डोटासरा का भजनलाल के शेखावटी दौरे पर तंज : जनता की आरे से पूछे 10 सवाल, कहा- क्यों भूल गए विधानसभा चुनाव में किए वादें

इन सवालों का जवाब आप जरूर देंगे

डोटासरा का भजनलाल के शेखावटी दौरे पर तंज : जनता की आरे से पूछे 10 सवाल, कहा- क्यों भूल गए विधानसभा चुनाव में किए वादें

यहां कि जनता अपने मुखिया से कुछ सवाल पूछना चाहती है, जिनका वादा भाजपा ने चुनावों के दौरान किया था। अपेक्षा है कि जनता के इन सवालों का जवाब आप जरूर देंगे। 

जयपुर। पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा ने सीएम भजनलाल शर्मा के शेखावटी दौरे पर तंज कसते हुए शेखावाटी की जनता की तरफ से 10 सवाल पूछे हैं। डोटासरा ने कहा है कि भाजपा सरकार के डेढ़ साल में मुख्यमंत्री देवदर्शन और स्वयंभू भागीरथ बनकर आभार प्राप्त के बाद अब स्वागत यात्राओं पर निकल पड़े हैं। मुख्यमंत्री, स्वागत स्वयं का नहीं, सुशासन की सौगात देकर जनता का कीजिए। आज आप शेखावाटी पधारे हैं, तो यहां कि जनता अपने मुखिया से कुछ सवाल पूछना चाहती है, जिनका वादा भाजपा ने चुनावों के दौरान किया था। अपेक्षा है कि जनता के इन सवालों का जवाब आप जरूर देंगे। 

डोटासरा ने सवाल में सीकर संभाग और नीमकाथाना जिला निरस्त करने, पंचायतों एवं नगरपालिका के वार्डों का पुर्नगठन में ग्रामवासियों की आपत्ति को नजरअंदाज करने, सीकर को नगर निगम के दर्जे से वंचित रखने, यमुना जल समझौते में शेखावाटी की जनता को पानी मिलने, बाबा खाटूश्याम जी के मंदिर कॉरिडोर के लिए 100 करोड़ रुपए की घोषणा के बावजूद काम शुरू नहीं करने, बजट घोषणाओं में शेखावाटी की अनदेखी करने, जयपुर और कोटा जैसे शहरों की तर्ज पर सीकर के आधारभूत विकास व एजुकेशन हब के लिए बजट में कोई घोषणा या प्रावधान नहीं करने, शेखावाटी के हजारों किसानों के डिमांड नोट जमा होने के बावजूद सरकार ने कृषि कनेक्शन नहीं देने, शेखावाटी में दलितों पर अत्याचार चरम पर होने, शेखावाटी यूनिवर्सिटी में निरंतर पेपर लीक जैसी घटनाएं, संघ के दखल से नियुक्तियां, भारी अनियमितताएं एवं छात्र संगठनों के साथ भेदभाव आदि सवाल पूछे हैं। 

 

Tags: dotasara

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

भारत-कनाड़ा का 50 अरब डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य : आर्थिक और रक्षा क्षेत्रों में भी बढेगा सहयोग, मोदी ने कहा- देशों ने माना आतंकवाद और कट्टरपंथ मानवता के लिए गंभीर चुनौती भारत-कनाड़ा का 50 अरब डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य : आर्थिक और रक्षा क्षेत्रों में भी बढेगा सहयोग, मोदी ने कहा- देशों ने माना आतंकवाद और कट्टरपंथ मानवता के लिए गंभीर चुनौती
भारत-कनाडा रिश्तों को नई गति मिली। 2030 तक 50 अरब डॉलर द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य तय, रक्षा सहयोग बढ़ाने और...
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बड़ा हादसा : चलती बस बनी आग का गोला, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान
होटल में करंट लगने से कर्मचारी की मौत : धरने पर बैठे आक्रोशित ग्रामीण, रास्ता रहा अवरूद्ध
गोविंददेव मंदिर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया होली उत्सव : होली गीतों के बीच रंगों में सराबोर दिखे भक्त, पिचकारी से की पानी की बौछार
राज्यसभा उम्मीदवार के नाम पर मुहर लगाने के लिए सुक्खू पहुंचे दिल्ली : यह दौरा राजनीतिक रूप से अहम, कांग्रेस समिति के वरिष्ठ नेताओं से मिलने की उम्मीद
उच्च क्षमता के बिजली के तारों की चपेट में आने से दो बालक झुलसे, गंभीर अवस्था में अलवर भेजा
युद्ध का असर : जयपुर से खाड़ी देशों की उड़ानें लगातार तीसरे दिन रद्द, सैकड़ों यात्री फंसे