डॉक्टरों और स्टाफ की लापरवाही ने ली सचिन की जान, चढ़ा दिया था गलत ब्लड ग्रुप का रक्त, परिजन करवाई की मांग पर अड़े 

दो बार होती है ब्लड ग्रुप की जांच

डॉक्टरों और स्टाफ की लापरवाही ने ली सचिन की जान, चढ़ा दिया था गलत ब्लड ग्रुप का रक्त, परिजन करवाई की मांग पर अड़े 

राजस्थान के सबसे बड़े सरकारी हॉस्पिटल सवाई मानसिंह (एसएमएस) में भर्ती मरीज के गलत ग्रुप का ब्लड चढ़ाने के बाद आज सुबह युवक सचिन की आईसीयू में मौत हो गई है।

जयपुर। राजस्थान के सबसे बड़े सरकारी हॉस्पिटल सवाई मानसिंह (एसएमएस) में भर्ती मरीज के गलत ग्रुप का ब्लड चढ़ाने के बाद आज सुबह युवक सचिन की आईसीयू में मौत हो गई है। इसके बाद परिजनो में आक्रोश है और उन्होने शव लेने से इंकार करते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। वही  एसएमएस मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल ने इस मामले की जांच के लिए एक बोर्ड बनाया है। वहीं हॉस्पिटल प्रशासन ने मरीज के इलाज के लिए भी अलग से मेडिकल बोर्ड का गठन किया है। हालांकि हॉस्पिटल प्रशासन अब भी ये बात नहीं बता पा रहा है कि गलत ग्रुप का ब्लड चढ़ाने में गलती कहां और किससे हुई है।

आपको बता दें कि एसएमएस हॉस्पिटल के ट्रोमा वार्ड में 12 फरवरी को सचिन शर्मा नाम के युवक को रोड एक्सीडेंट के बाद इलाज के लिए भर्ती करवाया था। भर्ती के बाद ऑपरेशन के लिए मरीज को ब्लड की जरूरत बताई गई। मरीज के परिजनों को पर्ची देकर ब्लड लाने के लिए कहा। ट्रॉमा सेंटर स्थित ब्लड बैंक से परिजनों को एबी पॉजिटिव ब्लड और प्लाज्मा दे दिया गया। ब्लड चढ़ाने के बाद मरीज का ट्रोमा में ऑपरेशन करने के बाद उसे प्लास्टिक सर्जरी डिपार्टमेंट में शिफ्ट किया। यहां जब मरीज को दोबारा ब्लड की जरूरत पड़ी तो डॉक्टरों ने फिर से पर्ची बनाकर दी। पर्ची बनाकर देने के बाद जब मरीज के परिजन ब्लड लेकर पहुंच तो ब्लड ग्रुप ओ पॉजिटिव (O+) बताते हुए ब्लड दिया गया। इसे जब वार्ड के डॉक्टरों ने देखा तो पूरा मामला सामने आया। इस घटना के बाद मरीज की स्थिति बिगड़ गई और दोनों किडनी खराब हो गई।  

दो बार होती है ब्लड ग्रुप की जांच
डॉक्टरों के मुताबिक वार्ड में भर्ती मरीज का ब्लड मंगवाने से पहले मरीज के ब्लड और ब्लड बैंक में रखे ब्लड की जांच होती है। दोनों का ग्रुप मैच करके ही मरीज को चढ़ाने की कार्यवाही की जाती है। 

ये होती है ब्लड बैंक से ब्लड रीलिज होने की प्रक्रिया
डॉक्टरों ने बताया कि किसी भी वार्ड में भर्ती मरीज को ब्लड की रिक्वायमेंट होने पर रेजीडेंट डॉक्टर ब्लड बैंक की पर्ची पर लिखकर ब्लड की डिमांड करता है। इस पर्ची के साथ डॉक्टर उस मरीज का ब्लड सैंपल वॉयल में लेता है और उसे मरीज के परिजन या हॉस्पिटल का स्टाफ को देकर ब्लड बैंक भेजता है। ब्लड बैंक आने पर व्यक्ति पर्ची के साथ सैंपल का वॉयल भी बैंक में जमा करवाता है। 

Read More महावीर कैंसर अस्पताल में सर्वाइवर्स सम्मान समारोह : कैंसर से बचाव के लिए स्वच्छ पेयजल और मानसिक शांति आवश्यक, राधाकृष्णन ने कहा- केंद्र सरकार कैंसर के इलाज को लेकर गंभीर

यहां बैंक में सैंपल की जांच की जाती है और ब्लड का ग्रुप निकाला जाता है। उसके बाद जिस ग्रुप का ब्लड होता है उस ग्रुप का ब्लड बैग बैंक से निकाला जाता है और उस बैग में रखे ब्लड का सैंपल लेकर उसका क्रॉस चैक किया जाता है कि बैग में रखा ब्लड और बैग में चिपकी पर्ची पर लिखा ग्रुप एक ही है। क्रॉस मैच होने के बाद ब्लड मरीज के परिजन या हॉस्पिटल स्टाफ को दिया जाता है।

Read More राजस्थान विधानसभा को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी : परिसार को कराया खाली, हाई अलर्ट मोड में सुरक्षा एजेंसियां

Post Comment

Comment List

Latest News

2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों की जिलों में तैनाती, असिस्टेंट कलेक्टर पद पर पोस्टिंग  2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों की जिलों में तैनाती, असिस्टेंट कलेक्टर पद पर पोस्टिंग 
राज्य सरकार ने 2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों को विभिन्न जिलों में असिस्टेंट कलेक्टर नियुक्त। विभोर भारद्वाज जयपुर, उत्कर्ष...
कांग्रेस का गंभीर आरोप : अमेरिका को खुश करने के लिए केंद्र सरकार ने दी पाकिस्तान को 'क्लीन चिट', बयान को बताया राष्ट्रविरोधी
ईरान ने दिखाई दरियादिली: जापानी सुपरटैंकर ने पार किया होर्मुज जलडमरूमध्य, आवागमन निर्धारित समुद्री गलियारों और ईरानी अनुमति के तहत ही होगा संभव 
एसएमएस अस्पताल के ई एन टी विभाग का बड़ा अपग्रेड, मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने किया लोकार्पण 
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: मुख्य निर्वाचन अधिकारी की बड़ी घोषणा, ईवीएम के साथ छेड़छाड़ की घटनाओं वाले क्षेत्रों में दोबारा होगा मतदान 
त्रिपुरा में भीषण तूफान और बारिश का कहर : 1,534 घर क्षतिग्रस्त ; जनजीवन अस्त व्यस्त, बचाव और राहत कार्य जारी
लोकधुनों की धरती पर जैज़ का जादू: जयपुर में वर्ल्ड जैज़ डे पर खास म्यूजिकल नाइट, 30 अप्रैल को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में सजेगी सुरों की महफिल