41 जिलों में पंचायत पुनर्गठन और नई पंचायतों के गठन की अधिसूचना जारी, सरकारी नौकरियां में भी पदों की संख्या में बढ़ोतरी

सीमा रेखा में बदलाव के चलते लोगों को कई तरह की सुविधा

41 जिलों में पंचायत पुनर्गठन और नई पंचायतों के गठन की अधिसूचना जारी, सरकारी नौकरियां में भी पदों की संख्या में बढ़ोतरी

देश में पुनर्गठन के साथ ही नई पंचायतों के गठन का रास्ता साफ हो गया है। राज्य सरकार ने शुक्रवार को 41 जिलों में पंचायतों के पुनर्गठन और नई पंचायतों को बनाने की अधिसूचना जारी कर दी है। जारी अधिसूचना के अनुसार तकरीबन सभी जिलों में पंचायतों की सीमा में बदलाव से उनका नक्शा बदला है। प्रदेश में नई पंचायतें बनने के बाद सरपंच, उप सरपंच और वार्ड पंचों की संख्या में भी बदलाव होगा।

जयपुर। प्रदेश में पुनर्गठन के साथ ही नई पंचायतों के गठन का रास्ता साफ हो गया है। राज्य सरकार ने शुक्रवार को 41 जिलों में पंचायतों के पुनर्गठन और नई पंचायतों को बनाने की अधिसूचना जारी कर दी है। जारी अधिसूचना के अनुसार तकरीबन सभी जिलों में पंचायतों की सीमा में बदलाव से उनका नक्शा बदला है। प्रदेश में नई पंचायतें बनने के बाद सरपंच, उप सरपंच और वार्ड पंचों की संख्या में भी बदलाव होगा। ज्यादा पंचायत के गठन से ग्रामीण जनप्रतिनिधियों की संख्या में भी बढ़ोतरी होगी। राज्य निर्वाचन आयोग अब इन नई ग्राम पंचायत की संख्या के आधार पर ही चुनाव कराएगी। रेगिस्तान और आदिवासी इलाकों में पुनर्गठन के मापदंडों के छठ के कारण ज्यादा ग्राम पंचायत का गठन हुआ है।

नई पंचायत बनने से सरकारी नौकरियां में भी पदों की संख्या में बढ़ोतरी होगी और लोगों को अधिक रोजगार मिलेंगे। नई पंचायत के गठन से सीमा रेखा में बदलाव के चलते लोगों को कई तरह की सुविधा मिलेगी। पंचायत मुख्यालय जाने की दूरी भी कम होगी। गौरतलब है कि राज्य सरकार ने साल भर पहले ही पंचायत के पुनर्गठन का काम शुरू कर दिया था। जिलों से पंचायत के पुनर्गठन के प्रस्ताव तैयार कराकर ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग को भेजे थे। इन प्रस्तावों पर विचार करने के लिए सरकार ने एक कमेटी का गठन भी किया था।

Post Comment

Comment List

Latest News

ट्रंप का मैक्रों को झटका:  जी7 की आपातकालीन बैठक बुलाने की अपील को किया खारिज ट्रंप का मैक्रों को झटका: जी7 की आपातकालीन बैठक बुलाने की अपील को किया खारिज
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के आपातकालीन G7 बैठक के सुझाव को खारिज कर दिया...
MSME सेक्टर को बड़ी सौगात: केंद्र सरकार ने की भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक को 5,000 करोड़ रुपये की इक्विटी सहायता देने की घोषणा
गणतंत्र दिवस को लेकर जयपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षा सख्त, जांच में लग रहा ज्यादा समय
पीएम-कुसुम योजना में श्रेष्ठ उपलब्धि के लिए राजस्थान डिस्कॉम्स को गोल्ड अवॉर्ड, मनोहर लाल ने ऑल इण्डिया डिस्कॉम्स एसोसिएशन के वार्षिक सम्मान समारोह में किया सम्मानित
मणिपुर में सुरक्षा बलों की संयुक्त कार्रवाई, कई उग्रवादी गिरफ्तार
दोहरीकरण कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित, फुलेरा-रेवाडी रेलसेवा और रेवाडी-फुलेरा रेलसेवा 29 जनवरी को रहेगी रद्द 
मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को लेकर भाजपा का डीएमके पर तंज, कहा-हिंदू विरोधी मानसिकता हुई उजागर