तीसरे चरण के मतदान के लिए 442 केंद्रों पर रवाना हुए मतदान दल, चाकसू से सांगानेर तक चुनावी तैयारियां पूरी
जयपुर जिले की पांच पंचायत समितियों में 3.74 लाख मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग
पंचायतीराज आम चुनाव के तृतीय चरण के मतदान के लिए सोमवार को श्री भवानी निकेतन कॉलेज ऑफ फार्मेसी परिसर से पांच पंचायत समितियों के 442 मतदान केंद्रों के लिए मतदान दल रवाना हुए।
जयपुर। पंचायतीराज आम चुनाव के तृतीय चरण के मतदान के लिए सोमवार को श्री भवानी निकेतन कॉलेज ऑफ फार्मेसी परिसर से पांच पंचायत समितियों के 442 मतदान केंद्रों के लिए मतदान दल रवाना हुए। अंतिम प्रशिक्षण के बाद दलों को ईवीएम और निर्वाचन सामग्री उपलब्ध कराई गई। चाकसू के 93, कोटखावदा के 82, माधोराजपुरा के 93, फागी के 90 और सांगानेर के 84 मतदान दल निर्धारित रूट से रवाना हुए।
तृतीय चरण में कुल 77 पंचायत समिति वार्ड और 133 ग्राम पंचायतों के 442 मतदान केंद्रों पर 3 लाख 74 हजार 816 मतदाता मतदान करेंगे। जिला परिषद के वार्ड 27 से 37 और पंचायत समिति सदस्यों के लिए 3 नवंबर को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान होगा।
Related Posts
Post Comment
Latest News
02 Nov 2026 17:59:35
दीपावली पर जयपुर के बाजारों की रोशनी और सजावट देखने आने वाले शहरवासियों एवं पर्यटकों की सुविधा के लिए जयपुर...

Comment List