बरसात से पहले तैयारी और शिकायत पर तत्काल कार्रवाई जरूरी : अवैध निर्माणों पर दिखाएं सख्ती, सीज किए हुए भवनों की हो सतत् निगरानी- डॉ. निधि

जर्जर इमारतों को लेकर भी आयुक्त गंभीर

बरसात से पहले तैयारी और शिकायत पर तत्काल कार्रवाई जरूरी : अवैध निर्माणों पर दिखाएं सख्ती, सीज किए हुए भवनों की हो सतत् निगरानी- डॉ. निधि
जर्जर इमारतों को लेकर भी आयुक्त गंभीर दिखीं और उन्होंने भवन मालिकों को तुरंत मरम्मत कराने के निर्देश देते हुए कहा कि जो इमारतें पूरी तरह जर्जर हैं, उन्हें सुरक्षा के साथ ध्वस्त किया जाए।

जयपुर। नगर निगम जयपुर हेरिटेज आयुक्त डॉ. निधि पटेल ने शहर मे अवैध निर्माणों को लेकर सख्ती दिखाते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि अवैध निर्माणों पर पूरी तरह से पाबंदी लगाई जाएं। इसके साथ ही निगम की ओर से सीज किए गए अवैध निर्माणों की निगरानी भी की जाए, जिससे मौके पर काम नहीं चल सके। डॉ. निधि ने मंगलवार को किशनपोल जोन का औचक निरीक्षण करने के बाद अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए जोन में लंबित शिकायतों को लेकर नाराजगी जताई और तुरंत निस्तारण के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने बाढ़ नियंत्रण कक्ष का भी जायजा लिया, जहां तैनात कर्मचारियों से शिकायतों के रिस्पॉन्स टाइम पर फीडबैक लिया। बरसात से पहले तैयारी और शिकायत पर तत्काल कार्रवाई जरूरी है। रिस्पॉन्स टाइम बिगड़ना नहीं चाहिए। निरीक्षण के दौरान क्षेत्र में चल रहे अवैध निर्माण पर भी सख्त रुख अपनाया गया। सीज की गई साइट्स की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए गए। क्षेत्र में अवैध निर्माण की शिकायत मिलने पर तुरंत कार्रवाई करें, जोन क्षेत्र में अवैध निर्माण होता पाया गया तो जोन उपायुक्त की जिम्मेदारी होगी।

जर्जर इमारतों को लेकर भी आयुक्त गंभीर
जर्जर इमारतों को लेकर भी आयुक्त गंभीर दिखीं और उन्होंने भवन मालिकों को तुरंत मरम्मत कराने के निर्देश देते हुए कहा कि जो इमारतें पूरी तरह जर्जर हैं, उन्हें सुरक्षा के साथ ध्वस्त किया जाए। छोटी चौपड़ स्थित ड्राईफूड मार्केट में एक जर्जर भवन मालिक को उन्होंने नोटिस देकर मरम्मत कार्य शुरू कराया। जोन उपायुक्त दिलीप भंभानी ने बताया कि जोन की टीम ने क्षेत्र में दौरा कर जर्जर भवनों को चिह्नित किया है। आयुक्त डॉ. निधि पटेल ने मुख्यमंत्री सद्भावना केन्द्र का दौरा करते हुए लोगों से अपील करते हुए कहा की पुरानी किताबें और वस्तुएं किसी की जि़ंदगी का सहारा हो सकती हैं।  

Post Comment

Comment List

Latest News

कोटा में Gen-Z की नेतृत्व के लिए दस्तक, कई दिग्गजों को दी पटकनी,उम्रदराज प्रत्याशियों को पछाड़ युवा चेहरों ने दर्ज की जीत कोटा में Gen-Z की नेतृत्व के लिए दस्तक, कई दिग्गजों को दी पटकनी,उम्रदराज प्रत्याशियों को पछाड़ युवा चेहरों ने दर्ज की जीत
छात्र राजनीति से निर्दलीय युवाओं तक ने बदले सियासी समीकरण।
Weather Update : राजस्थान में मानसून का असर बरकरार, 17 सितंबर तक कई संभागों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
सुबह की सफारी में दिखे माँ और दो नन्हे शावक, गाड़ियों के बीच में से निकलते देख पर्यटक हुए रोमांचित
पहले रुकने का इशारा, फिर बाइक में टक्कर...राइडर सिया को टक्कर मारने वाला आरोपी दौसा से गिरफ्तार
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का दावा, बोले- AI से मानवता खत्म होने की बातें अफवाह और कुछ नहीं
वायदा बाजार की नरमी का असर : चांदी और सोना हुआ सस्ता, जानें क्या है भाव  
महापौर और सभापतियों के लिए जोड़तोड़ तेज, निर्दलियों को अपने पक्ष में करने के लिए बड़े नेता सक्रिय