नया शैक्षणिक सत्र : सरकारी स्कूलों में 74 हजार शिक्षकों की कमी

एक सीट पर 120 अभ्यर्थियों के बीच मुकाबला  

नया शैक्षणिक सत्र : सरकारी स्कूलों में 74 हजार शिक्षकों की कमी

ऑनलाइन आवेदन को आधार से लिंक किया जाएगा और परीक्षा केंद्रों पर बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन और फेस स्कैनिंग की व्यवस्था भी की जाएगी ताकि फर्जी अभ्यर्थियों को परीक्षा देने से रोका जा सके। 

जयपुर। बोर्ड परीक्षा का परिणाम होने के बाद प्रदेश में नया शैक्षणिक सत्र शुरू हो जाएगा। नए सत्र में सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की भारी कमी देखने को मिलने वाली है। नए शिक्षा सत्र 2025-26 में कुल 74 हजार शिक्षकों की कमी होगी जिससे प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने की सरकार की योजनाओं पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, सरकारी स्कूलों में 52 हजार शिक्षक पद खाली पड़े हुए हैं। आगामी शैक्षणिक सत्र में विभागीय पदोन्नति के बाद 22 हजार पद और रिक्त हो जाएंगे। जिससे कुल खाली पदों की संख्या 74 हजार हो जाएगी। हाल ही में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने नए शैक्षणिक सत्र में शिक्षकों की पदोन्नति की बात कही है। शिक्षकों की पदोन्नति के कारण स्कूलों में कई पद खाली पड़े हुए हैं। इससे शिक्षकों की कमी का संकट गहराता जा रहा है। राज्य सरकार ने बजट में 10 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान किया है, जो की ऊंट के मुंह में जीरे के समान है। 

शिक्षक भर्ती: एक सीट पर 120 अभ्यर्थियों के बीच मुकाबला  
राजस्थान में होने वाली शिक्षक भर्ती परीक्षा 2026 में प्रतियोगिता बेहद कठिन रहने वाली है। सरकार ने 10 हजार शिक्षकों की भर्ती की घोषणा की है, लेकिन इस परीक्षा में करीब 12 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। आगामी शिक्षक भर्ती परीक्षा में एक सीट के लिए 120 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होगा। यह परीक्षा 17 से 21 जनवरी 2026 के बीच होगी। शिक्षक बनने की चाह रखने वाले लाखों युवाओं के लिए यह परीक्षा किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं होगी। शिक्षा विभाग के अनुसार, इस बार परीक्षा प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी और फर्जीवाड़े को रोकने के लिए कई नए नियम लागू किए जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन को आधार से लिंक किया जाएगा और परीक्षा केंद्रों पर बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन और फेस स्कैनिंग की व्यवस्था भी की जाएगी ताकि फर्जी अभ्यर्थियों को परीक्षा देने से रोका जा सके। 

Post Comment

Comment List

Latest News

जुमे की तीसरी नमाज अदा : शहर की मस्जिदों में उमड़ी भारी भीड़, नमाजियों के लिए की गईं उचित व्यवस्थाएं  जुमे की तीसरी नमाज अदा : शहर की मस्जिदों में उमड़ी भारी भीड़, नमाजियों के लिए की गईं उचित व्यवस्थाएं 
पवित्र रमजान माह में जुमे की तीसरी नमाज शहर की प्रमुख मस्जिदों में बड़े श्रद्धा और अनुशासन के साथ अदा...
नायडू सरकार का बड़ा कदम, 13 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लगाई रोक, 90 दिनों में लागू होगा नियम
ईरान-इजरायल में हमलों का सिलसिला सातवें दिन भी जारी, ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस-4 के तहत हवाई रक्षा तंत्र और मिसाइल लॉन्चर नष्ट   
विधानसभा में हंगामा: 'राजस्थान डिस्टर्ब एरिया बिल' पर डोटासरा का सरकार पर तीखा वार
केरल सरकार की पहल: पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के मद्देनजर केरल सरकार की हेल्प डेस्क पर प्राप्त हुए 830 कॉल,आधिकारिक दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की सलाह
रूस के सोची शहर में 4.5 तीव्रता का भूकंप, जानमाल की कोई हानि नहीं
Weather Update : प्रदेश में गर्मी के तेवर हुए तीखे, हीट वेव चलने की आशंका