अरावली पर्वत श्रृंखला मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा पूर्व में किए गए आदेश पर रोक : महेंद्र सिंह खेड़ी का बयान जारी, कहा- सुप्रीम कोर्ट का अरावली पर फैसला पर्यावरण संरक्षण की ऐतिहासिक जीत

जल स्रोतों और आम जनजीवन पर गहरा संकट

अरावली पर्वत श्रृंखला मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा पूर्व में किए गए आदेश पर रोक : महेंद्र सिंह खेड़ी का बयान जारी, कहा- सुप्रीम कोर्ट का अरावली पर फैसला पर्यावरण संरक्षण की ऐतिहासिक जीत

महेंद्र सिंह खेड़ी ने कहा है कि अरावली पर्वत श्रृंखला से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा पूर्व में किए गए आदेश पर रोक लगाकर यह स्पष्ट कर दिया गया है कि देश की प्राकृतिक धरोहर के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार्य नहीं है। खेड़ी ने कहा है कि यह फैसला राजस्थान सहित पूरे उत्तर भारत के पर्यावरण और जल सुरक्षा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

जयपुर। पूर्व पीसीसी सचिव महेंद्र सिंह खेड़ी ने कहा है कि अरावली पर्वत श्रृंखला से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा पूर्व में किए गए आदेश पर रोक लगाकर यह स्पष्ट कर दिया गया है कि देश की प्राकृतिक धरोहर के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार्य नहीं है। खेड़ी ने कहा है कि यह फैसला राजस्थान सहित पूरे उत्तर भारत के पर्यावरण और जल सुरक्षा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। अरावली केवल पहाड़ नहीं, बल्कि राजस्थान की जीवनरेखा है। यह प्रदेश के भूजल स्तर को बनाए रखने, हरियाली को संरक्षित करने तथा मरुस्थलीकरण को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। खेडी ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार द्वारा निजी स्वार्थों के लिए अरावली क्षेत्र को कमजोर करने के निरंतर प्रयास किए गए, जिससे पर्यावरण, जल स्रोतों और आम जनजीवन पर गहरा संकट उत्पन्न हुआ है।

सुप्रीम कोर्ट का यह हस्तक्षेप उन सभी शक्तियों के मंसूबों पर करारा प्रहार है, जो विकास के नाम पर प्रकृति का विनाश करना चाहती हैं। कांग्रेस पार्टी और पर्यावरण प्रेमी नागरिकों द्वारा लंबे समय से उठाई जा रही चिंताओं को आज सर्वोच्च न्यायालय ने गंभीरता से स्वीकार किया है। यह निर्णय लोकतंत्र, संविधान और भावी पीढ़ियों के अधिकारों की रक्षा की दिशा में एक मजबूत कदम है। खेड़ी ने राज्य सरकार से मांग की है कि वह अरावली क्षेत्र में किसी भी प्रकार की खनन या व्यावसायिक गतिविधियों पर तुरंत प्रभाव से रोक लगाए तथा अरावली के संरक्षण के लिए ठोस और पारदर्शी नीति बनाए।

Post Comment

Comment List

Latest News

चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर
सेठी कॉलोनी स्थित मिनी स्वास्थ्य भवन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रवि शेखावत की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग...
किरेन रिजिजू का विपक्ष पर हमला: राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए लाया गया ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव 
क्या सच में जल्द खत्म होने वाला युद्व? पश्चिम एशिया तनाव के बीच ट्रंप-पुतिन ने की टेलीफ़ोन पर बात, युद्ध सहित कई वैश्विक मुद्दों पर हुई चर्चा
जयपुर में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : 9.15 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 
मिडिल ईस्ट तनाव का भारत पर असर: एलपीजी आपूर्ति प्रभावित, संसद भवन में हरदीप पुरी और जयशंकर ने की पीएम मोदी से मुलाकात
19 मार्च से शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, घट स्थापना के साथ घरों और मंदिरों में शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा की आराधना होगी प्रारंभ
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, कहा-अगर ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य मार्ग को रोकता है, तो उस पर बीस गुना अधिक भयानक होगा हमला