माध्यमिक शिक्षा विभाग में नया स्टाफिंग पैटर्न लागू, नए मानदंडों के आधार पर पदों का आकलन

कृषि संकाय में 11-11 शिक्षक नियुक्त

माध्यमिक शिक्षा विभाग में नया स्टाफिंग पैटर्न लागू, नए मानदंडों के आधार पर पदों का आकलन

कहीं बच्चों की संख्या अधिक होने या ऐच्छिक विषयों के लिए शिक्षक की जरूरत होने पर अतिरिक्त अध्यापक लगाने के प्रावधान भी किए हैं।

जयपुर। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने नए स्टाफिंग पैटर्न के आदेश जारी कर दिए हैं। पुराने स्टाफिंग पैटर्न की समीक्षा के बाद विभागीय प्रस्ताव को मंजूरी के बाद नए मानदंडों के आधार पर पदों का आकलन किया गया है। नए मानदंडों में नामांकन संख्या को मुख्य आधार माना गया है। उच्च माध्यमिक स्कूलों के लिए तय मानदंडों में एक संकाय वाले स्कूलों में कक्षा 11-12 का नामांकन 120 तक, कक्षा 9-10 का नामांकन 120 तक, कक्षा 6-8 का नामांकन 105 तक तथा कक्षा एक से पांच का नामांकन 60 तक होने पर शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक कार्मिकों के मानदंड तय किए गए हैं। जिसमें विज्ञान और कला संकाय में कुल 15-15 शिक्षक और वाणिज्य और कृषि संकाय में कुल 16-16 शिक्षक होंगे। कक्षा छह से 12 तक उच्च माध्यमिक स्कूलों में विज्ञान और कला संकाय में कुल 13-13 शिक्षक, वाणिज्य और कृषि संकाय में 14-14 शिक्षक, कक्षा नौ से 12 तक स्कूलों में विज्ञान और कला संकाय में 10-10, वाणिज्य और कृषि संकाय में 11-11 शिक्षक नियुक्त होंगे।

कहीं बच्चों की संख्या अधिक होने या ऐच्छिक विषयों के लिए शिक्षक की जरूरत होने पर अतिरिक्त अध्यापक लगाने के प्रावधान भी किए हैं। दो संकाय वाले स्कूलों में कक्षा एक से 12 तक विज्ञान, कला और वाणिज्य संकाय के अलग अलग ग्रुप के लिए 18 से 19 शिक्षकों का पैटर्न तय किया गया है। कक्षा छह से 12, नौ से 12 कक्षा वाले स्कूलों का भी नया स्टाफिंग पैटर्न तय किया गया है। तीन संकाय वाले स्कूलों में कक्षा एक से 12, कक्षा 6 से 12 और नौ से 12 कक्षा वाले स्कूलों में भी स्टाफिंग पैटर्न के तहत शिक्षकों की संख्या तय की गई है। प्रधानाचार्योँ के लिए भी कालांश और शिक्षण कार्याें का निर्धारण किया गया है। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

कांतारा मिमिक्री मामला : रणवीर सिंह पर दर्ज एफआईआर रद्द, बिना शर्त माफी मांगी कांतारा मिमिक्री मामला : रणवीर सिंह पर दर्ज एफआईआर रद्द, बिना शर्त माफी मांगी
कर्नाटक हाईकोर्ट ने अभिनेता रणवीर सिंह के खिलाफ ‘कांतारा’ के लोक देवता की मिमिक्री मामले में दर्ज आपराधिक कार्रवाई रद्द...
साउथ अफ्रीका भागने से पहले इनामी आरोपी कोे दबोचा, 6.22 करोड़ की ठगी के मामले में चार साल फरार
फिर भड़के अमेरिकी राष्ट्रपति : यूरोपीय कारों पर लगाया 25 प्रतिशत टैरिफ, क्यूबा पर लगाए नए प्रतिबंध
कोटा का युवक अटलांटिक महासागर में गिरकर लापता, आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश जारी
दिल्ली बना ग्लोबल ऑन्कोलॉजी विलेज : नई तकनीकों और नेक्स्ट-जेनरेशन कैंसर केयर पर फोकस, उपचार अब दवाओं तक सीमित नहीं
ड्यूटी से गायब 678 सरकारी डॉक्टर्स, 5 मई तक ज्वॉइनिंग नहीं तो प्रेक्टिस पर रोक या लाखों का जुर्माना
एसबीआई बैंक में 4.20 करोड़ का घोटाला, बैंक मैनेजर व असिस्टेंट मैनेजर गिरफ्तार