समोसे में कंकड़, गुलाब जामुन में कीड़े और मक्खनबड़ों में चींटियां

मंत्रियों और अफसरों के यहां भी होती है सर्विस

समोसे में कंकड़, गुलाब जामुन में कीड़े और मक्खनबड़ों में चींटियां
पर्यटन मंत्री विश्वेन्द्र सिंह के कार्यालय में सेक्शन ऑफिसर संजय चौधरी, असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर महेश कटारिया और क्लर्क राकेश मीणा ने मंगलवार को सचिवालय कर्मचारी संघ की कैंटीन से समोसा मंगवाया था। खाने के दौरान समोसों में कंकड़ निकले।

जयपुर। सचिवालय जहां से पूरे प्रदेश में शासन चलाया जाता है, वहां स्थित एक कैंटीन से मंगलवार को चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है। गुलाब जामुन में कीड़े तैर रहे थे। समोसे में कंकड़ मिले। हालात इतने खराब थे कि मक्खन बड़ों में चींटियां लगी हुईं थीं और चूहे घूम रहे थे। मौके पर पहुंचे कर्मचारी संघ ने कैंटीन में ताला लगा दिया। सचिवालय में सीएम समेत मंत्रियों के साथ ही अफसरों के ऑफिस हैं और इन दफ्तरों में यहां से सर्विस की जाती है। इस कैंटीन का संचालन सचिवालय कर्मचारी संघ की देखरेख में किया जाता है। इसके लिए संचालक नियुक्त किया जाता है। इस समय सचिवालय में अलग-अलग कर्मचारी संघों की पांच कैंटीन है। 

ऐसे हुआ खुलासा

पर्यटन मंत्री विश्वेन्द्र सिंह के कार्यालय में सेक्शन ऑफिसर संजय चौधरी, असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर महेश कटारिया और क्लर्क राकेश मीणा ने मंगलवार को सचिवालय कर्मचारी संघ की कैंटीन से समोसा मंगवाया था। खाने के दौरान समोसों में कंकड़ निकले। अफसर और कर्मचारियों ने राजस्थान कर्मचारी संघ के अध्यक्ष को मौके पर बुलाया, लेकिन नहीं आने से कर्मचारी गुस्से में कैंटीन पहुंच गए।

कैंटीन में रखे खाने के सामान की जांच की तो पता चला कि सभी मिठाई घटिया है। गुलाब जामुन में कीडें मिले। मक्खन बड़ों में चींटियां लगी थी और चूहे घूमते दिखाई दिए। कर्मचारियों ने कैंटीन संचालक को देखा तो वह मौजूद नहीं था। कर्मचारी संघ के महामंत्री कपिल वर्मा ने सभी की मौजूदगी में कैंटीन पर ताला लगा दिया।

Read More तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को मारी टक्कर, चपेट में आने से युवक की मौत

कुछ लोगों ने इसे राजनीतिक रंग दे दिया और माहौल को गरमा दिया। सोशल मीडिया पर गुलाब जामुन की जो फोटो दिखाई जा रही है, वह भी पुरानी है। कैंटीन में कुछ अव्यवस्थाएं जरूर थीं, जिनमें सुधार कर लिया गया है। -कपिलदेव, अध्यक्ष राजस्थान सचिवालय कर्मचारी संघ

Read More पूर्व विधायक प्रो. बीरू सिंह राठौड़ की तबीयत नासाज, निजी अस्पताल में भर्ती

पिछले कई दिनों से कैंटीन में खाने को लेकर शिकायत मिल रही थी। कई बार कैंटीन संचालक को चेतावनी भी दी गई, लेकिन उसके बाद भी क्वालिटी को सुधारा नहीं गया। मंगलवार को कैंटीन में बने समोसे में फिर से कंकड़ निकले। मौके पर आकर देखा तो यहां पर गंदगी का अंबार मिला है। इससे कर्मचारियों में आक्रोश हो गया। इस पर कैंटीन के ताला लगाया गया था।- कपिल वर्मा, महामंत्री, राजस्थान सचिवालय कर्मचारी संघ

Read More आईएएस अबरीश कुमार बिना अनुमति छुट्टी पर जाने के कारण एपीओ; डॉ. रोहित गुप्ता को मिला अतिरिक्त प्रभार

जो गुलाब जामुन बताए जा रहे हैं, वे पुराने हैं और पीछे की तरफ रखे हुए थे। बरसात के मौसम में कुछ अव्यवस्था हो जाती है, जिसे रोजाना सुधारा जाता है। कर्मचारियों की राजनीति के चलते हमें बदनाम किया जा रहा है। कैंटीन को लेकर जिस तरह प्रचारित किया जा रहा है, वह गलत है।-हरिओम राजपुरोहित, संचालक, सचिवालय कर्मचारी संघ कैंटीन

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन ने रचा इतिहास: 1200 किलोमीटर दौड़कर बचाया 3200 लीटर डीजल, निकली सिर्फ जलवाष्प भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन ने रचा इतिहास: 1200 किलोमीटर दौड़कर बचाया 3200 लीटर डीजल, निकली सिर्फ जलवाष्प
भारतीय रेलवे द्वारा शुरू की गई देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन ने जींद-सोनीपत रूट पर 1200 किलोमीटर से अधिक...
चीन ने दिखाया हाईटेक कृषि रोबोट: 108 मैकेनिकल हाथों से करेगा कपास की कटाई, इंसानों से 120 गुना तेज दावा
जंतर-मंतर पर छात्रों ने पेश की मिसाल, प्रदर्शन खत्म होते ही खुद उठाया पूरा कचरा, वायरल वीडियो ने जीता दिल
भारत टैक्सी का शुभारंभ: 30 हजार सारथी और 7 लाख ग्राहक जुड़े, सहकारिता मॉडल पर सीएम ने जताया भरोसा
झारखंड के पांच छात्रों का कमाल: अब रोबोट करेगा शिवगंगा तालाब की सफाई, श्रावणी मेले में दिखेगी नई तकनीक
जयपुर टाइगर फेस्टिवल :बाघ संरक्षण पर संवाद करेंगे विशेषज्ञ
राकेश बेदी, डेलनाज ईरानी ने लव ऑनलाइन से दर्शकों को खूब हंसाया