पुलिसकर्मी अब करेंगे साइबर सिक्योरिटी डिप्लोमा कोर्स

साइबर सिक्योरिटी डिप्लोमा कोर्स शुरू किया है

पुलिसकर्मी अब करेंगे साइबर सिक्योरिटी डिप्लोमा कोर्स

यह सेल राजस्थान पुलिस का डाटा, डिजिटल नेटवर्क व वेबसाइट्स की सुरक्षा और उसकी गोपनीयता को बनाए रखती है।

जयपुर। प्रदेश में बढ़ रहे साइबर अपराध को रोकने के लिए पुलिस मुख्यालय ने सरदार पटेल विश्वविद्यालय के सहयोग से पुलिसकर्मियों के लिए नौ माह का साइबर सिक्योरिटी डिप्लोमा कोर्स शुरू किया है। पहले बैच में 50 पुलिसकर्मी होंगे। डीजीपी उमेश मिश्रा ने बताया कि इस कोर्स से पुलिसकर्मियों की तकनीकी दक्षता बढ़ेगी और साइबर अपराध पर कंट्रोल होगा। दूरसंचार एवं तकनीकी शाखा को मुख्य सूचना सुरक्षा अधिकारी के रूप में नोडल शाखा बनाया गया है। पुलिस दूरसंचार मुख्यालय में सूचना सुरक्षा सेल बनाई गई  है। यह सेल राजस्थान पुलिस का डाटा, डिजिटल नेटवर्क व वेबसाइट्स की सुरक्षा और उसकी गोपनीयता को बनाए रखती है। इस अवसर पर सरदार पटेल पुलिस विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. आलोक त्रिपाठी ने कहा पुलिस की जरूरत को देखते हुए ही इस कोर्स को तैयार किया गया है। डीजी (साइबर क्राइम) डॉ. रवि प्रकाश मेहरडा ने इस डिप्लोमा कोर्स के संबंध में यूनिवर्सिटी के साथ एमओयू के बारे में  बताया। इस मौके पर सेंटर फोर साइबर सिक्योरिटी के उपनिदेशक डॉ. अर्जुन चौधरी, आईजी शरद कविराज व भूपेन्द्र साहु सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

2 सेमेस्टर में पूरा होगा कोर्स
ऑनलाइन व ऑफलाइन मोड में नौ माह के इस पाठ्यक्रम को दो सेमेस्टर होंगे। एक्सपर्ट माह में एक बार पुलिस मुख्यालय में आकर प्रायोगिक कक्षाएं लेने के साथ ही प्रतिभागियों के सवालों का भी समाधान करेंगे।  

Tags: course

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

तरुण खटीक हत्याकांड के विरोध में सर्व हिंदू समाज का प्रदर्शन, SIT जांच व फास्ट ट्रेक कोर्ट में केस भेजने की मांग तरुण खटीक हत्याकांड के विरोध में सर्व हिंदू समाज का प्रदर्शन, SIT जांच व फास्ट ट्रेक कोर्ट में केस भेजने की मांग
दिल्ली के तरुण खटीक की हत्या के विरोध में जयपुर के फागी में सर्व हिंदू समाज ने आक्रोश जताया। व्यापारियों...
रूस ने 170 यूक्रेनी ड्रोनों को किया ढ़ेर, कलुगा हवाई अड्डे पर आने-जाने वाली उड़ानों पर अस्थायी प्रतिबंध
गौशाला में बदइंतजामी पर जूली ने लगाए आरोप : भाजपा सरकार में गौमाता का सिर्फ राजनीतिक उपयोग, कहा- गौमाता की बेकद्री की तस्वीर विचलित करने वाली
राहुल गांधी ने की बहुजन आंदोलन के प्रमुख नेता कांशीराम को भारत रत्न देने की मांग, प्रधानमंत्री को लिखा पत्र
राज्यसभा चुनाव: क्रॉस वोटिंग के लिए ओडिशा के कांग्रेस विधायकों को रिश्वत की पेशकश; दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस जांच शुरू
‘द बैटल ऑफ नरनौल’ पर खास लेखक सत्र: राव तुला राम की वीरता और 1857 के संग्राम की अनकही गाथा पर चर्चा
अरुण भारती का दावा: बिहार में विपक्ष बहुत कमजोर, राज्यसभा चुनाव की सभी पांच सीटों पर जीत दर्ज करेगा राजग, "बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट" विजन पर जोर