प्रदेश में फिर से सक्रिय हुआ मानसून : कई जिलों में बारिश, सड़कों पर नदी की तरह बहने लगा पानी 

लगातार बरसात से जलभराव, नदियों में फिर से उफान दिख रहा 

प्रदेश में फिर से सक्रिय हुआ मानसून : कई जिलों में बारिश, सड़कों पर नदी की तरह बहने लगा पानी 
कुछ दिनों की बेरूखी के बाद प्रदेश में मानसून फिर से एक्टिव हो गया है।

जयपुर। कुछ दिनों की बेरूखी के बाद प्रदेश में मानसून फिर से एक्टिव हो गया है। जयपुर, डूंगरपुर, कोटा, भीलवाड़ा, पाली, जालोर सहित कई जिलों में सुबह से रुक-रुककर बारिश हो रही है। भीलवाड़ा में मूसलाधार बारिश के कारण सुबह शहर की सड़कों पर नदी की तरह पानी बहने लगा। लगातार बरसात से जलभराव, नदियों में फिर से उफान दिख रहा है। इससे पहले जयपुर में बुधवार शाम और देर तक झमाझम बरसात हुई है। तेज हवा के साथ हुई बारिश से कई जगह पेड़ टूट गए और काफी देर तक बिजली सप्लाई बंद रही। मौसम एक्सपर्ट के अनुसार आने वाले दो दिन में हल्की से तेज बारिश का दौर जारी रहेगा। इस मानसून सीजन में अब तक 39 फीसदी ज्यादा बरसात हुई है। पिछले 24 घंटों में कोटा, उदयपुर, जयपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश दर्ज की गई है।

सर्वाधिक बारिश शेरगढ़, बांसवाड़ा में 97 मिमी दर्ज हुई है। मौसम विभाग केंद्र जयपुर से मिली जानकारी के अनुसार आज पूर्वी राजस्थान व आसपास के एमपी के ऊपर एक परिसंचरण तंत्र बना हुआ है इसके असर से आगामी एक सप्ताह राज्य के अधिकांश भागों में मानसून पुनः सक्रिय होने की प्रबल संभावना है। आज कोटा, उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी व अतिभारी बारिश जबकि जोधपुर, अजमेर, भरतपुर, जयपुर संभाग के कुछ भागों में मध्यम से कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। दक्षिणी व दक्षिण-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं भारी, अतिभारी बारिश की गतिविधियां आगामी 3-4 दिन जारी रहने व शेष अधिकांश भागों में मध्यम  से तेज बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग के कुछ भागों में भी 22 से 29 अगस्त के दौरान बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

जरांगे-हाके के आंदोलन से पहले मुंबई में सख्ती: प्रदर्शन सिर्फ आजाद मैदान में, मार्च और अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर रोक जरांगे-हाके के आंदोलन से पहले मुंबई में सख्ती: प्रदर्शन सिर्फ आजाद मैदान में, मार्च और अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर रोक
मराठा और ओबीसी आरक्षण आंदोलनों के बीच महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई में विरोध प्रदर्शनों के लिए सख्त दिशा-निर्देश लागू किए...
रेल यात्रियों के लिए राहत, राजेन्द्रनगर-अजमेर साप्ताहिक एक्सप्रेस का दिलदार नगर स्टेशन पर ठहराव शुरू
यूक्रेन के जहाजों और बंदरगाहों पर रूस का हमला जारी, रक्षा मंत्रालय का बड़ा दावा
ट्रेन से नहीं, अब विमान से घूमिए देश-विदेश, आईआरसीटीसी ने तैयार किए टूर
एयर इंडिया का ड्रूकएयर से करार : भूटान के साथ बेहतर होगा हवाई नेटवर्क, एक ही टिकट पर यात्रा कर सकेंगे लोग
शेयर बाजार में गिरावट: सेंसेक्स 183 अंक और निफ्टी 127 अंक फिसला; आईटी, ऑटो और एफएमसीजी शेयरों में बिकवाली
मंदिर में पहुंचा 7 फीट लंबा मगरमच्छ, श्रद्धालुओं में मची अफरा-तफरी