आजाद की साइकिल को म्यूजियम में प्रदर्शित करने की मांग, दिया कुमारी को सौपा ज्ञापन

ज्योति खंडेलवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्णय

आजाद की साइकिल को म्यूजियम में प्रदर्शित करने की मांग, दिया कुमारी को सौपा ज्ञापन
जयपुर में 1930 के गुप्त प्रवास के दौरान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद द्वारा उपयोग की गई साइकिल और डंडे को 15 अगस्त को अल्बर्ट हॉल संग्रहालय में प्रदर्शित करने की मांग की गई है। 'चंद्रशेखर आजाद मंच' के प्रतिनिधिमंडल ने उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी को ज्ञापन सौंपकर अल्बर्ट हॉल के गोदाम में रखी इस ऐतिहासिक धरोहर को सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित करने का आग्रह किया।

जयपुर। इस स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की साईकिल और उनके डंडे म्यूजियम में प्रदर्शित करने की मांग को लेकर मंगलवार को प्रतिनिधि मंडल ने उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी को सचिवालय में ज्ञापन दिया। 'चन्द्र शेखर आजाद मंच" के संयोजक मनीष सोनी ने बताया कि उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने इस बारे में अधिकारियों से बात कर शीघ्र ही निर्णय लेने करने का आश्वासन दिया । गौरतलब है कि सन् 1930 में चन्द्र शेखर आजाद चांदपोल स्थित बाबा हरिशचंद्र मार्ग में शिवनारायण मिश्र की अंधेरी गली में कानपुर निवासी अवधेश नारायण शुक्ल की हवेली में गुप्त रूप से दो महीने रहे थे। 

इस दौरान चन्द्र शेखर आजाद वेश बदलकर साइकिल से जयपुर में और स्वतंत्रता आंदोलन की गतिविधियों का संचालन करते रहे। काकोरी कांड के बाद अंग्रेज पुलिस आजाद के पीछे लगी हुई थी। तब उन्होंने जयपुर में गुप्त प्रवास किया। एक दिन अंग्रेजी खुफिया तंत्र को उनके जयपुर में होने की सूचना मिली। पुलिस सक्रिय हुई तब रात में आजाद हवेली के पीछे साड़ियों की रस्सी के सहारे उतरकर अवधेश नारायण शुक्ला के साथ कानोता रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। जहां से वह इलाहाबाद के लिए रवाना हुए।

उस समय वे अपनी साइकिल एवं डंडा जयपुर में छोड़ गए थे। शुक्ल खानदान की ममता शुक्ला ने 14 मार्च 2022 को तत्कालीन कैबिनेट मंत्री बी.डी. कल्ला की उपस्थिति में आजाद की यह विरासत साइकिल और डंडा सरकार को सौंप दिया था। यह धरोहर आज भी अल्बर्ट हॉल संग्रहालय के गोदाम में रखी है। उपमुख्यमंत्री को ज्ञापन देने के बारे में पूर्व महापौर ज्योति खंडेलवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्णय लिया गया था। बैठक में जय भारत जन चेतना मंच अध्यक्ष विक्रम सिंह तंवर, मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के उस्मान खान चौहान, राजस्थान शिक्षा महाविद्यालय निदेशक अंशुमान शास्त्री, इतिहासकार शिव सिंह पालावत, राजस्थानी कवि कल्याण सिंह शेखावत आदि नागरिक उपस्थित थे।

Post Comment

Comment List

Latest News

केन्द्र सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को बनाया पंगु : व्यवस्थित तरीके से किया खोखला, खड़गे बोले- भारत के युवाओं की एक पूरी पीढ़ी का भविष्य लापरवाही से किया बर्बाद केन्द्र सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को बनाया पंगु : व्यवस्थित तरीके से किया खोखला, खड़गे बोले- भारत के युवाओं की एक पूरी पीढ़ी का भविष्य लापरवाही से किया बर्बाद
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्र सरकार पर शिक्षा व्यवस्था को खोखला करने का आरोप लगाया। एक्स पर उन्होंने कहा...
कांग्रेस ने जारी किया 'जन घोषणा पत्र' : भ्रष्टाचार मुक्त और पारदर्शी नगर निगम का वायदा, नागरिक सुविधाओं को दी प्रमुखता
शिक्षक भावी पीढ़ी के मार्गदर्शक : अपने ज्ञान से विद्यार्थियों के व्यक्तित्व का करते हे निर्माण, देवनानी ने कहा- बदलते समय में शिक्षकों की भूमिका अधिक महत्वपूर्ण
सुधांशु त्रिवेदी का आरोप : महिला सशक्तिकरण और छात्रों के मुद्दे पर दिखावे की राजनीति करता है 'इंडिया गठबंधन', विद्यार्थियों के हितों को लेकर कांग्रेस के दावों की असलियत उजागर
तेज बारिश के चलते एयरपोर्ट पर 2 फ्लाइट्स की लैंडिंग अटकी, 20 मिनट से ज्यादा होल्ड के बाद सुरक्षित उतरी
शेखावाटी की ऐतिहासिक हवेलियों को मिली वैश्विक पहचान, दीया कुमारी ने कहा- ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण के लिए निरंतर प्रयासरत
बोलीविया में सैन्य अड्डे पर भीषण विस्फोट : इमारतों के टूटे शीशें, 10 लोगों की मौत