समर कैंपों से निकले कई बच्चे बने सेलेब्रिटीज : अभिनेता अनूप सोनी, इंडियन आइडल-14 के रनरअप-2 रहे पीयूष पंवार जैसे सरीखे सेलेब्रिटीज दे चुके हैं ट्रेनिंग

जूनियर समर कैंप में 18 विधाओं का मिलेगा प्रशिक्षण

समर कैंपों से निकले कई बच्चे बने सेलेब्रिटीज : अभिनेता अनूप सोनी, इंडियन आइडल-14 के रनरअप-2 रहे पीयूष पंवार जैसे सरीखे सेलेब्रिटीज दे चुके हैं ट्रेनिंग

जेकेके के समर कैंप में इस बार जुड़ी बांसुरी, प्रिंट मेकिंग, पोट्रेट मेकिंग, स्टोरी ट्री, कैरीकेचर, विजुअल स्टोरी टेलिंग, ब्लॉग राइटिंग जैसी नई सुविधाएं

जयपुर। नई पीढ़ी आगे आए, टैलेंट को तराशा जाए, इस तरह काबिल और कलात्मक हिंदुस्तान बनाया जाए, जी हां, नया भारत बनाने के लिए जरूरी है कि बच्चों को सही संस्कार तथा मार्गदर्शन दिया जाए, ये नौनिहाल ही अपने हुनर के दम पर भारत को आगे लेकर जाएंगे। बच्चों में रचनात्मकता का विकास करने के लिए शहर के विभिन्न सांस्कृतिक केन्द्रों और संस्थाओं के माध्यम से समर कैंप-क्लासेज का आयोजन आगामी दिनों में जयपुर शहर के विभिन्न केन्द्रों पर होंगे, इनमें बच्चों को अलग-अलग कलात्मक विधाओं और कौशल प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

जूनियर समर कैंप में 18 विधाओं का मिलेगा प्रशिक्षण
जवाहर कला केन्द्र कलाकारों और कला प्रेमियों के बीच में खास पहचान रखता हैं। अपनी स्थापना के बाद से केन्द्र की ओर से नई कलात्मक पौधे को पोषित करने के लिए जूनियर समर कैंप का आयोजन किया जाता रहा है। कैंप में अभिनेता अनूप सोनी, इंडियन आइडल-14 के रनरअप-2 रहे पीयूष पंवार, एनएसडी के ऋषिकेश शर्मा, दिनेश प्रधान जैसे कलाकार प्रशिक्षक व एसोसिएट प्रोफेसर (अभिनय) अब्दुल लतीफ  खटाना आदि ट्रेनर रहे हैं। इस जूनियर समर कैंप से प्रशिक्षण पाकर वहीं अभिनेता धीरज सरना, अभिनेत्री लेखा प्रजापति, अभिनेत्री और थिएटर डायरेक्टर ईप्सिता चक्रवर्ती सिंह, अभिनेत्री आकांक्षा सिंह, टीवी अभिनेत्री स्प्रेहा चटर्जी आदि कलाकार अपने-अपने क्षेत्र में प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। इस वर्ष केन्द्र की ओर से 16 मई से 20 जून तक आयोजित होने वाले जूनियर समर कैंप में 18 विधाओं का प्रशिक्षण दिया जाएगा, इनमें बांसुरी, प्रिंट मेकिंग, पोट्रेट मेकिंग, स्टोरी ट्री, कैरीकेचर, विजुअल स्टोरी टेलिंग, ब्लॉग राइटिंग ऐसी विधाएं है, जो पिछली बार से भिन्न है।

पिछले साल बच्चों को स्वीमिंग की क्लास ज्वॉइंग करवाई थी, इस बार एक्टिंग व डांस की वर्कशॉप का प्लान है। हर साल कुछ ना कुछ गर्मियों की छुट्टी में नई विधा सीखाने का उद्देश्य रहता है।
-अर्चना अग्रवाल (फाउंडर, हेरिटेज किड्स फैशन शो)

16 मई से 20 जून तक जेकेके में जूनियर समर कैंप में 18 विधाओं का प्रशिक्षण दिया जाएगा। बच्चे अपनी रुचि के अनुसार विधा का चयन कर अपने हुनर को उड़ान दे सकेंगे। इस बार कुछ नई विधाएं भी जोड़ी गई है। सभी की सुविधा को ध्यान रखते हुए आवेदन की प्रक्रिया पूर्ण रूप से ऑनलाइन रखी गई है, जिससे पूरी पारदर्शिता बनी रहेगी।
-अलका मीणा, 
(अति. महानिदेशक, जेकेके)

Read More जयपुर सहित कई जिलों में आज फिर छाए बादल : अलवर में बारिश के साथ गिरे ओले, बर्फीली हवाओं का जोर हुआ तेज

इस वर्ष आवेदन प्रक्रिया पूर्ण रूप से ऑनलाइन
कैंप के लिए आवेदन पूर्णत: ऑनलाइन कर दिए गए हैं, जो कि आठ मई प्रात: 11 बजे से 12 मई को दोपहर 3 बजे तक जारी रहेगें। इन कैंपों में आठ से लेकर 17 साल तक के बच्चें भाग लेते है। इसके अलावा शहर की चार लोकेशन पर कोलाज ऑफ किलकारी का आयोजन 18 मई से 8 जून तक होगा, जिसमें 8 से 20 साल तक के बच्चे विभिन्न विधाओं में भाग लेंगे। इस दौरान रंगमंच के एक्सपर्ट बच्चों को इस विधा की देते हुए नजर आएंगे।

Read More जेडीसी की पहल, आमजन हो रहे हैं लाभांवित : ई-जनसुनवाई, घर बैठे समस्याओं का किया जा रहा है समाधान

Post Comment

Comment List

Latest News

राकांपा ने पुणे नगर निगम चुनावों में ईवीएम की खराबी को लेकर उठाए सवाल राकांपा ने पुणे नगर निगम चुनावों में ईवीएम की खराबी को लेकर उठाए सवाल
पुणे नगर निगम चुनाव के दौरान एनसीपी नेता अंकुश काकडे ने ईवीएम में तकनीकी खराबी और समय की विसंगति का...
फिर नई ऊंचाई पर पहुंचे सोना और चांदी : एक दिन में चांदी 18,000 रुपए महंगी, जानें क्या है भाव 
जापान के होक्काइडो में 5.5 तीव्रता का भूकंप, जानमाल की कोई हानि नहीं
भारत रिन्यूएबल एक्सपो-2026 का जयपुर में भव्य आयोजन, मानसरोवर के वीटी ग्राउंड पर 16 से 18 जनवरी तक जुटेंगे देश-विदेश के रिन्यूएबल एनर्जी दिग्गज
डमी परीक्षार्थियों के जरिए वरिष्ठ अध्यापक बना अभियुक्त, 2 साल से फरार 5 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार
ईरान से गुजरने वाली कई भारतीय उड़ानें रद्द, कई के मार्ग बदले, केंद्र सरकार ने जारी की गाइडलाइन
दिसंबर में वस्तु व्यापार घाटा बढ़कर 25.04 अरब डॉलर पर पहुंचा