अपराधियों के खिलाफ पुलिस का अभियान : हार्डकोर एवं संदिग्ध बदमाशों के ठिकानों पर दी दबिश, हिरासत में लेकर की पूछताछ

पूछताछ की जा रही 

अपराधियों के खिलाफ पुलिस का अभियान : हार्डकोर एवं संदिग्ध बदमाशों के ठिकानों पर दी दबिश, हिरासत में लेकर की पूछताछ

पुलिस ने अल सुबह अभियान चलाकर आयुक्तालय के दक्षिण जिले के अलावा सभी थाना क्षेत्रों के लगभग 200 हार्डकोर एवं संदिग्ध बदमाशों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है।

जयपुर। पुलिस ने अल सुबह अभियान चलाकर आयुक्तालय के दक्षिण जिले के अलावा सभी थाना क्षेत्रों के लगभग 200 हार्डकोर एवं संदिग्ध बदमाशों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस आयुक्त बीजू जोसफ ने बताया कि पुलिस का ध्येय वाक्य आमजन में विश्वास-अपराधियों में भय की भावना जनता में साकार हो एवं उन्हें त्वरित न्याय मिल सके। इसके लिए जयपुर पुलिस लगातार प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि जयपुर पुलिस द्वारा आयुक्तालय के सभी थाना क्षेत्रों में सक्रिय अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया गया है।

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त सिटी कुवंर राष्ट्रदीप ने बताया कि इस अभियान तहत सक्रिय अपराधियों को पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया एवं उनके खिलाफ विधि एवं न्याय अनुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। पुलिस उपायुक्त पूर्व तेजस्विनी गौतम ने बताया कि जिला पूर्व के सभी थाना क्षेत्रों में चलाए गए अभियान में 170 बीएनएस में एनडीपीएस एक्ट,एमवीएक्ट, में लगभग 100 अपराधियों को गिरफ़्तार किया।एक वाहन चोर का मोटरसाइकिल सहित गिरफ़्तार किया है।

पुलिस उपायुक्त पश्चिम अमित कुमार ने बताया कि पश्चिम जिले के सभी थाना क्षेत्रों में अलसुबह दबिश देकर 170 बीएनएस, एनडीपीएस एक्ट,207 एमवीएक्ट में लगभग 30 अपराधियों को गिरफ़्तार किया। पुलिस उपायुक्त उत्तर राशि डूडी डोगरा ने बताया कि उत्तर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में अपराधियों के खिलाफ धरपकड़ अभियान चलाया है।अभियान तहत सक्रिय अपराधियों को पुलिस द्वारा हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

 

Read More Rajasthan Budget 2026 : वित्त मंत्री का राजधानी पर विशेष फोकस, पुल, अंडरपास और आरओबी का होगा निर्माण

Post Comment

Comment List

Latest News

ट्रोमा सेंटर में व्यवस्थाओं की फिर खुली पोल : एसएमएस अस्पताल में बारिश के साइड इफेक्ट, ट्रोमा सेंटर के ओटी के पास वार्ड में भरा पानी, ऑपरेशन टले ट्रोमा सेंटर में व्यवस्थाओं की फिर खुली पोल : एसएमएस अस्पताल में बारिश के साइड इफेक्ट, ट्रोमा सेंटर के ओटी के पास वार्ड में भरा पानी, ऑपरेशन टले
बारिश के बाद एसएमएस हॉस्पिटल के ट्रोमा सेंटर के वेटिंग वार्ड में पानी भर गया। फॉल्स सिलिंग से पानी टपकने...
दो दशक बाद मावठा झील में लौटेगी रौनक, आज से शुरू होगा मावठे में बोटिंग का ट्रायल 
टी-20 वर्ल्डकप : भारत की लगातार चौथी जीत, दुबे की फिफ्टी के बाद वरुण ने झटके 3 विकेट
महिला वनडे ट्रॉफी : राजस्थान टीम नॉकआउट दौर में पहुंची, हरियाणा को 47 रनों से हराया
माह-ए-रमजान का पवित्र माह शुरू, घरों में इबादत और खुशियों का माहौल
आज का भविष्यफल     
Weather Update : बारिश-ओलावृष्टि से फिर लौटी सर्दी, पारा आठ डिग्री तक गिरा