साइबर ठगी करने वाले नेपाल गैंग के 4 बदमाश गिरफ्तार : अन्य साथियों के साथ लाल दोर्जे चला रहा था संगठित गिरोह, ऑनलाइन ट्रेडिंग एवं गेमिंग के नाम पर करते है ठगी 

टीम ने जांच कर चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया

साइबर ठगी करने वाले नेपाल गैंग के 4 बदमाश गिरफ्तार : अन्य साथियों के साथ लाल दोर्जे चला रहा था संगठित गिरोह, ऑनलाइन ट्रेडिंग एवं गेमिंग के नाम पर करते है ठगी 

पुलिस उपायुक्त अपराध कुन्दन कंविरया ने बताया कि साइबर थानाप्रभारी श्रवण कुमार के नेतृत्व में साइबर ठगी करने वाली गैंगके खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई।

जयपुर। साइबर पुलिस थाना जयपुर ने साइबर ठगी करने वाली अन्तरराष्ट्रीय नेपाल गैंग के 4 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 12 मोबाइल, एक लेपटॉप, तीन बैंक चैक बुक बरमद की है। आरोपितों के खिलाफ 24.3 करोड़ रुपए फ्रॉड की शिकायत साइबर पोर्टल पर आन्ध्रप्रदेश, उत्तरप्रदेश, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु और तेलंगाना में दर्ज हैं। पुलिस उपायुक्त अपराध कुन्दन कंविरया ने बताया कि साइबर थानाप्रभारी श्रवण कुमार के नेतृत्व में साइबर ठगी करने वाली गैंगके खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई। टीम ने जांच कर चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। 

ऐसे करते थे वारदात
आरोपी लाल दोर्जे ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर एक संगठित गिरोह बना रखा है। आरोपी ऑनलाइन ट्रेडिंग व गेमिंग फ्रॉड की राशि प्राप्त करने के लिए कमीशन पर खाता लेकर चाइनीज लोगों को टेलीग्राम पर विभिन्न देशों में विभिन्न कम्पनियों के ग्रुप्स बनाकर खाता उपलब्ध करवाता है। जिसके बदले में होने वाले ट्रांजेक्शन राशि का 2 से 5 प्रतिशत तक मुनाफा यूएसडीटी में लेता है। आरोपी ऑनलाइन ट्रेडिंग एवं गेमिंग के नाम पर ठगी करते हैं। 

ऐसे हुआ खुलासा
साइबर थाने के एएसआई ओमप्रकाश को सूचना मिली कि संजय पैलेस पोलोविक्ट्री सिनेमा के सामने कुछ संदिग्ध लोग रुके हैं और ऑनलाइन फ्रॉड की राशि को हड़पने के लिए बैंक खाते किराए पर लेते हैं। उन बैंक खातों को चाइनीज गैंग को उपलब्ध करावते हैं। जिसकी एवज में मोटी रकम हड़प लेते हैं। लाल दुर्जे ने स्वीकार किया कि करोड़ों रुपयों के साइबर फ्रॉड में कमीशन के तौर पर 40-50 लाख रुपए कमाते हैं। 

अन्य साथियों के साथ लाल दोर्जे चला रहा था संगठित गिरोह 
1. लाल दोर्जे तामांग (25) सिन्धुपाल चौक नेपाल संजय पैलेस पोलोविक्ट्री के सामने विधायक पुरी का रहने वाला है। 
भूमिका: चाइनीज लोगों से टेलीग्राम पर सम्पर्क कर पांच लाख रुपए जमा करवाकर 2.5 से पांच प्रतिशत कमीशन पर बैंक खाता बेचता है। खाताधारकों से 2 से 2.5 प्रतिशत में खाते खरीदकर चाइनीज गैंग को 4 से 5 प्रतिशत कमीशन में खातों को ऑनलाइन फ्रॉड के लिए उपलब्ध करवाता है। खाताधारकों के मोबाइल में अपने सहयोगियों से एपीके ऐप इंस्टॉल करवाता है। जिससे मोबाइल का एक्सेस इसके माध्यम से चाइनीज गैंग के पास पंहुच जाता है। कमीशन का भुगतान यूएसडीटी के माध्यम से अपने वॉलेट में ले लेता है। अपनी पहचान गोपनीय रखता है।

