यातायात नियमों की पालना में पुलिस की सख्ती : सुरक्षित सड़कों की नई दिशा, नवंबर माह में चालान काट कर 1 करोड़ 54 लाख 53 हजार की राशि राजकोष में जमा

अभियान चलाकर आम लोगों को ट्रैफिक नियमों की पालना हेतु समझाइश

यातायात नियमों की पालना में पुलिस की सख्ती : सुरक्षित सड़कों की नई दिशा, नवंबर माह में चालान काट कर 1 करोड़ 54 लाख 53 हजार की राशि राजकोष में जमा
जयपुर पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल ने पदभार ग्रहण करते ही शहर में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने व यातायात नियमों की सख्ती से पालना सुनिश्चित करने हेतु  कार्य योजना बनाकर सख्त उपाय करने के निर्देश दिए। जयपुर पुलिस ने नवंबर माह में चालान काट कर 1 करोड़ 54 लाख 53 हजार रुपये की राशि राजकोष में जमा करवाई गई जबकि अक्टूबर माह में यह राशि 1 करोड़ 16 लाख थी।

जयपुर। जयपुर पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल ने पदभार ग्रहण करते ही शहर में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने व यातायात नियमों की सख्ती से पालना सुनिश्चित करने हेतु  कार्य योजना बनाकर सख्त उपाय करने के निर्देश दिए। जयपुर पुलिस ने नवंबर माह में चालान काट कर 1 करोड़ 54 लाख 53 हजार रुपये की राशि राजकोष में जमा करवाई गई जबकि अक्टूबर माह में यह राशि 1 करोड़ 16 लाख थी। मित्तल के प्रयासों से न केवल सड़क दुर्घटनाओं में उल्लेखनीय कमी आई है, बल्कि नागरिकों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता भी बढ़ी है। पुलिस द्वारा किए गए प्रयासों को न्यायालय अतिरिक्त सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट से भी मजबूती मिली है। कोर्ट के पीठासीन अधिकारी गुरजोत सिंह(आरजेएस) द्वारा यातायात नियम की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त रुख अपनाते हुए अधिकतम अभियोजन व्यय अधिरोपित किये जा रहे हैं। कोर्ट में वाहन चालकों पर दोषसिद्धि उपरांत अधिकतम अभियोजन व्यय अधिरोपित किए जाने से आयुक्त मित्तल के प्रयासों को भी मजबूती मिली है।

मित्तल ने बताया कि तेज गति से वाहन चलाना, हेल्मेट न पहनना, सीट बेल्ट न लगाना एवं ड्रंक एंड ड्राइव इत्यादि उल्लंघन करने वालो पर तत्काल चालान जारी किये जा रहे है। कैमरा और मोबाइल एप के माध्यम से रीयल‑टाइम मॉनिटरिंग से ट्रैफ़िक प्रवाह में सुधार हुआ है, जिससे जाम कम हुआ और यात्रा समय घटा है। इसके अलावा अभियान चलाकर आम लोगों को ट्रैफिक नियमों की पालना हेतु समझाइश भी की गई। हाई‑रिस्क क्षेत्रों में लगातार गश्त से अत्यधिक दुर्घटना वाले स्थानों की पहचान कर सुधारात्मक उपाय तुरंत लागू किए जा रहे हैं। मित्तल ने कहा कि “हमारा लक्ष्य केवल दंड देना नहीं, बल्कि एक सुरक्षित परिवेश बनाना है जहाँ हर नागरिक बिना डर के सड़क पर चल सके। सख्ती के साथ साथ हम जनता के सहयोग से यह लक्ष्य हासिल कर रहे हैं।”

Post Comment

Comment List

Latest News

गांधीनगर रेलवे स्टेशन पर बम की सूचना से मचा हड़कंप, मॉकड्रिल में परखी गई सुरक्षा एजेंसियों की तैयारी गांधीनगर रेलवे स्टेशन पर बम की सूचना से मचा हड़कंप, मॉकड्रिल में परखी गई सुरक्षा एजेंसियों की तैयारी
गांधीनगर रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को बम मिलने की सूचना पर पुलिस, एटीएस, बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वायड, सिविल डिफेंस...
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश: बिना आपराधिक रिकॉर्ड वाले छात्रों पर दमनात्मक कार्रवाई नहीं, व्यक्तिगत जानकारी भी रहेगी सुरक्षित
जापान में शक्तिशाली भूकंप के बाद सुनामी का खतरा बढ़ा: प्रशासन ने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने को कहा, सुनामी चेतावनी से बढ़ी चिंता
धनबाद में अवैध कोयला कारोबार पर ईडी का बड़ा शिकंजा, 20 से अधिक ठिकानों पर ताबड़-तोड़ छापेमारी
मुख्यमंत्री ने 'सपनों की उड़ान' कार्यक्रम में युवाओं से किया संवाद, कहा- अनुशासित और संस्कारवान युवा ही विकसित राजस्थान की नींव
सवा करोड़ खर्च, फिर भी अधर झूल में तैर रहा स्विमिंग पूल
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से नगरीय विकास और चिकित्सा मंत्रियों की शिष्टाचार भेंट, सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई मुलाकात