मदन राठौड़ का प्रहलाद गुंजल पर पलटवार, बोले- प्रहलाद गुंजन भाजपा को अपनी मां कहते थे, मैं उनका बहुत सम्मान करता हूं उनके लिए अपशब्द नहीं कहे

पूर्व सीएम अशोक गहलोत अपने नेताओं को नकारा निकम्मा कहते हैं

मदन राठौड़ का प्रहलाद गुंजल पर पलटवार, बोले- प्रहलाद गुंजन भाजपा को अपनी मां कहते थे, मैं उनका बहुत सम्मान करता हूं उनके लिए अपशब्द नहीं कहे
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने प्रहलाद गुंजल के कांग्रेस में शामिल होने पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि गुंजल ने पार्टी को कभी मां कहा था, अब ठोकर मारने की बात उनके नए राजनीतिक संस्कार दर्शाती है। राठौड़ ने राजनीति में विरोध को स्वीकारा, लेकिन वैमनस्य और असंस्कारी भाषा पर आपत्ति जताई।

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने भाजपा छोड़कर चुनाव से पहले कांग्रेस में गए कोटा के नेता प्रहलाद गुंजल के बयान पर कहा है कि गुंजल भारतीय जनता पार्टी में जब थे, तो हुए पार्टी को अपनी मां मानते थे। मैं उनका बहुत सम्मान करता हूं। उनके लिए एजेंट शब्द का उपयोग मैने नहीं किया। उन्होंने कहा कि वे अब कह रहे हैं कि वह भारतीय जनता पार्टी को ठोकर मारकर कांग्रेस में आए हैं ,तो यह उनके कांग्रेस में जाने के बाद संस्कार हैं, नहीं तो मां को कोई ठोकर मार कर आए यह शब्द प्रयोग नहीं कर सकता है।

राजनीति में राजनीतिक विरोध हो सकता है। लेकिन वैमनस्य नहीं होना चाहिए। लेकिन उन्होंने भाजपा छोड़ने के बाद कांग्रेस में जाकर जिस तरह से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा बोलते हैं और पूर्व सीएम अशोक गहलोत अपने नेताओं को नकारा निकम्मा कहते हैं, उसे तरह की संस्कार ग्रहण कर लिए हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस का समय बदला रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस का समय बदला
उत्तर पश्चिम रेलवे ने जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस के जालंधर कैंट स्टेशन पर परिचालन समय में मामूली संशोधन किया है।...
आजमगढ़ में अपराध से अर्जित संपत्ति पर कार्रवाई, गैंगस्टर के.सी. राय की 10 करोड़ की संपत्ति कुर्क
वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा का पहला चरण शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, 62.97 प्रतिशत अभ्यर्थी हुए शामिल
राम मंदिर और सुंदरकांड पाठ पर गरमाई सियासत: भाजपा ने आप पर लगाए गंभीर आरोप, हर्ष मल्होत्रा बोले-चुनावी लाभ के लिए हिंदुओं को साधने की कोशिश कर रहे हैं केजरीवाल
ऑपरेशन प्रहार अभियान : नशे के कारोबार पर पुलिस का शिंकजा, नशीले इंजेक्शन के साथ तस्कर गिरफ्तार
दुनिया में फिर मंडराया ऊर्जा आपूर्ति बाधित होने का खतरा : ईधनों की कीमतों में उछाल आने की चेतावनी, डेस्काल्जी ने कहा- खराब हो सकते है हालात
शेखावत का अशोक गहलोत पर तंज : विकास कार्यो को देखकर टूटेगा राजनीति का भ्रम, घोषणाएं करने में उनकी रही महारत