चिकित्सा मंत्री की पत्नी को आया साइलेंट अटैक, अस्पताल में हुई मौत 

प्रीति कुमारी रात को खाना खाकर सो गई थीं

चिकित्सा मंत्री की पत्नी को आया साइलेंट अटैक, अस्पताल में हुई मौत 

प्रदेश के चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर की पत्नी प्रीति कुमारी की गुरुवार सुबह अचानक मौत हो गई।

जयपुर। प्रदेश के चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर की पत्नी प्रीति कुमारी की गुरुवार सुबह अचानक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार प्रीति कुमारी को साइलेंट अटैक आया था और इस वजह से उनकी मौत हो गई। प्रीति कुमारी रात को खाना खाकर सो गई थीं। सुबह नहीं उठी तो परिजनों ने उन्हें उठाने का प्रयास किया। हालांकि, उन्होंने कोई रिस्पॉन्स नहीं किया था। घरवाले उनको नजदीक के प्राइवेट हॉस्पिटल दुर्लभजी लेकर गए, यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

डॉक्टरों की मानें तो प्रीति कुमारी को साइलेंट अटैक आया था, इसके कारण सोने के बाद ही उनकी डेथ हो गई थी। बताया जा रहा है कि डॉक्टरों की एक टीम सुबह मंत्री के घर भी पहुंची थी, जहां उनको प्राथमिक ट्रीटमेंट भी दिया था। लेकिन कोई रिस्पॉन्स नहीं आने के बाद उनको हॉस्पिटल लेकर गए थे।

चिकित्सा मंत्री खींवसर की पत्नी का खींवसर में होगा अंतिम संस्कार 
राजस्थान के चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह की पत्नी प्रीति कुमारी का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव खींवसर में होगा। गौरतलब है कि खींवसर की पत्नी का निधन गुरुवार की सुबह हो गया था । साइलेंट अटैक मौत का कारण बताया जा रहा है। पत्नी के निधन के वक्त चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह अपनी विधानसभा क्षेत्र खींवसर में ही थे।

 

Read More 693 बांधों में 52.24 प्रतिशत पानी बचा, 227 पूरी तरह सूखे

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं
महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान की अपील की है। उन्होंने...
महिला आरक्षण समय की जरूरत, उम्मीद है सभी करेंगे इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन : अमित शाह
सीएम भजनलाल शर्मा ने अंबेडकर जयंती पर की बड़ी घोषणाएं, 200 ई-लाइब्रेरी और कोचिंग केंद्र खोलने का ऐलान
दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान : अवसाद में आकर सुसाइड, जानें पूुरा मामला
कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन का दावा करते हुए बोले पायलट- केरल, असम में कांग्रेस सरकार बनाएगी, भाजपा से दूरी बना रहे लोग
हरीश रावत ने पीएम दौरे को बताया चुनावी झमेला : एक्सप्रेस वे का नाम भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखने की मांग, देहरादून एक्सप्रेस हाईवे गिनाई खामियां
सीएचसी में मदर लैब शुरू नहीं होने से मरीज परेशान, नहीं मिल रहा उन्नत जांच सुविधाओं का लाभ