जयपुर-दिल्ली हाईवे पर लेन सिस्टम अभियान : 56 हजार वाहन चालकों पर 3.20 करोड़ का ऑनलाइन जुर्माना, देखें चालानों का ब्योरा

रोजाना हजारों छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं

जयपुर-दिल्ली हाईवे पर लेन सिस्टम अभियान : 56 हजार वाहन चालकों पर 3.20 करोड़ का ऑनलाइन जुर्माना, देखें चालानों का ब्योरा
वाहन चालकों के खिलाफ ऑनलाइन चालान की कार्रवाई की है। इन चालानों से 3.20 करोड़ रुपए से ज्यादा का जुर्माना लगाया गया है, जिसे वाहन मालिकों को ऑनलाइन ही जमा करना होगा।

जयपुर। जयपुर-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने और हादसों को रोकने के लिए जयपुर रेंज पुलिस ने लेन सिस्टम अभियान चलाया। इस अभियान ने अब तक बड़ा असर दिखाया है। पुलिस ने नियम तोड़ने वाले 56 हजार से अधिक वाहन चालकों के खिलाफ ऑनलाइन चालान की कार्रवाई की है। इन चालानों से 3.20 करोड़ रुपए से ज्यादा का जुर्माना लगाया गया है, जिसे वाहन मालिकों को ऑनलाइन ही जमा करना होगा।

125 किलोमीटर हाईवे पर अभियान
जयपुर रेंज आईजी राहुल प्रकाश ने बताया कि यह अभियान जयपुर ग्रामीण और कोटपुतली-बहरोड़ जिले के बीच लगभग 125 किलोमीटर लंबे हाईवे हिस्से पर चलाया जा रहा है। यह क्षेत्र जयपुर-दिल्ली मार्ग का सबसे व्यस्त हिस्सा है जहां रोजाना हजारों छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं।

पहले समझाइश, फिर कार्रवाई
अभियान की शुरुआत पुलिस ने समझाइश के साथ की थी। शुरुआती 15 दिनों तक केवल समझाइश दी गई। इस दौरान 303 अवैध कट बंद कराए गए। सड़क पर घूम रहे 868 पशुओं के गले में रिफ्लेक्टर बांधे गए। जगह-जगह लेन सिस्टम और सुरक्षा संबंधी साइनबोर्ड लगाए गए। इसके बाद 6 सितंबर से सख्ती शुरू की गई।

चालानों का ब्योरा
6 सितंबर से अब तक पुलिस ने हाईवे पर विभिन्न श्रेणियों में चालान किए गए। लेन तोड़ने वाले वाहन 36254, खतरनाक तरीके से वाहन चलाना 278, रॉन्ग साइड पर वाहन चलाना 514, अवैध पार्किंग के 7840 समेत 51650 चालानों से 3.20 करोड़ रुपए से अधिक की राशि जुर्माने के रूप में निकल चुकी है।

Read More राजस्थान कांग्रेस में गहलोत-पायलट सोशल मीडिया युद्ध तेज, पार्टी में उथल-पुथल

इनका कहना है 
इस अभियान का मकसद केवल चालान काटना या जुर्माना वसूलना नहीं है। असली उद्देश्य हाईवे पर सुरक्षित और अनुशासित यातायात व्यवस्था कायम करना है ताकि हादसों में कमी आए और लोगों की जान बच सकें।
-राहुल प्रकाश, रेंज आईजी जयपुर

Read More खोह नागोरियान अग्निकांड : 8 मौतों के बाद दो पुलिसकर्मी सस्पेंड, अवैध पटाखा फैक्ट्रियों पर कार्रवाई तेज

 

Read More वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर से राजस्थान के औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार

Tags: campaign

Post Comment

Comment List

Latest News

किश्त के बहाने बुलाकर युवक पर सरिये से हमला, हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किश्त के बहाने बुलाकर युवक पर सरिये से हमला, हत्या के प्रयास का मामला दर्ज
बस्सी थाना क्षेत्र में किश्त जमा कराने के बहाने बुलाकर कृष्ण कुमार जांगिड़ ने 27 वर्षीय बंटी शर्मा पर सरिये...
विकसित भारत का विज़न: नीति आयोग की बैठक में पीएम मोदी का आह्वान, राज्यों के सहयोग और महिला सशक्तिकरण पर जोर
अल्बानिया: स्केनबेर्ग चौक आंदोलन बना व्यापक सत्ता-विरोधी प्रदर्शन, पीएम एदी रामा के इस्तीफे की मांग
नि:शुल्क टीकाकरण अभियान : मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन
तृणमूल कांग्रेस एक राजनीतिक दल नहीं, गिरोह थी: दिलीप घोष का बड़ा हमला, बोले- जो हो रहा है वह तय था
अभिषेक बनर्जी को बड़ी राहत: कलकत्ता हाई कोर्ट ने 'हस्ताक्षर जालसाजी' मामले में गिरफ्तारी पर 21 दिनों की लगाई रोक, दो सप्ताह बाद होगी अगली सुनवाई
टीएमसी को बड़ा झटका: अभिनेत्री कोयल मल्लिक ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा, उच्च सदन में तृणमूल के बचे सिर्फ 9 सांसद