पंचायत चुनाव : राज्य निर्वाचन आयुक्त ने ब्यावर में मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, बोले- दिव्यांगों और बुजुर्गों को नहीं हो परेशानी

सुविधाओं एवं निर्वाचन व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश

पंचायत चुनाव : राज्य निर्वाचन आयुक्त ने ब्यावर में मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, बोले- दिव्यांगों और बुजुर्गों को नहीं हो परेशानी
पंचायत चुनाव के तीसरे चरण को लेकर राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने ब्यावर जिले के निमाज और विराटिया खुर्द मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान व्यवस्थाओं, सुरक्षा और सुविधाओं की समीक्षा कर अधिकारियों को निष्पक्ष चुनाव के निर्देश दिए। मतगणना केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा, ईवीएम की निगरानी और बुजुर्ग-दिव्यांग मतदाताओं के लिए विशेष सुविधाएं सुनिश्चित करने को कहा।

जयपुर। पंचायत आम चुनाव के तीसरे चरण के मतदान की तैयारियों के संबंध में शनिवार को राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने ब्यावर जिले के निमाज ओर विराटिया खुर्द के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान केंद्रों पर उपलब्ध सुविधाओं एवं निर्वाचन व्यवस्थाओं का जायजा लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद जिला कलेक्ट्रेट में मीडिया से रूबरू होकर उन्होंने चुनाव तैयारियों की जानकारी साझा की। राज्य निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े अधिकारी-कर्मचारी पूरी गंभीरता एवं निष्पक्षता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। चुनाव शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की पालना सुनिश्चित करते हुए मतदान की सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी की जाएं।

मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करें आयुक्त ने मतगणना केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए पर्याप्त पुलिस जाब्ता तैनात करने के निर्देश दिए। उन्होंने ईवीएम की सुरक्षा के लिए निर्धारित प्रोटोकॉल की पालना सुनिश्चित करने तथा निर्वाचन सामग्री की सुरक्षा एवं सुरक्षित रखरखाव के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं करने को कहा। उन्होंने निर्वाचन प्रक्रिया के प्रत्येक चरण में सतर्कता बरतने के निर्देश भी दिए। दिव्यांग एवं बुजुर्ग मतदाताओं को मिले सुविधाएं- राज्य निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि मतदान केंद्रों पर दिव्यांग एवं वरिष्ठ नागरिक मतदाताओं के लिए सुगम आवागमन, पेयजल को वयवस्थित किया जाए।

Tags: election

Post Comment

Comment List

Latest News

फारूक के बयान पर मनोज सिन्हा का पलटवार, बोले- कुछ लोग फिर कश्मीर को आग में झोंकना चाहते हैं फारूक के बयान पर मनोज सिन्हा का पलटवार, बोले- कुछ लोग फिर कश्मीर को आग में झोंकना चाहते हैं
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने फारूक अब्दुल्ला पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग जम्मू-कश्मीर को फिर अलगाववाद और आतंकवाद...
मिलावट पर खाद्य सुरक्षा विभाग की सख्ती : मावा-दूध के 14 नमूने लिए, अधिकांश प्रतिष्ठानों में मिली गंदगी; नोटिस जारी
पंचायत चुनाव : राज्य निर्वाचन आयुक्त ने ब्यावर में मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, बोले- दिव्यांगों और बुजुर्गों को नहीं हो परेशानी
विपक्ष की मॉक संसद में ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग : फॉर्म-6 में बदलाव कर की आपराधिक साजिश, लोगों के नाम काटे: खड़गे के 6 आरोप
राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में जयपुर क्रिटिकॉन-2026 का शुभारंभ, गंभीर मरीजों के उपचार और सेप्सिस प्रबंधन पर मंथन
इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और सरदार पटेल की जयंती पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा, प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में जुटे दिग्गज
राजस्थान संपर्क 181 पर परिवादियों की संतुष्टि 12 प्रतिशत बढ़ी, निस्तारण का समय 23 से घटकर हुआ 13 दिन