घर के बाहर खेल रही दो बच्चियों पर पड़ोसी महिला ने डाला गर्म पानी

बच्चियों का चेहरा गंभीर रूप से झुलस गया

घर के बाहर खेल रही दो बच्चियों पर पड़ोसी महिला ने डाला गर्म पानी

घर के सामने रहने वाली वीना ने दोनों को आवाज देकर अपने घर पर बुला लिया। इसके बाद वीना ने दोनों के साथ मारपीट की और दोनों के ऊपर गर्म पानी डाल दिया। पानी वंशिका के ऊपर डाला था, लेकिन थोड़ा पानी काव्या के सिर पर भी गिर गया।

जयपुर। मालवीय नगर थाना इलाके में सेक्टर-तीन स्थित गांधी गृह में रहने वाली दो बच्चियों पर पड़ोसी महिला ने गर्म पानी डाल दिया। घटना में दोनों बच्चियों का चेहरा गंभीर रूप से झुलस गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को गिरफ्तार कर लिया। ये घटना छह दिसंबर की बताई जा रही है। गुरुवार को आरोपी महिला को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। मामला बुधवार शाम को दर्ज कराया गया था। घटना में काव्या (5) व वंशिका (7) झुलस गई हैं। थाना प्रभारी हरि सिंह दूधवाल ने बताया कि छह दिसबंर की शाम काव्या अपनी मौसी की बेटी वंशिका के साथ घर के बाहर खेल रही थी। तभी घर के सामने रहने वाली वीना ने दोनों को आवाज देकर अपने घर पर बुला लिया। इसके बाद वीना ने दोनों के साथ मारपीट की और दोनों के ऊपर गर्म पानी डाल दिया। पानी वंशिका के ऊपर डाला था, लेकिन थोड़ा पानी काव्या के सिर पर भी गिर गया। घटना में वंशिका गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं काव्या कम झुलसी है। घटना के बाद से वंशिका बोलने, चलने, खाने और आंख खोलने तक की स्थिति में नहीं है।

महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं

थाना प्रभारी ने बताया कि वीना को गिरफ्तार करने के बाद परिजनों ने डिप्रेशन की दवाइयों की पर्ची दिखाई थी। उनका कहना था कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। पुलिस ने वीना से बच्चियों पर पानी डालने के बारे में पूछा तो उसने इंकार कर दिया। 

Tags: assualt

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब  पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग 
प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो जलाने की साजिश : सीसीटीवी में कैद बदमाशों की करतूत, पेट्रोल डालकर गाड़ी में लगाई आग 
आप ने भाजपा की चुनावी धांधली को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल : सिर्फ अपनी पार्टी के लिए बोलते हैं राहुल गांधी, सौरभ भारद्वाज ने दी इन आरोपों पर बोलने की चुनौती
बेघरों के लिए ढाल बनी सरकार : आश्रय स्थलों का खड़ा किया मजबूत नेटवर्क, रैन बसेरों से 21 हजार से अधिक लोगों को मिल रहा सहारा
कांग्रेस ने संजय गांधी को दी श्रद्धांजलि, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर अर्पित किए पुष्प