गोविन्द देव जी मंदिर में निकली रथयात्रा, हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

प्रातः 6 बजे से भव्य रथयात्रा का आयोजन

गोविन्द देव जी मंदिर में निकली रथयात्रा, हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
गोविंद धाम स्थित मंदिर श्री गोविंद देव जी महाराज में आषाढ़ शुक्ल दूज पर भव्य रथयात्रा आयोजित। ठाकुर श्री गौर गोविंद जी का पंचामृत अभिषेक, विशेष श्रृंगार और वैदिक मंत्रोच्चारण के बाद चांदी के रथ पर विराजमान कर चार प्रदक्षिणाएं कराई।

जयपुर। गोविन्द धाम स्थित ठिकाना मंदिर श्री गोविन्द देवजी महाराज में आषाढ़ शुक्ल दूज के अवसर पर गुरुवार को प्रातः 6 बजे से भव्य रथयात्रा का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मंगला झांकी से पूर्व ठाकुर श्रीजी के पंचामृत अभिषेक एवं वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुई।

इस अवसर पर ठाकुर श्रीजी को लाल रंग की विशेष लप्पा पोशाक, सिरपेच एवं आकर्षक अलंकारों से सुसज्जित किया गया। प्रातः 6 बजे गौड़ीय वैष्णव मण्डलियों और मंदिर परिकर जनों द्वारा महामंत्र संकीर्तन आरंभ किया गया। इसके पश्चात श्रीमन्माध्व गौड़ेश्वराचार्य महंत श्री अंजन कुमार गोस्वामी ने ठाकुर श्री गौर गोविन्द जी को चांदी के रथ पर विराजमान कराया

रथयात्रा के दौरान मंदिर की चार प्रदक्षिणाएं कराई गईं तथा जगमोहन से श्री गौर गोविन्द जी के वर्ष में एक बार होने वाले दुर्लभ दर्शन श्रद्धालुओं को प्राप्त हुए। इसके बाद ठाकुर श्री गौर गोविन्द जी को रथ सहित पुनः गर्भगृह में विराजमान किया गया और धूप आरती के दर्शन खोले गए।

पावन अवसर पर ठाकुर श्रीजी को छह प्रकार की दालों का भिजौना, ऋतु फल एवं लड्डुओं का विशेष भोग अर्पित किया गया। मंदिर परिसर में हजारों की संख्या में पहुंचे भक्तों ने रथयात्रा और विशेष श्रृंगार के दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।

Read More मदन राठौड़ का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- आपसी लड़ाई में उलझी कांग्रेस, BJP विकास के दम पर चुनाव जीतेगी

मंदिर परंपरा के अनुसार श्री गौर गोविन्द जी को साक्षात श्रीमन गौरांग महाप्रभु का स्वरूप माना जाता है। मान्यता है कि श्री गोविन्द देवजी के प्राकट्य के समय गौरांग महाप्रभु ने अपने शक्तिसंचार से इस विग्रह को दिव्य स्वरूप प्रदान किया था, जिसे बाद में श्री काशीश्वर पंडित द्वारा वृंदावन लाकर श्री गोविन्द देवजी के पार्श्व में स्थापित किया गया।

Read More 310 करोड़ रुपए के पार पहुंची बिक्री, जयपुर के 'पिंकवेस्ट' कमर्शियल प्रोजेक्ट ने 5-स्टार होटल टाई-अप के साथ रचा नया इतिहास

Post Comment

Comment List

Latest News

सड़कों के रखरखाव में एमएसएस प्लस तकनीक अपनाने की संभावनाओं का होगा आकलन : मुख्य सचिव सड़कों के रखरखाव में एमएसएस प्लस तकनीक अपनाने की संभावनाओं का होगा आकलन : मुख्य सचिव
सड़कों की उम्र बढ़ाने और रखरखाव लागत घटाने के लिए नई एमएसएस प्लस (Modified Mix Seal Surfacing) तकनीक अपनाने की...
आप विधायकों ने विधानसभा में दवा घोटाले को लेकर किया प्रदर्शन : भाजपा के खिलाफ नोरबाजी, स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग
कृषि विभाग : अब ऑनलाइन होगा उर्वरक प्रशिक्षण, आयु सीमा भी समाप्त
भारत-चीन सीमा वार्ता: ऊपरी धारा की परियोजनाओं का तकनीकी विवरण साझा करने की मांग, सीमा क्षेत्रों में शांति बनाए रखना समग्र विकास के लिए आवश्यक
भारत के सबसे बड़े एजुकेशन फेस्टिवल ‘स्कून्यूज़ ग्लोबल एड फेस्ट’के 10वें संस्करण का आगाज, 500 से अधिक शिक्षक, प्राचार्य और स्कूल लीडर्स शामिल
संस्कृत शिक्षा अध्यापक भर्ती 2025 : पात्रता परीक्षण और दस्तावेज सत्यापन 12 अगस्त से शुरू
टीकाराम जूली का भाजपा सरकार पर आरोप, एसएमएस स्टेडियम में भाजपा कार्यक्रम हाईकोर्ट आदेश का उल्लंघन