सूरत में होगा ‘प्रवासी राजस्थानी मीट’ : भजनलाल शर्मा प्रवासी राजस्थानी समुदाय से करेंगे मुलाकात, उद्यमियों को निवेश के लिए करेंगे आमंत्रित

उद्देश्य प्रदेश में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देना

सूरत में होगा ‘प्रवासी राजस्थानी मीट’ : भजनलाल शर्मा प्रवासी राजस्थानी समुदाय से करेंगे मुलाकात, उद्यमियों को निवेश के लिए करेंगे आमंत्रित
भजनलाल शर्मा 8 अक्टूबर को सूरत में आयोजित होने वाले ‘प्रवासी राजस्थानी मीट’ में गुजरात और सूरत में रहने वाले प्रवासी राजस्थानी समुदाय से मुलाकात करेंगे।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 8 अक्टूबर को सूरत में आयोजित होने वाले ‘प्रवासी राजस्थानी मीट’ में गुजरात और सूरत में रहने वाले प्रवासी राजस्थानी समुदाय से मुलाकात करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री शर्मा वहां के प्रमुख उद्यमियों एवं औद्योगिक जगत के प्रतिनिधियों को राजस्थान में निवेश करने और राज्य के सामाजिक-आर्थिक विकास में योगदान देने के लिए आमंत्रित करेंगे।

सूरत में आयोजित यह ‘प्रवासी राजस्थानी मीट’ राज्य सरकार के उस व्यापक अभियान का हिस्सा है, जिसके तहत देश और दुनिया के विभिन्न हिस्सों में निवास कर रहे प्रवासी राजस्थानियों से जुड़ाव सुनिश्चित और सशक्त किया जा रहा है और उन्हें राज्य की प्रगति यात्रा का भागीदार बनने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। यह आयोजन 10 दिसंबर 2025 को जयपुर में आयोजित 'प्रवासी राजस्थानी दिवस' में अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से भी किया जा रहा है।

सूरत में होने वाले ‘प्रवासी राजस्थानी मीट’ में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री जोगाराम पटेल, जन स्वास्थ्य अभियान्त्रिकी एवं भू-जल विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अखिल अरोड़ा, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के प्रमुख शासन सचिव आलोक गुप्ता सहित राज्य सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारी हिस्सा लेंगे।

इस कार्यक्रम उद्देश्य प्रदेश में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देना है। ‘प्रवासी राजस्थानी मीट’ के बाद मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार का प्रतिनिधिमंडल सूरत में मौजूद फार्मास्यूटिकल्स, टेक्सटाइल्स, सिरेमिक्स और पेट्रोकेमिकल्स जैसे सेक्टर्स के प्रमुख अधिकारियों से भी मुलाकात करेगा।

Read More पूल किनारे बिखरा ग्लैमर का जादू, रैंप वॉक और पूल पार्टी में छाया क्वीन ऑफ राजस्थान का रंग

सूरत में होने वाला यह कार्यक्रम जयपुर में 10 दिसंबर को होने वाले ‘प्रवासी राजस्थानी दिवस’ के मद्देनजर किया जा रहा है। इस शृंखला में पहला कार्यक्रम दो हफ्ते पहले हैदराबाद में आयोजित किया गया था। ‘प्रवासी राजस्थानी दिवस’ का उद्देश्य राजस्थान की विकास यात्रा में ‘कनेक्ट, कोलैबोरेट एंड कॉन्ट्रिब्यूट’ (Connect, Collaborate, and Contribute) के सिद्धांत पर आगे बढ़ते हुए प्रवासी राजस्थानियों से जुड़ाव को और मजबूत करना है। सूरत में इस कार्यक्रम का आयोजन कन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (CII) के सहयोग से किया जा रहा है।

Read More राजस्थान में तबादलों से हटा प्रतिबंध, चिकित्सा विभाग पर रोक जारी

‘प्रवासी राजस्थानी दिवस, 2025’ के बारे में :

Read More नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली का भाजपा नेताओं पर आरोप, कहा- जमकर खाने में भाजपा का काम प्रगति पर

10 दिसंबर को मनाया जाने वाला ‘प्रवासी राजस्थानी दिवस’, राजस्थान सरकार द्वारा राज्य के वैश्विक प्रवासी समुदाय से जुड़ने की एक महत्वपूर्ण पहल है। राज्य सरकार के उद्योग विभाग और राजस्थान फाउंडेशन के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम का लक्ष्य प्रवासी राजस्थानी समुदाय से सांस्कृतिक और आर्थिक संबंधों को सुदृढ़ करना और उन्हें राज्य के विकास में सहभागी बनाना है।

 

 

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ग्रामीण सेवा शिविरों में एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट, टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली नई गति ग्रामीण सेवा शिविरों में एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट, टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली नई गति
टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जयपुर में ग्रामीण सेवा शिविर लगाकर एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट बांटी जा रही...
बाल विवाह पर सरकार का बड़ा प्रहार: शादी के कार्ड बताएंगे दूल्हा-दुल्हन की उम्र, फ़डणवीस सरकार ला रही नया नियम
वाराणसी में कोचिंग संस्थानों पर बड़ी कार्रवाई ये मचा हड़कंप: 8 कोचिंग संस्थान सील, वीडीए की ताबड़तोड़ कार्रवाई
आंगनबाड़ी केंद्रों पर 24 जून से शुरू हुआ ‘खिलौना बैंक’, प्रवेशोत्सव एवं वृक्षारोपण अभियान
क्या फिर दुनिया बढ़ रही है महामारी की ओर? फ्रांस में पहला इबोला मरीज मिलने से स्वास्थ्य एजेंसियां सतर्क, जानिए किन देशों में बढ़ा खतरा
चिकित्सक विहीन अस्पतालए मरीजों की बढ़ी परेशानी
निलंबित आरएएस अशोक कुमार असीजा का मुख्यालय बदला, अब उदयपुर संभागीय आयुक्त कार्यालय निर्धारित