एलएसजी शासन सचिव रवि जैन ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, योजनाओं और जमीनी चुनौतियों की ली जानकारी

ई-गवर्नेंस को विस्तार देने की दिशा में अधिकारियों से फीडबैक लिया

एलएसजी शासन सचिव रवि जैन ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, योजनाओं और जमीनी चुनौतियों की ली जानकारी

स्वायत्त शासन विभाग के नव नियुक्त शासन सचिव रवि जैन ने आज मुख्यालय के सभागार में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक की

जयपुर। स्वायत्त शासन विभाग के नव नियुक्त शासन सचिव रवि जैन ने आज मुख्यालय के सभागार में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक की। बैठक का उद्देश्य विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों, योजनाओं एवं चुनौतियों की व्यापक जानकारी प्राप्त करना तथा भविष्य की कार्ययोजना को प्रभावी ढंग से लागू करने की दिशा में मार्गदर्शन देना था।

जैन ने अधिकारियों से कहा कि शहरी जनजीवन से जुड़ी योजनाओं जैसे स्वच्छ भारत मिशन (शहरी), अमृत योजना, अन्नपूर्णा रसोई योजना, शहरों की साफ-सफाई, कचरा प्रबंधन, नालों की सफाई, स्मार्ट सिटी परियोजनाएं आदि पर धरातल पर प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने नगर निकायों की क्षमता बढ़ाने, पारदर्शिता को प्रोत्साहित करने एवं जनभागीदारी को सशक्त बनाने पर विशेष बल दिया।

बैठक के दौरान उन्होंने प्रमुख चुनौतियों जैसे ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, जलभराव, स्ट्रीट वेंडर ज़ोन का सुव्यवस्थित संचालन, राजस्व वृद्धि एवं नगरीय निकायों में ई-गवर्नेंस को विस्तार देने की दिशा में अधिकारियों से फीडबैक लिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि आमजन तक योजनाओं का सीधा लाभ पहुँचना ही विभाग की प्राथमिकता होनी चाहिए।

जैन ने अधिकारियों से यह भी आग्रह किया कि सभी नगरीय निकाय जनसुनवाई तंत्र को और अधिक संवेदनशील बनाएं तथा समयबद्ध सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक और पारदर्शिता को आधार बनाकर ही सुशासन की स्थापना संभव है।

Read More अजमेर में बाइपास पर हादसा : दुल्हन के रिश्तेदारों से भरी बस पलटी, चालक की मौत

Post Comment

Comment List

Latest News

बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर ड्रोन हमला : आत्मघाती ड्रोन का किया उपयोग, वायु रक्षा रडार प्रणाली को हुआ नुकसान बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर ड्रोन हमला : आत्मघाती ड्रोन का किया उपयोग, वायु रक्षा रडार प्रणाली को हुआ नुकसान
बगदाद में अमेरिकी दूतावास के पास ड्रोन हमला होने की खबर सामने आई है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में...
लोक अदालत में 16 मामलों का निस्तारण : 1.19 करोड़ की राशि स्वीकृत, रेल दुर्घटना प्रभावितों को मिली त्वरित राहत
देश का पहला अंतरराष्ट्रीय स्तर का चर्म रोग संस्थान एसएमएस में तैयार : न्यूनतम दरों पर मिलेगा लाखों का कॉस्मेटिक उपचार, प्रमुख शासन सचिव ने दिए जल्द शुरू करने के निर्देश
जयपुर के कलाकार लाखन सिंह की कला बोलेगी ‘साथ होने’ की भाषा, मुंबई में सोलो प्रदर्शनी 16 मार्च से
कांग्रेस दलित विरोधी सोच वाली पार्टी : सतर्क रहने की जरुरत, मायावती ने कहा- लंबे शासनकाल के दौरान भीमराव आंबेडकर को नहीं दिया उचित सम्मान
प्रदेश में बदले मौसम का दिखा असर : तेज गर्मी और लू से राहत, आंधी के साथ बारिश होने की संभावना; जानें कब बरसेंगे बदरा
राजस्थान स्टेट गैस को आईओटी आधारित स्मार्ट तकनीक के उपयोग पर राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित डायमण्ड अवार्ड, आईओटी तकनीक से सीएनजी स्टेशन संचालन में नवाचार