एजीटीएफ की सीकर जिले में बड़ी कार्रवाई : मिंटू मोडासिया गैंग के पांच बदमाशों को दो हथियार व 6 कारतूस समेत पकड़ा, स्कॉर्पियो गाड़ी जप्त 

एजीटीएफ की सीकर जिले में बड़ी कार्रवाई : मिंटू मोडासिया गैंग के पांच बदमाशों को दो हथियार व 6 कारतूस समेत पकड़ा, स्कॉर्पियो गाड़ी जप्त 
राजस्थान की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने सीकर जिले के रानोली थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है।

जयपुर। राजस्थान की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने सीकर जिले के रानोली थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। हरियाणा-राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्र में सक्रिय मिंटू मोडासिया गैंग के पांच बदमाशों को दो अवैध हथियार मय 6 कारतूस के पकड़ा है। टीम ने एक स्कॉर्पियो गाड़ी भी जब्त की है।

एडिशनल डीजीपी क्राइम एंड एजीटीएफ दिनेश एमएन ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश सुरेंद्र प्रजापत पुत्र राम कुमार (26) व दिनेश जाट पुत्र शोमवीर (26) थाना बहल जिला भिवानी तथा मंदीप जाट पुत्र कुरडा राम (27), राजेश जाट पुत्र धर्मवीर (30) एवं सतपाल जाट पुत्र रामचंद्र (31) थाना लोहारू जिला भिवानी हरियाणा के रहने वाले हैं।

एडीजी एमएन ने बताया कि पुलिस मुख्यालय क्राइम ब्रांच टीम के कांस्टेबल कुलदीप सिंह को आसूचना प्राप्त हुई कि मिंटू मोडासिया गैंग के कुछ बदमाश किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने जयपुर से सीकर की तरफ जा रहे हैं। सूचना पर आईजी क्राइम प्रफुल्ल कुमार के सुपरविजन एवं एडिशनल एसपी एजीटीएफ एंड क्राइम विद्या प्रकाश के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल मदन लाल शर्मा, कांस्टेबल अरुण कुमार, सन्नी कुमार, कुलदीप सिंह और कांस्टेबल चालक श्रवण कुमार को सीकर रवाना किया गया।

आसूचना को विकसित कर टीम ने थाना रानोली पुलिस की टीम के साथ संयुक्त कार्रवाई कर हरियाणा नंबर की स्कार्पियो में सवार मिंटू मोडासिया गैंग के पांच सक्रिय बदमाशों सुरेंद्र प्रजापत, दिनेश जाट, मंदीप जाट, राजेश जाट और सतपाल जाट को अवैध हथियार समेत पकड़ा। बदमाशों को गिरफ्तार कर थाना रानोली में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है।

Read More कांग्रेस ने दर्जनों निकायों में अध्यक्ष-सभापति प्रत्याशी घोषित किए, बाड़ेबंदी जारी

एडीजी ने बताया कि मिंटू मोडासिया गैंग हरियाणा-राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों में अधिक सक्रिय रह कर वारदातों को अंजाम देता है। इस गैंग के खिलाफ विभिन्न थानों में दर्जनों गंभीर आपराधिक मामले हत्या, हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट, अपहरण व शराब तस्करी के दर्ज हैं।

Read More आग का कटला : आंसुओं का कॉम्प्लेक्स, आग से जले सामान को देख रोते रहे व्यापारी

एडीजी एमएन ने बताया कि इस संपूर्ण कार्रवाई में एजीटीएफ के एडिशनल एसपी विद्या प्रकाश का कुशल नेतृत्व रहा। एएसआई बनवारी लाल, हैड कांस्टेबल मदन लाल शर्मा, कांस्टेबल अरुण कुमार, सन्नी कुमार व कुलदीप सिंह की विशेष भूमिका और कांस्टेबल श्रवण की तकनीकी भूमिका रही।

Read More हलका बनेगा नई बीट पुलिसिंग की धुरी : थाना क्षेत्र अब क्लस्टर में बंटेंगे, पुरानी व्यवस्था में सीधे बीट आवंटन

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

निवेश और रोजगार सृजन को मिलेगा नया आयामः रीको द्वारा 8 नए औद्योगिक क्षेत्र आवंटन के लिए शीघ्र खोले जायेंगे निवेश और रोजगार सृजन को मिलेगा नया आयामः रीको द्वारा 8 नए औद्योगिक क्षेत्र आवंटन के लिए शीघ्र खोले जायेंगे
राजस्थान में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के लिए रीको (RIICO) 8 नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित कर उद्यमियों...
कांग्रेस का भाजपा पर हमला: केंद्र सरकार से किसान युवा समेत हर वर्ग त्रस्त, कुमारी सैलजा ने लगाया किसानों को फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिलने का आरोप
डोटासरा का आरोप- पार्षदों को वोट से रोक रही सरकार, जूली बोले- मुकाबला पुलिस से
बूंदी नगर परिषद में भाजपा के भरत शर्मा सभापति, बूंदी की आठ निकायों में भाजपा-कांग्रेस का मुकाबला बराबरी पर
ट्रंप ने ईरान को लेकर विकल्पों पर विचार किया, पूछा, 'पूरे देश को कब तबाह कर दूं?'
नशे के खिलाफ आवाज उठाने वालों को प्रताड़ित कर रही पंजाब सरकार : जग्गा ने वीडियो बनाया तो मिली धमकियां, कांग्रेस ने कहा- डिप्टी कमिश्नर कार्यालय के बाहर किया आत्महत्या का प्रयास
बारां में आप की शीतल राठौर बनी सभापति, कांग्रेस प्रत्याशी को 11 मतों से हराया