खातीपुरा से सांतरागाछी के लिए नई एक्सप्रेस ट्रेन आज से शुरू, रेलमंत्री वीसी से दिखाएंगे हरी झंडी

पांच राज्यों के यात्रियों को मिलेगा फायदा

खातीपुरा से सांतरागाछी के लिए नई एक्सप्रेस ट्रेन आज से शुरू, रेलमंत्री वीसी से दिखाएंगे हरी झंडी
खातीपुरा से सांतरागाछी के लिए नई एक्सप्रेस ट्रेन का शुभारंभ सोमवार को। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से दोपहर 2 बजे उद्घाटन स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। ट्रेन दौसा, बांदीकुई, आगरा, कानपुर, प्रयागराज, रांची, टाटानगर और खड़गपुर सहित 27 स्टेशनों पर रुकेगी।

जयपुर। खातीपुरा रेलवे स्टेशन से सांतरागाछी के लिए नई एक्सप्रेस ट्रेन का शुभारंभ सोमवार को होगा। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। उद्घाटन स्पेशल ट्रेन दोपहर दो बजे खातीपुरा स्टेशन से रवाना होगी।

इस अवसर पर खातीपुरा स्टेशन पर जयपुर के मेयर सुनील कोठारी, जयपुर शहर सांसद मंजू शर्मा और विधायक कैलाश वर्मा मौजूद रहेंगे। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम से जुड़ेंगे।

इस अवसर पर खातीपुरा स्टेशन पर जयपुर के मेयर सुनील कोठारी, जयपुर शहर सांसद मंजू शर्मा और विधायक कैलाश वर्मा मौजूद रहेंगे। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम से जुड़ेंगे।

नई ट्रेन के संचालन से राजस्थान सहित पांच राज्यों के यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। ट्रेन अपने निर्धारित मार्ग पर कुल 27 स्टेशनों पर ठहराव करेगी। मार्ग में दौसा, बांदीकुई, आगरा, कानपुर और प्रयागराज प्रमुख ठहराव होंगे। इसके बाद ट्रेन रांची, टाटानगर और खड़गपुर होते हुए पश्चिम बंगाल के सांतरागाछी पहुंचेगी।
इस नई रेल सेवा से राजस्थान और पूर्वी भारत के बीच रेल संपर्क मजबूत होगा। साथ ही विभिन्न राज्यों के यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा के लिए एक अतिरिक्त विकल्प उपलब्ध होगा।

Read More जयपुर में आरएसएस का विजयादशमी उत्सव: शस्त्र पूजन के बाद निकला पथ संचलन करधनी नगर में रिम्स डिफेंस एकेडमी में आयोजन, क्षेत्र संघचालक डॉ. रमेशचंद अग्रवाल रहे मौजूद 

Post Comment

Comment List

Latest News

मान​हानि केस में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर MP-MLA कोर्ट का फैसला मान​हानि केस में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर MP-MLA कोर्ट का फैसला
मानहानि के मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सुल्तानपुर की एमपी-एमएलए अदालत से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने...
शरद पूर्णिमा पर सामूहिक श्रीविद्या ध्यान का आयोजन, साधकों ने किया आत्मचिंतन
पंचायत चुनाव पहला चरण : सरपंचों के परिणाम जारी, 83.05 प्रतिशत रहा मतदान
जयपुर के बाजारों में दीपावली की रौनक, छुट्टी के दिन भी लगा जाम
इनासियो लूला चौथी बार बने ब्राजील के राष्ट्रपति, बोल्सोनारो ने ठुकराए नतीजे
राज काज में क्या है खास, जानें 
राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, हादसे में बाल-बाल बचे!