अब ब्लॉकचेन से होगा बीज कंपनियों का फेसलेस पंजीकरण, किसानों तक जल्दी पहुंचेंगी उन्नत किस्में

किसानों को होगा सीधा फायदा

अब ब्लॉकचेन से होगा बीज कंपनियों का फेसलेस पंजीकरण, किसानों तक जल्दी पहुंचेंगी उन्नत किस्में
राजस्थान सरकार अगस्त से ब्लॉकचेन आधारित ऑनलाइन, कॉन्टैक्टलेस और फेसलेस बीज पंजीकरण प्रणाली लागू करेगी। बीज कंपनियां कृषि विभाग के चक्कर लगाए बिना नई बीज किस्मों का ऑनलाइन पंजीकरण करा सकेंगी।

जयपुर। प्रदेश में कृषि क्षेत्र को डिजिटल तकनीक से जोड़ते हुए बीज कंपनियों के पंजीकरण की प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। अब नई बीज किस्मों के पंजीकरण के लिए कंपनियों को कृषि विभाग के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। राज्य सरकार ब्लॉकचेन तकनीक आधारितनलाइन, कॉन्टैक्टलेस और फेसलेस पंजीकरण प्रणाली शुरू करने जा रही है, जिससे पूरी प्रक्रिया पारदर्शी, सुरक्षित और तेज होगी एवं अगस्त माह में इसे लागू करने की तैयारियां की है। कृषि विभाग ने इस नई व्यवस्था के लिए डीओआईटी जयपुर एवं कानपुर आईआईटी विशेषज्ञ राज किसान साथी पोर्टल की तकनीकी टीम के साथ मिलकर विशेष सॉफ्टवेयर मॉड्यूल तैयार कर रहे हैं। इसके जरिए बीज कंपनियों के प्रतिनिधि बिना व्यक्तिगत रूप से उपस्थित हुए अपनी विकसित नई बीज किस्मों का पंजीकरणनलाइन करा सकेंगे। कार्यशाला में नेशनल सीड एसोसिएशन  इंडिया, राजस्थान राज्य प्रमाणित बीज उत्पादक एसोसिएशन, राजस्थान एग्रीकल्चर इनपुट डीलर्स एसोसिएशन, हाड़ौती बीज उत्पादक एसोसिएशन, राज्य कृषि विश्वविद्यालयों, काजरी जोधपुर, बीज प्रमाणीकरण संस्था, बीज निगम, बीज प्रयोगशालाओं और विभिन्न बहुराष्ट्रीय राज्य स्तरीय कंपनियों के प्रतिनिधियों सहित विशेषज्ञों ने भाग लिया।

किसानों को होगा सीधा फायदा :

नई प्रणाली लागू होने के बाद उन्नत बीज किस्मों का विकास सरकारी अनुसंधान फार्मों तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा पंजीकृत अनुसंधान एवं विकास केन्द्रों में वैज्ञानिकों की निगरानी में होगा। राज्य स्तरीय बीज उप समिति इन किस्मों की अनुशंसा केन्द्रीय बीज समिति को भेजेगी, जिससे अधिक किस्मों को गजट अधिसूचित कराया जा सकेगा।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

"सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ" अभियान : बच्चों ने सीखा स्वच्छ शहर का मंत्र, ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ "सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ" अभियान : बच्चों ने सीखा स्वच्छ शहर का मंत्र, ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ
नगर निगम जयपुर के आदर्श नगर जोन ने “सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ” अभियान के तहत मुस्लिम गर्ल्स स्कूल में ‘स्वच्छता...
'विक्रम-1' में उड़ान भरेंगे स्वर्ण रॉकेट और हाईटेक पेलोड, 18 जुलाई को भारत रचेगा नया अंतरिक्ष इतिहास
जगन्नाथ जी की पावन रथ यात्रा पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी शुभकामनाएं, कहा- हमारी सनातन संस्कृति, आस्था और सेवा का दिव्य उत्सव  
NEET-UG पेपर लीक: CBI का बड़ा खुलासा, केमिस्ट्री के प्रश्न खरीदने के लिए दिए गए थे 5 लाख रुपये
ईरान : बच्चों के कैंसर अस्पताल के पास अमेरिकी हमला, 211 मरीज प्रभावित
गोविन्द देव जी मंदिर में निकली रथयात्रा, हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
सलमान खान ने सबसे पहले समझ ली थी सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल की लव स्टोरी, कपल ने किया खुलासा