Read More डीजीपी की समीक्षा बैठक : जयपुर पुलिस मुख्यालय में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक शुरू, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने पर जोर

2. सुजल तामांग (25) सिन्धुपाल्चौक नेपाल हाल संजय पैलेस पोलोविक्ट्री के सामने विधायकपुरी
 भूमिका: खाता धारकों को होटल में रोककर रखने, उनकी निगरानी करने एवं खाताधारक का मोबाइल अपने कब्जे में कर खाताधारक के मोबाइल में एपीके ऐप इन्स्टॉल करता है। (यह एपीके एप्लीकेषन र्स्पाइ  एपे की तरह होते हंै, जो मोबाईल का पूरा आक्सेस दूर बैठे ठगों के पास पहुंच जाता है) मोबाइल का आक्सेस नेपाल निवासी लाल दोर्जे के माध्यम से चाइनीज गैंग को उपलब्ध करवाता है। कमीशन राशि खाताधारक को मुकेश से लेकर देता है।

Read More लोकधुनों की धरती पर जैज़ का जादू: जयपुर में वर्ल्ड जैज़ डे पर खास म्यूजिकल नाइट, 30 अप्रैल को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में सजेगी सुरों की महफिल

3. पवन जैन (35) सेक्टर 20 सुल्तानपुरी सी-ब्लॉक रोहिणी नॉर्थ वेस्ट दिल्ली का रहने वाला है। 
 भूमिका: सरगना सुषमा दुबई में रहती है और चाइनीज की हेल्पर है। टेलीग्राम पर सम्पर्क में रहकर खाताधारक को तैयार लाल दोर्ज को खाताधारक मय बैंक खाता, सिम, इेमेल आईडी के उपलब्ध करवाता है।

Read More वायदा बाजार की तेजी का असर : सोने की कीमतों में उछाल, जानें चांदी का क्या है भाव

4. शहमा राखी मार्केट जखीरा पश्चिम दिल्ली का रहने वाला है। 
 भूमिका: पवन जैन के कहने पर नेपाल निवासी लाल दोर्जे को अपना इंडियन ऑवरसीज बैंक खाता कमीशन पर देने के लिए दिल्ली से जयपुर आता है। 

Tags: cyber

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

डोनालड ट्रंप की चेतावनी: ईरान जब तक परमाणु हथियार बनाने की जिद्द नहीं छोड़ता तब तक नाकेबंदी रहेगी जारी, ईरानी राष्ट्रपति का दावा-परमाणु कार्यक्रम केवल नागरिक उद्देश्यों के लिए और कुछ नहीं डोनालड ट्रंप की चेतावनी: ईरान जब तक परमाणु हथियार बनाने की जिद्द नहीं छोड़ता तब तक नाकेबंदी रहेगी जारी, ईरानी राष्ट्रपति का दावा-परमाणु कार्यक्रम केवल नागरिक उद्देश्यों के लिए और कुछ नहीं
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को परमाणु शर्तों पर समझौता न करने पर नौसैनिक नाकेबंदी और आर्थिक दबाव बढ़ाने की...
नवीन पटनायक का केंद्र पर हमला : सरकार सशक्तिकरण के लिए कोई ठोस कदम उठाने में रही नाकाम, महिलाओं के मुद्दों पर ‘मगरमच्छ के आंसू’ बहाने का लगाया आरोप
जयपुर में नींबू के दाम आसमान पर : थोक ₹90-120, खुदरा ₹200-400 प्रति किलो
राष्ट्रीय बीज निगम जयपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक बने नानूराम यादव, अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ परिचय बैठक
गर्मी में बढ़ी धानी और सिका चना की मांग, कीमतों में उछाल
लद्दाख का विकास स्थानीय हितों के अनुरूप हो : राहुल गांधी का आरोप, बोले-लोकतांत्रिक अधिकारों को दबाने का हो रहा प्रयास 
देवनानी ने बुद्ध पूर्णिमा व श्रमिक दिवस पर दी शुभकामनाएं, कहा- उनका योगदान आर्थिक व सामाजिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण