कालवाड़ रोड पर बड़ी दुर्घटना टली : पानी की लाइन डालते समय टूटी CNG पाइपलाइन, आधे घंटे में नियंत्रण

नीचे से गुजर रही गैस पाइपलाइन अचानक क्षतिग्रस्त

कालवाड़ रोड पर बड़ी दुर्घटना टली : पानी की लाइन डालते समय टूटी CNG पाइपलाइन, आधे घंटे में नियंत्रण

सुबह एक बड़ी दुर्घटना टल गई, जब बीसलपुर पानी की लाइन डालने के दौरान जेसीबी से खुदाई करते समय टोरेंट कंपनी की सीएनजी पाइपलाइन गलती से टूट गई। पाइपलाइन टूटते ही तेज गैस रिसाव होने लगा, जिससे आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने स्थिति बिगड़ने की आशंका जताई, वहीं सूचना मिलते ही करधनी थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची।

जयपुर। कालवाड़ रोड पर शनिवार सुबह एक बड़ी दुर्घटना टल गई, जब बीसलपुर पानी की लाइन डालने के दौरान जेसीबी से खुदाई करते समय टोरेंट कंपनी की सीएनजी पाइपलाइन गलती से टूट गई। पाइपलाइन टूटते ही तेज गैस रिसाव होने लगा, जिससे आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने स्थिति बिगड़ने की आशंका जताई, वहीं सूचना मिलते ही करधनी थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची।
पुलिस ने बताया कि झोटवाड़ा एसीपी ऑफिस के पास पानी की नई लाइन बिछाने का कार्य चल रहा था। सुबह करीब 11 बजे रोड किनारे की खुदाई के दौरान पानी की लाइन के नीचे से गुजर रही गैस पाइपलाइन अचानक क्षतिग्रस्त हो गई।

गैस रिसाव शुरू होते ही सुरक्षा को देखते हुए पुलिस ने तत्काल क्षेत्र में ट्रैफिक रुकवाया और गैस कंपनी के तकनीकी अधिकारियों को सूचना दी। सूचना मिलते ही टेक्निकल टीम मौके पर पहुंची और गैस सप्लाई को तुरंत बंद कराया गया। इसके बाद इंजीनियरों ने पाइपलाइन की मरम्मत शुरू की। लगभग आधे घंटे के प्रयास के बाद पाइपलाइन को सफलतापूर्वक रिपेयर कर गैस सप्लाई सामान्य कर दी गई। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि या नुकसान नहीं हुआ। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद सड़क दोनों ओर से खोला गया और ट्रैफिक व्यवस्था पुनः सुचारु कर दी गई।

Post Comment

Comment List

Latest News

ईसरदा-दौसा पेयजल परियोजना : दौसा एवं सवाई माधोपुर जिलों के1256 गांवों एवं 6 कस्बों में होगी पेयजल आपूर्ति, 4 हजार 58 करोड़ खर्च ईसरदा-दौसा पेयजल परियोजना : दौसा एवं सवाई माधोपुर जिलों के1256 गांवों एवं 6 कस्बों में होगी पेयजल आपूर्ति, 4 हजार 58 करोड़ खर्च
राजस्थान लंबे समय से पानी की कमी से जूझता रहा जिससे न केवल आम जनजीवन प्रभावित होता है बल्कि ग्रामीण...
उन्नाव रेप: कुलदीप सेंगर को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ा झटका, पिता की मौत मामले में सज़ा निलंबित करने से इनकार
ट्रंप का लीक पत्र: 'नोबेल नहीं मिला, अब शांति मेरी प्राथमिकता नहीं, ग्रीनलैंड पर चाहिए पूर्ण नियंत्रण'
मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल से हो रहा आर्थिक सशक्तीकरण, समाज के वंचित तबके को रियायती ऋण देकर आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बना रही राज्य सरकार
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी: कर्नल सोफिया कुरैशी मामले में मंत्री विजय शाह पर 2 हफ्ते में फैसला ले सरकार
21 जनवरी को मंत्रिमंडल  की बैठक, विधानसभा में रखे जाने वाले कानूनों को मंजूरी मिलने के असर
'धमकियों से डरने वाले नहीं...',ग्रीनलैंड तनाव, यूक्रेन के लिए खतरे का संकेत