ब्रिक्स पर्यटन सहयोग को नई उड़ान, जयपुर में जुटे सदस्य देशों के प्रतिनिधि

स्थिरता, पर्यटन कौशल और निर्बाध यात्रा पर मंथन

ब्रिक्स पर्यटन सहयोग को नई उड़ान, जयपुर में जुटे सदस्य देशों के प्रतिनिधि
भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता के तहत दूसरी ब्रिक्स 2026 टूरिज्म वर्किंग ग्रुप बैठक। पर्यटन सचिव भुवनेश कुमार की अध्यक्षता में सदस्य देशों ने पर्यटन सहयोग मजबूत करने पर चर्चा। बैठक में एआई, सतत पर्यटन, कौशल विकास, पर्यटन आदान-प्रदान और निर्बाध यात्रा सुविधा पर जोर।

जयपुर। भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता के तहत जयपुर में दूसरी ब्रिक्स 2026 टूरिज्म वर्किंग गु्रप (टीडब्ल्यूजी) मीटिंग हुई। केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय की ओर से बैठक की अध्यक्षता पर्यटन मंत्रालय के सचिव भुवनेश कुमार ने की। बैठक में ब्रिक्स सदस्य देशों के प्रतिनिधियों ने पर्यटन क्षेत्र में सहयोग को और मजबूत करने पर विचार-विमर्श किया। बैठक का आयोजन ‘बिल्डिंग फॉर रेजिलिएंस, इनोवेशन, कोआपरेशन एण्ड सस्टेनेबिलिटी’ थीम के तहत किया गया। इसमें भारत की अध्यक्षता के दौरान तय चार प्रमुख प्राथमिकताओं-आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और पर्यटन, सतत एवं जिम्मेदार पर्यटन, पर्यटन कौशल एवं क्षमता निर्माण तथा पर्यटन आदान-प्रदान और निर्बाध यात्रा सुविधा पर चर्चा आगे बढ़ाई गई।

बैठक में पर्यटन को आर्थिक विकास, रोजगार सृजन, सतत विकास और विभिन्न देशों के बीच लोगों के आपसी संपर्क का महत्वपूर्ण माध्यम बताया गया। प्रतिनिधियों ने पर्यटन में नई तकनीकों के इस्तेमाल, पर्यावरण अनुकूल और स्थानीय समुदायों को केंद्र में रखने वाले पर्यटन मॉडल, मानव संसाधन विकास, बेहतर कनेक्टिविटी और पर्यटकों की आसान आवाजाही को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

ब्रिक्स टूरिज्म ट्रैक में उल्लेखनीय प्रगति :

पर्यटन सचिव भुवनेश कुमार ने कहा कि पहली पर्यटन कार्य समूह बैठक और उसके बाद हुए विचार-विमर्श से भारत की ब्रिक्स टूरिज्म ट्रैक में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। भारत की अध्यक्षता में स्थिरता, कौशल विकास, निर्बाध यात्रा और स्मार्ट पर्यटन के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कार्य समूह की बैठक में हुए विचार-विमर्श के निष्कर्ष 21 अगस्त को होने वाली ब्रिक्स टूरिज्म मिनिस्टर्स मीटिंग के लिए महत्वपूर्ण आधार तैयार करेंगे। इसी के तहत गुरुवार को ब्रिक्स प्रतिनिधि जयपुर के प्रमुख पर्यटन एवं विरासत स्थलों का तकनीकी दौरा करेंगे। वे हवा महल, सिटी पैलेस और आमेर महल का भ्रमण करेंगे।

Read More कांग्रेस ने जयपुर जिला परिषद के 25 वार्डों में उतारे प्रत्याशी, आरसी चौधरी के हस्ताक्षर से सूची जारी

Post Comment

Comment List

Latest News

विदेश भेजने और नौकरी दिलाने का झांसा देकर बुलाते, फिर मारपीट कर लूटते थे, 5 आरोपी दबोचे विदेश भेजने और नौकरी दिलाने का झांसा देकर बुलाते, फिर मारपीट कर लूटते थे, 5 आरोपी दबोचे
सोशल मीडिया पर विदेश भेजने, अच्छी नौकरी दिलाने और कम कीमत में वाहन बेचने जैसे लुभावने ऑफर देकर लोगों को...
कश्मीर में तड़के LOC पर हलचल : फिर गूंजने लगीं गोलियां, घुसपैठ की कोशिश नाकाम
ट्रंप का यू-टर्न! भारत पर 100% टैरिफ का खतरा टला, लेकिन कब तक?
कांग्रेस ने जिला परिषद, पंचायत समिति सदस्यों की सूची जारी की, पढ़े पूरी खबर 
भारतीयों को मारने का 2 साल से बना रहा था खूनी खेल! अमेरिकी हिंदू मंदिर क्यों था निशाने पर?
नियमों में संशोधन, निजी स्कूलों के शिक्षक भी करेंगे जनगणना का कार्य
बार-बार बदल रहा मौसम : घर-घर में लोग बीमार; अस्थमा, एलर्जी और सांस के मरीजों की बढ़ी परेशानी