शिक्षा विभाग के एसीएस यादव निकले स्कूलों के निरीक्षण पर, भवनों की छत पर चढ़कर देखे हालात

जलभराव से कमजोर होते हैं भवन

शिक्षा विभाग के एसीएस यादव निकले स्कूलों के निरीक्षण पर, भवनों की छत पर चढ़कर देखे हालात
शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजेश यादव ने बस्सी और दौसा के सरकारी स्कूलों का औचक निरीक्षण। अध्ययन व्यवस्था, भवनों, छतों और निर्माण गुणवत्ता की जांच कर जलभराव रोकने के निर्देश।

जयपुर। शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजेश यादव बुधवार सुबह सवा आठ बजे ही सरकारी स्कूलों का हाल जानने निकले। करीब दस घंटे उन्होंने कई स्कूलों के हालात देखे। स्कूलों में अध्ययन-अध्यापन की स्थिति, स्कूल की छत और प्ले ग्राउण्ड सहित अन्य व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। यादव सिविल इंजीनियर हैं, इसलिए उन्होंने एक-एक कमरे में जाकर समसा की सर्वे रिपोर्ट के आधार पर मुआयना किया। उन्होंने बस्सी के सरकारी स्कूलों से दौरे की शुरूआत की। बाद में दौसा के अनेक स्कूलों में पहुंचे। उन्होंने पाया कि सरकारी स्कूलों में सीढ़ियां नहीं बनाए जाने के कारण बरसात के दिनों में छत पर पानी भर जाता है, इस कारण भी छत कमजोर हो जाती हैं।  यादव निरीक्षण के दौरान केवल अधिकारियों से जानकारी लेने तक ही सीमित नहीं रहे बल्कि स्वयं विद्यालय भवनों की छतों पर चढ़कर निर्माण गुणवत्ता का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भवनों की नींव एवं छत पर वर्षा के दौरान जलभराव की स्थिति नहीं बननी चाहिए।

किन स्कूलों का हुआ निरीक्षण :

बस्सी ब्लॉक में उन्होंने राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, त्रिलोकपुरा, कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, कल्याणपुरा, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, कल्याणपुरा तथा राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, सुजानपुरा का निरीक्षण किया।

निर्माणाधीन विद्यालय भवन का अवलोकन :

Read More एबीवीपी स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं, राष्ट्र निर्माण में योगदान को सराहा

दौसा जिला स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भण्डाना एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पालावास का औचक निरीक्षण किया। गड़बड़ी पाए जाने पर नॉन डिस्ट्रक्टिव टेस्ट (एनडीटी) कराने के निर्देश दिए। 

Read More CRD फेज-2 सुधारों में तेजी के निर्देश, 28 में से 16 प्राथमिक सुधारों को मिली केंद्र की मंजूरी

जलभराव से कमजोर होते हैं भवन :

Read More आरयूबी निर्माण कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित, उत्तर पश्चिम रेलवे ने जारी किया शेड्यूल

आज दिनभर स्कूलों भवनों का निरीक्षण किया, यह भी देखा कि स्कूल में सीढ़ियां नहीं होने से छतों पर पानी जमा हो जाता है, इससे भवन कमजोर हो जाता है। छत से पानी का निकास नहीं हो पाता है। सरकारी सरकारी भवनों के दुरूस्तीकरण, नए भवन बनाने की तैयारी में जुटी हुई हैं।

-राजेश यादव, अतिरिक्त मुख्य सचिव, शिक्षा। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

"सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ" अभियान : बच्चों ने सीखा स्वच्छ शहर का मंत्र, ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ "सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ" अभियान : बच्चों ने सीखा स्वच्छ शहर का मंत्र, ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ
नगर निगम जयपुर के आदर्श नगर जोन ने “सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ” अभियान के तहत मुस्लिम गर्ल्स स्कूल में ‘स्वच्छता...
'विक्रम-1' में उड़ान भरेंगे स्वर्ण रॉकेट और हाईटेक पेलोड, 18 जुलाई को भारत रचेगा नया अंतरिक्ष इतिहास
जगन्नाथ जी की पावन रथ यात्रा पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी शुभकामनाएं, कहा- हमारी सनातन संस्कृति, आस्था और सेवा का दिव्य उत्सव  
NEET-UG पेपर लीक: CBI का बड़ा खुलासा, केमिस्ट्री के प्रश्न खरीदने के लिए दिए गए थे 5 लाख रुपये
ईरान : बच्चों के कैंसर अस्पताल के पास अमेरिकी हमला, 211 मरीज प्रभावित
गोविन्द देव जी मंदिर में निकली रथयात्रा, हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
सलमान खान ने सबसे पहले समझ ली थी सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल की लव स्टोरी, कपल ने किया खुलासा