अब वाट्सएप पर मिलेंगे जन्म मृत्यु और विवाह प्रमाण पत्र

पंजीयन के समय वाट्सएप नंबर कराना होगा रजिस्टर्ड

अब वाट्सएप पर मिलेंगे जन्म मृत्यु और विवाह प्रमाण पत्र

आवेदक के पास आवेदन के पंजीयन के समय अपना व्हाट्सएप नंबर नहीं है तो वह निगम कार्यालय से भी प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकेगा।

जयपुर। अब जन्म-मृत्यु के साथ ही विवाह प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए आवेदकों को परेशान नहीं होना पड़ेगा। इसके लिए नगर निगम जयपुर हेरिटेज में आवेदकों को उनके रजिस्टर्ड व्हाट्सएप मोबाइल नंबर पर प्रमाण पत्र भेज दिए जाएंगे और वह अपने मोबाइल से उसका प्रिंट प्राप्त कर सकेगा। नगर निगम जयपुर हेरिटेज के रजिस्ट्रार जन्म-मृत्यु विश्वेन्द्र सिंह तंवर ने बताया कि आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अब जन्म मृत्यु और विवाह प्रमाण पत्र उनके रजिस्टर्ड मोबाइल व्हाट्सएप नंबर पर भेजा जाएगा।

अभी तक आवेदनकर्ता के मोबाइल पर टैक्स मैसेज के माध्यम से सूचना दी जाती थी और वह निगम कार्यालय आकर अपना प्रमाण पत्र लेने आते थे। अब आवेदकों को आवेदन करने के बाद निगम कार्यालयों में नहीं आना पड़ेगा। जन्म-मृत्यु और विवाह प्रमाण पत्र के पंजीयन का कार्य पहचान पोर्टल पर किया जा रहा है तथा कम्प्यूटरीकृत एवं ई-साइन युक्त प्रमाण पत्र जारी किए जा रहे है। जिसे आवेदन पहचान पोर्टल से आवेदक डाउनलोड कर सकेगा। आवेदक के पास आवेदन के पंजीयन के समय अपना व्हाट्सएप नंबर नहीं है तो वह निगम कार्यालय से भी प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकेगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

असम सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने हैदराबाद में ओवैसी की प्राथमिकी पर दी प्रतिक्रिया, बोलें-अगर मेरे खिलाफ कोई मामला है तो मैं जेल जाने को तैयार हूं असम सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने हैदराबाद में ओवैसी की प्राथमिकी पर दी प्रतिक्रिया, बोलें-अगर मेरे खिलाफ कोई मामला है तो मैं जेल जाने को तैयार हूं
एआई-जनरेटेड वीडियो विवाद पर सीएम हिमंता सरमा ने कहा, उन्हें वीडियो की जानकारी नहीं। ओवैसी की एफआईआर पर जरूरत पड़े...
इजरायली राष्ट्रपति इसहाक हर्ज़ोग की यात्रा के विरोध में सिडनी में झड़प, पुलिस ने कार्रवाई का किया बचाव
डीएसटी व सिंधीकैम्प थाना की संयुक्त कार्रवाई, देशी पिस्टल सहित शातिर बदमाश गिरफ्तार
निवेश धोखाधड़ी मामला: ईडी ने बैंकों को वापस लौटाई 20.21 करोड़ की संपत्ति, पीएमएलए के प्रावधानों के तहत कुर्क की गई थी संपत्ति
होली पर यात्रियों को राहत, यात्रियों की सुविधा हेतु 02 जोडी स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए केंद्र सरकार ला रही नया आईटी नियम: AI Misinfo, Deepfake जांच के दायरे में
रूसी विदेश मंंत्री सर्गेई लावरोव का दावा, तनाव बढ़ाने की दिशा में पहला कदम नहीं उठाएंगे हम, न्यू स्टार्ट की अवधि समाप्त