ब्याजखोरों से परेशान युवक 3 पेज का नोट लिखने के बाद गायब

मेरे बैंक स्टेटमेंट से साबित हो जाएंगे

ब्याजखोरों से परेशान युवक 3 पेज का नोट लिखने के बाद गायब

दीपावली से एक दिन पहले कमल शाम करीब 5-6 बजे कहीं चला गया, वापस नहीं आया। उसका फोन भी बंद आ रहा है। बाद में घर में तीन पत्र रखे हुए मिले हैं।

जयपुर। ब्याजखोरों से परेशान एक व्यापारी घर में 3 पेज का नोट लिखने के बाद लापता हो गया। उसने लेटर में लिखा कि सूदखोरों से 5 लाख रुपए उधार लिए थे, लेकिन अब तक 17.50 लाख दे चुका हूं, जो मेरे बैंक स्टेटमेंट से साबित हो जाएंगे। इसके बाद भी मुझसे रुपए मांगें जा रहे हैं। धमकियों से परेशान हो गया हूं। परिवादी शिव सैनी निवासी गोमती अपार्टमेंट ने प्रताप नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका छोटा भाई कमल सैनी अपने परिवार के साथ रहता है। सीतापुरा में कमल का व्यापार है। दीपावली से एक दिन पहले कमल शाम करीब 5-6 बजे कहीं चला गया, वापस नहीं आया। उसका फोन भी बंद आ रहा है। बाद में घर में तीन पत्र रखे हुए मिले हैं। 

क्या लिखा पत्रों में
कमल सैनी ने पत्र में लिखा-रामफूल चौधरी और रमेश टोडावत निवासी केसर नगर रामपुरा रोड मानसरोवर से 5 लाख रुपए उधार लिए थे, जिसमें से अभी तक 17 लाख, 50 हजार रुपए जमा कराने के बावजूद वे अब भी मुझसे 5 लाख, 72 हजार रुपए मांग रहे हैं। उनके पास मेरे और मेरे भाइयों के चैक भी दिए हुए हैं। मुझे मारने की धमकी मिल रही है, आत्महत्या करने के अलावा कुछ भी समझ में नहीं आ रहा है।

पुलिस तलाश कर रही है, मामला दर्ज कर लिया है। सबूतों के आधार पर पता लगाया जाएगा।
- मुणेन्द्र सिंह, एसएचओ, प्रताप नगर 

Tags: letter

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

भारत-कनाड़ा का 50 अरब डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य : आर्थिक और रक्षा क्षेत्रों में भी बढेगा सहयोग, मोदी ने कहा- देशों ने माना आतंकवाद और कट्टरपंथ मानवता के लिए गंभीर चुनौती भारत-कनाड़ा का 50 अरब डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य : आर्थिक और रक्षा क्षेत्रों में भी बढेगा सहयोग, मोदी ने कहा- देशों ने माना आतंकवाद और कट्टरपंथ मानवता के लिए गंभीर चुनौती
भारत-कनाडा रिश्तों को नई गति मिली। 2030 तक 50 अरब डॉलर द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य तय, रक्षा सहयोग बढ़ाने और...
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बड़ा हादसा : चलती बस बनी आग का गोला, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान
होटल में करंट लगने से कर्मचारी की मौत : धरने पर बैठे आक्रोशित ग्रामीण, रास्ता रहा अवरूद्ध
गोविंददेव मंदिर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया होली उत्सव : होली गीतों के बीच रंगों में सराबोर दिखे भक्त, पिचकारी से की पानी की बौछार
राज्यसभा उम्मीदवार के नाम पर मुहर लगाने के लिए सुक्खू पहुंचे दिल्ली : यह दौरा राजनीतिक रूप से अहम, कांग्रेस समिति के वरिष्ठ नेताओं से मिलने की उम्मीद
उच्च क्षमता के बिजली के तारों की चपेट में आने से दो बालक झुलसे, गंभीर अवस्था में अलवर भेजा
युद्ध का असर : जयपुर से खाड़ी देशों की उड़ानें लगातार तीसरे दिन रद्द, सैकड़ों यात्री फंसे