मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि से ‘कृषक कल्याण’ का नया अध्याय, भजनलाल शर्मा किसानों के खातों में हस्तांतरित करेंगे राशि

किसानों को अब 9,000 तक की वार्षिक सहायता सीधे खातों में प्राप्त होगी

मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि से ‘कृषक कल्याण’ का नया अध्याय, भजनलाल शर्मा किसानों के खातों में हस्तांतरित करेंगे राशि
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 18 अक्टूबर को भरतपुर के नदबई में मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की चौथी किस्त के तहत 717.96 करोड़ रुपए किसानों के खातों में ट्रांसफर करेंगे। राज्य सरकार ने वार्षिक सहायता 6,000 से बढ़ाकर 8,000 की और 2025-26 से 9,000 करने की घोषणा की है। योजना से अब तक 71.79 लाख किसान लाभान्वित हो चुके हैं।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 18 अक्टूबर को भरतपुर जिले के नदबई में मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की चौथी किस्त के रूप में 717.96 करोड़ की राशि किसानों के खातों में हस्तांतरित करेंगे। सहकारिता मंत्री गौतम कुमार दक ने बताया कि वर्ष 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रारंभ की गई सम्मान निधि योजना के तहत छोटे एवं सीमांत किसानों को आर्थिक सहायता दी जा रही है।

इस योजना में राज्य सरकार ने 30 जून 2024 को मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना शुरू की, जिसके अंतर्गत किसानों को दी जाने वाली वार्षिक सहायता 6,000 से बढ़ाकर 8,000 की गई है। आगामी वित्तीय वर्ष 2025-26 से इसे और बढ़ाकर 9,000 करने की घोषणा की गई है।

शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार और केंद्र सरकार के संयुक्त प्रयासों से किसानों को अब 9,000 तक की वार्षिक सहायता सीधे खातों में प्राप्त होगी। इससे किसानों की आय में वृद्धि के साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी बल मिलेगा। राज्य में वर्तमान में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से 71.79 लाख किसानों को लाभ मिल चुका है। पात्र किसान परिवारों को ई-केवाईसी, आधार और बैंक सत्यापन के बाद इस योजना का लाभ दिया जा रहा है। यह योजना किसानों के जीवन में आर्थिक सशक्तिकरण का नया अध्याय साबित हो रही है।

 

Read More फुले दंपती ने जगाई शिक्षा की अलख, आज भी सत्ता का शिक्षा-विचारों पर नियंत्रण: हरिराम मीणा

Read More  पंचायत चुनाव : मतदान की रफ्तार तेज, मतदान केंद्रों पर वोटिंग के लिए लोगों की भीड़

Read More 15 नवंबर को मनाया जाएगा सड़क सुरक्षा दिवस, विश्व सड़क दुर्घटना पीड़ित स्मृति दिवस पर मृतकों को दी जाएगी श्रद्धांजलि

 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

"दोस्ती का खूनी अंत" रंग-रूप पर ताने और बहन को लेकर शक, बचपन के दोस्त ने कर दी हत्या "दोस्ती का खूनी अंत" रंग-रूप पर ताने और बहन को लेकर शक, बचपन के दोस्त ने कर दी हत्या
छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के गिधौरी थाना क्षेत्र में 19 वर्षीय आदित्य टंडन की हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस...
काबुली चना 200 से 300 रुपये तक महंगा, चौला मोगर में 100 से 200 रुपये की बढ़ोतरी, अन्य दाल-अनाज के भाव स्थिर
कर्नाटक धर्मांतरण विरोधी कानून: विहिप ने कांग्रेस को राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन की दी चेतावनी, सीएम को सौंपा ज्ञापन
कुकरखेड़ा मंडी में रोज पांच हजार बोरी की आवक, क्वालिटी के अनुसार 6500 से 10 हजार रुपये प्रति क्विंटल भाव
बैंकिंग और एफएमसीजी शेयरों में खरीदारी से बाजार में लौटी तेजी, सेंसेक्स 512 अंक चढ़ा, निफ्टी 25,291 पर बंद
जयपुर के पारंपरिक कलाकारों को मिला मंच, ‘कारीगर’ पहल से हस्तशिल्प और हुनर को मिली नई पहचान
एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया के मुनाफे में 25.7% की बढ़ोतरी, दूसरी तिमाही में 19.5% बढ़ी आमदनी