पीएचईडी कर्मचारियों ने की हड़ताल की तैयारी
जल योजना श्रमिक यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष प्रहलाद अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा बजट घोषणा में जनता जल कर्मचारियों को पंचायती राज विभाग से पीएचईडी में समायोजन की घोषणा के बाद आदेश जारी करने के बाद भी पीएचईडी विभाग इन कर्मचारियों को 3 माह से वेतन नहीं दे रहा है।
जयपुर। जल योजना श्रमिक यूनियन से संबंधित कर्मचारियों ने आंदोलन की रूपरेखा तैयार कर हड़ताल की तैयारी शुरू कर दी है। जल योजना श्रमिक यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष प्रहलाद अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा बजट घोषणा में जनता जल कर्मचारियों को पंचायती राज विभाग से पीएचईडी में समायोजन की घोषणा के बाद आदेश जारी करने के बाद भी पीएचईडी विभाग इन कर्मचारियों को 3 माह से वेतन नहीं दे रहा है। विभाग का कहना है कि सरकार ने योजनाएं, तो पीएचईडी को हस्तान्तरित कर दी, लेकिन कर्मचारियों को समायोजन नहीं मान रहा है। इससे विभाग की योजनाओं के ठेके पीएचईडी के द्वारा जारी किए जा रहे है। कर्मचारी आंदोलन की ओर अग्रसर हो रहा है।
महासंघ एकीकृत के प्रदेश अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह राठौड़ का कहना है कि पीएचईडी के सचिव 7 हजार कर्मचारियों की वेतन की समस्या को सुलझाने के बजाय कर्मचारियों को डराने में लगे है। उनके ऐसे व्यवहार के कारण कर्मचारियों ने अगस्त में आन्दोलनात्मक कठोर कदम उठाकर हड़ताल पर जाने का फैसला किया है। विभाग द्वारा वेतन देने के आदेश प्रदान नहीं किए, तो जल भवन पर अनिश्चितकालीन महापड़ाव की घोषणा की जाएगी। अस पर भी कर्मचारियों की समस्याओं का निदान नहीं किया, तो अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी।

Comment List