प्रदेश में मॉनसून सक्रिय : जयपुर में उमस के बीच छाए बादल, 28 जिलों में बारिश का अलर्ट 

प्रदेश के कई जिलों में 1 से लेकर 7 इंच तक बारिश हुई

प्रदेश में मॉनसून सक्रिय : जयपुर में उमस के बीच छाए बादल, 28 जिलों में बारिश का अलर्ट 

प्रदेश में माॅनसून सक्रिय होने से कई जिलों में बारिश हो रही है। बांधो में पानी की आवक बढ़ गई है और नदी नाले उफान पर हैं

जयपुर। प्रदेश में मानसून सक्रिय होने से कई जिलों में बारिश हो रही है। बांधो में पानी की आवक बढ़ गई है और नदी नाले उफान पर हैं। आज भी जयपुर सहित कई जिलों में बारिश होने के आसार हैं। जयपुर में सुबह कुछ इलाकों में बारिश हुई है और ज्यादातर इलाकों में बादल छाए हुए हैं। वहीं राजस्थान के 28 जिलों में आज भी बारिश की चेतावनी है। मौसम विभाग ने 5 जिलों में ऑरेंज और 23 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में 1 जून से अब तक सामान्य से 133 फीसदी ज्यादा बारिश हो चुकी है। 

जयपुर में मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे 10 मिनट बारिश हुई। सुबह से धूप-छांव का दौर चल रहा था। अचानक बादलों ने डेरा डाला और बौछारें पड़ने लगीं। इससे पहले सोमवार को प्रदेश के कई जिलों में 1 से लेकर 7 इंच तक बारिश हुई। सीकर, झुंझुनूं, बारां, जयपुर, अलवर सहित 10 से ज्यादा जिलों में बारिश का असर अधिक रहा।

Post Comment

Comment List

Latest News

तरुण खटीक हत्याकांड के विरोध में सर्व हिंदू समाज का प्रदर्शन, SIT जांच व फास्ट ट्रेक कोर्ट में केस भेजने की मांग तरुण खटीक हत्याकांड के विरोध में सर्व हिंदू समाज का प्रदर्शन, SIT जांच व फास्ट ट्रेक कोर्ट में केस भेजने की मांग
दिल्ली के तरुण खटीक की हत्या के विरोध में जयपुर के फागी में सर्व हिंदू समाज ने आक्रोश जताया। व्यापारियों...
रूस ने 170 यूक्रेनी ड्रोनों को किया ढ़ेर, कलुगा हवाई अड्डे पर आने-जाने वाली उड़ानों पर अस्थायी प्रतिबंध
गौशाला में बदइंतजामी पर जूली ने लगाए आरोप : भाजपा सरकार में गौमाता का सिर्फ राजनीतिक उपयोग, कहा- गौमाता की बेकद्री की तस्वीर विचलित करने वाली
राहुल गांधी ने की बहुजन आंदोलन के प्रमुख नेता कांशीराम को भारत रत्न देने की मांग, प्रधानमंत्री को लिखा पत्र
राज्यसभा चुनाव: क्रॉस वोटिंग के लिए ओडिशा के कांग्रेस विधायकों को रिश्वत की पेशकश; दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस जांच शुरू
‘द बैटल ऑफ नरनौल’ पर खास लेखक सत्र: राव तुला राम की वीरता और 1857 के संग्राम की अनकही गाथा पर चर्चा
अरुण भारती का दावा: बिहार में विपक्ष बहुत कमजोर, राज्यसभा चुनाव की सभी पांच सीटों पर जीत दर्ज करेगा राजग, "बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट" विजन पर जोर