किरोड़ी खुद अपराधी,पता नहीं क्यों सीएम उनको गिरफ्तार नहीं करते: रमेश मीणा

किरोड़ीलाल अपराधी है, 5 केस लगे हुए हैं-रमेश

किरोड़ी खुद अपराधी,पता नहीं क्यों सीएम उनको गिरफ्तार नहीं करते: रमेश मीणा
रमेश मीणा ने कहा कि जो खुद अपराधी हो, जो खुद भ्रष्टाचार में फंसा हुआ हो वह सरकार पर आरोप लगाता है और खुले घूम रहा है।

जयपुर। राज्यसभा सांसद किरोडीलाल मीणा की तरफ से भ्रष्टाचार के आरोपों पर ग्रामीण विकास मंत्री रमेश मीणा ने बुधवार को पलटवार किया। पीसीसी वॉर रूम पहुंचे मंत्री रमेश मीना ने कहा कि किरोड़ी ने ऐसा बयान पहली बार नहीं दिया है। पहले भी उन्होंने वसुंधरा राजे को कहा था कि नाक से नकसीर निकल जाएगी। किरोड़ी ने वसुंधरा राजे के लिए क्या-क्या नहीं कहा। किरोड़ीलाल का सूर्य अस्त हो चुका है। किरोड़ीलाल अपराधी है, उस पर 5 केस लगे हुए हैं, फिर भी हमारे मुख्यमंत्री, पता नहीं उन्हें क्यों गिरफ्तार नहीं करते? वह रोजाना कुछ ना कुछ बोलता है।

रमेश मीणा ने कहा कि जो खुद अपराधी हो, जो खुद भ्रष्टाचार में फंसा हुआ हो वह सरकार पर आरोप लगाता है और खुले घूम रहा है। हम तो मुख्यमंत्री से कहेंगे कि ऐसे लोगों को गिरफ्तार करें। जो गलत तरीके से गलत दबाव बनाता है, अगर किरोड़ी लाल मीणा की जगह आम आदमी होता और उस पर ऐसे मुकदमे होते तो उसे कोई भी पकड़ लेता। वह पकड़ से बाहर क्यों हो रहा है? किरोड़ीलाल मीणा ने और कैलाश मेघवाल ने तो पहले भी वसुंधरा राजे पर आरोप लगाए थे, क्या उन आरोपों को सब भूल गए।

Post Comment

Comment List

Latest News

दिल्ली में महिलाओं को 2500 रुपये मासिक सहायता योजना शुरू, 1 सितंबर से खातों में आएगी राशि दिल्ली में महिलाओं को 2500 रुपये मासिक सहायता योजना शुरू, 1 सितंबर से खातों में आएगी राशि
दिल्ली सरकार ने महिलाओं को 2,500 रुपये प्रति माह वित्तीय सहायता देने वाली दिल्ली लक्ष्मी योजना की औपचारिक शुरुआत कर...
एलन कोचिंग संस्थान की छात्रा ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
नागेंद्र के इस्तीफे की अटकलों पर शिवकुमार ने लगाया विराम, कहा- इस्तीफे का सवाल ही नहीं
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने दी ओणम की शुभकामनाएं, कहा- यह एक जीवंत और उल्लासपूर्ण त्योहार
तिब्बत सीमा से लगे नेपाल में बाढ़ का कहर, 28 सुरक्षाकर्मी लापता; कई गांव और प्रोजेक्ट साइट्स तबाह
निकाय चुनाव में नामांकन पत्र के साथ इन दस्तावेजों की पड़ेगी जरूरत, जानें
खड़गे का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- त्योहारों पर महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट, जनता को राहत के लिए उठाएं ठोस कदम