40
खान और उनके ड्रीम प्रोजेक्ट जौहर विश्वविद्यालय पर ED ने फिर कार्रवाई की। बुधवार को रामपुर, सहारनपुर और दिल्ली में...

Comment List