एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधड़ी करने वाले 3 बदमाश गिरफ्तार : अन्य राज्यों से गैंग रहती है सक्रिय, बदमाशों ने की कई वारदात

सीसीटीवी देखकर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया

एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधड़ी करने वाले 3 बदमाश गिरफ्तार : अन्य राज्यों से गैंग रहती है सक्रिय, बदमाशों ने की कई वारदात
मैंने मेरा एटीएम कार्ड चैक किया तो वो किसी और के नाम से था। इस रिपोर्ट पर टीम ने घटना स्थल के सीसीटीवी देखकर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।

जयपुर। प्रताप नगर थाना पुलिस ने एटीएम बदलकर धोखाधड़ी करने वाली अंतरराज्यीय गैंग के 3 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। ये गैंग दिल्ली, हरियाणा, उत्तरप्रदेश व राजस्थान में सक्रिय रहती हैं। इस गैंग के बदमाशों ने पूरे जयपुर शहर में घूम-घूमकर करीब 50 से अधिक वारदात की हैं। इनके कब्जे से 27 हजार रुपए नकद और विभिन्न बैंकों के 132 एटीएम कार्ड तथा दो एटीएम स्वैप मशीन बरामद की है। 
पुलिस उपायुक्त पूर्व संजीव नैन ने बताया कि रामचन्द्र निवासी प्रताप नगर ने रिपोर्ट दी कि वह कुम्भा मार्ग पर 11 बजे के आस पास बैंक आॅफ  बड़ौदा के एटीएम पर कैश निकलवाने गया तो वहां पर आए लड़कों ने बातों में उलझाकर मेरा एटीएम कार्ड चेंज कर लिया। थोड़ी देर बाद मेरे बैंक खाते से एक लाख रुपए निकल गए। जब मैंने मेरा एटीएम कार्ड चैक किया तो वो किसी और के नाम से था। इस रिपोर्ट पर टीम ने घटना स्थल के सीसीटीवी देखकर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। 

ऐसे करते हैं वारदात 
एटीएम बदलकर धोखाधड़ी करने वाले मेवात गैंग के सक्रिय तीन सदस्य जयपुर में आकर भीड़भाड़ वाले इलाके में स्थित एटीएम को चिह्नित कर रैकी करते हैं। उनमे से दो सदस्य एटीएम में घुसते हैं। उनमे से एक परिवादी को गुमराह कर उसका एटीएम बदल लेता है और दूसरा एटीएम के पिन नम्बर देख लेता है। तीसरा सदस्य बाहर की तरफ  होता है जो निगरानी रखता है जिसके पास एटीएम स्वैप मशीन होती है। एटीएम स्वैप मशीन से बैंक खाते से पैसे निकाल लेते है। ये गैंग वारदात को अंजाम देकर वापस मेवात लौट जाते है। ये बुजुर्ग व महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा टारगेट करते हैं।

 

Tags: arrested

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर भड़की CJP,  सरकार से हिरासत में लिए युवाओं की तत्काल रिहाई की मांग प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, सरकार से हिरासत में लिए युवाओं की तत्काल रिहाई की मांग
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने असम, पश्चिम बंगाल और बिहार में प्रदर्शनकारी छात्रों की गिरफ्तारियों पर गहरी चिंता व्यक्त की...
रीको ने RVCF इंडिया ग्रोथ फंड- IV के साथ 30 करोड़ रूपये के अतिरिक्त योगदान के लिए किया अनुबंध
राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन की हुई बैठक, पंचायत-निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ता
होर्मुज में स्थिति अपरिवर्तित, संप्रभुता की रक्षा हमारी पहली प्राथमिकता: ईरान
केजरीवाल का बड़ा ऐलान: ई-20 पेट्रोल पर देशव्यापी अभियान चलायेगी आप, प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप की मांग
183 निकायों में 24,752 सफाई कर्मियों की भर्ती, 15 अगस्त से आवेदन शुरू 
छात्रों पर लाठीचार्ज और कार्रवाई की निष्पक्ष जांच हो, एनटीए को बैन करे सरकार: एनएसयूआई