राजहेल्थ पोर्टल के संचालन में लापरवाही बरतने पर चिकित्सा विभाग सख्त : 2 सीएमएचओ को नोटिस, गलत डाटा अपडेट करने पर मांगा स्पष्टीकरण

समुचित जांच के अप्रूव किए जाने को लेकर स्पष्टीकरण

राजहेल्थ पोर्टल के संचालन में लापरवाही बरतने पर चिकित्सा विभाग सख्त : 2 सीएमएचओ को नोटिस, गलत डाटा अपडेट करने पर मांगा स्पष्टीकरण

राज्य चिकित्सा विभाग ने राजहेल्थ पोर्टल के संचालन में लापरवाही बरतने पर सख्त रुख अपनाया। विभाग ने दो मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों और दो प्रमुख चिकित्सा अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए। नोटिस मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी राजसमन्द एवं डूंगरपुर, तथा प्रमुख चिकित्सा अधिकारी बालोतरा और बूंदी को जारी किए गए।

जयपुर। राज्य चिकित्सा विभाग ने राजहेल्थ पोर्टल के संचालन में लापरवाही बरतने पर सख्त रुख अपनाया है। विभाग ने दो मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों (CMHO) और दो प्रमुख चिकित्सा अधिकारियों (PMO) को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। नोटिस मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी राजसमन्द एवं डूंगरपुर, तथा प्रमुख चिकित्सा अधिकारी बालोतरा और बूंदी को जारी किए गए हैं। इन अधिकारियों से राजहेल्थ पोर्टल पर गलत डाटा अपडेट करने और उसे बिना समुचित जांच के अप्रूव किए जाने को लेकर स्पष्टीकरण मांगा गया है।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के निदेशक (अराजपत्रित) राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि पोर्टल के माध्यम से योजनाओं और सेवाओं की मॉनिटरिंग की जाती है, ऐसे में गलत या भ्रामक डाटा विभागीय कार्यप्रणाली को प्रभावित करता है। इसी को गंभीर मानते हुए संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है। निदेशक ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय-सीमा में संतोषजनक जवाब नहीं देने की स्थिति में संबंधित अधिकारियों के खिलाफ नियमानुसार विभागीय कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने सभी जिलों को राजहेल्थ पोर्टल पर डाटा अपडेट एवं सत्यापन में पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश भी दिए हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

इंटरनेशनल मार्केट की गिरावट का असर : सोना और चांदी कमजोर, जानें कितने गिरे भाव इंटरनेशनल मार्केट की गिरावट का असर : सोना और चांदी कमजोर, जानें कितने गिरे भाव
जेवराती सोना 2800 रुपए टूटकर 1,46,800 रुपए प्रति दस ग्राम रहा। हाजिर बाजार में खरीदारी की रफ्तार सामान्य रूप से...
मोदी ने किया सेवा तीर्थ का उद्घाटन : किसानों, युवाओं और महिलाओं के सशक्तिकरण के किए फैसले, संबंधित फाइलों पर किए हस्ताक्षर
किसान सारथी 2.0 संवेदीकरण एवं जागरूकता कार्यशाला : डिजिटल कृषि को मिलेगा बढ़ावा, किसानों को घर बैठे उपलब्ध होगी उन्नत तकनीकी जानकारी
छत्तीसगढ़ में निवेश और औद्योगिक विकास के अपार अवसर, उद्यमियों को मिला न्योता
किसानों के लिए आमदनी की असीम संभावनाओं के द्वार खोलेगा आंवला, क्रेता-विक्रेता सम्मेलन और प्रदर्शनी होगी
बचपन में होने वाले रूमेटिक फीवर से भविष्य में 30 से 40 प्रतिशत लोगों को वॉल्व की बीमारी, दो दिवसीय इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस स्ट्रक्चरल इंडिया समिट 2026 में डॉक्टर्स ने दी जानकारी
स्पर्श कुष्ठ जागरुकता अभियान का हुआ समापन, विभिन्न जागरूकता गतिविधियों द्वारा "कुष्ठ रोग" के प्रति आमजन को किया गया जागरूक