जयपुर में केसर के दाम दो लाख के पार और कश्मीरी केसर के भाव पांच लाख रुपए

पिछले दस दिन में जयपुर में बढ़े दस हजार और कश्मीर में 75 हजार

जयपुर में केसर के दाम दो लाख के पार और कश्मीरी केसर के भाव पांच लाख रुपए
भारत और पाकिस्तान की बीच तनाव बढ़ता है तो वैश्विक व्यापार में रुकावट आने की आशंका है।

जयपुर। कश्मीर के पहलगाम में पिछले दिनों हुए आतंकी हमले के बाद केसर के भावों में तूफान आ गया। जयपुर के ड्रायफ्रूट मार्केट में केसर के दाम दस हजार रुपए बढ़कर दो लाख पांच हजार रुपए प्रति किलो हो गए। वहीं दूसरी ओर कश्मीर में केसर के दाम 75 हजार रुपए बढ़कर पांच लाख रुपए प्रति किलो गए। दस दिन पहले जयपुर में केसर 1,95 हजार रुपए और कश्मीरी केसर सवा चार लाख रुपए प्रति किलो बिक रही थी। 

जयपुर में ईरान से आता है केसर
ड्रायफ्रूट कारोबारी जितेंद्र काबरा ने बताया कि यहां केसर मुख्यत: ईरान का आता है। जो कि यहां के ब्राण्ड में पैक होकर प्रति ग्राम से बिकता है। बाजार में बेबी, नटराज, नमन जैसे कई ब्राण्ड बिकते है।

करीब 55 टन की खपत
देशभर में हर साल करीब 55 टन केसर की खपत होती है। कश्मीर में मात्र 6 से 7 टन केसर का उत्पादन होता है। बाकी मांग ईरान और अफगानिस्तान पर निर्भर है। ईरान का केसर सस्ता होता है।

कश्मीरी केसर दाम बढ़ने का कारण
पाकिस्तान के साथ बॉर्डर बंद होने के कारण के कीमत दस फीसदी तक बढ़ गई। केसर दुनिया के सबसे महंगे कृषि उत्पादन में से एक है। कश्मीरी केसर अपने गहरे लाल रंग, तेज खुशबू और क्रोसिन की उच्च मात्रा के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है। क्रोसिन की वजह से केसर का रंग गहरा होता है। 

Read More विलायती बाजार की नरमी : दोनों कीमती धातुओं में रिकॉर्ड गिरावट, जानें क्या है भाव

भारत-पाक तनाव बढ़ा तो दाम बढ़ेंगे
भारत और पाकिस्तान की बीच तनाव बढ़ता है तो वैश्विक व्यापार में रुकावट आने की आशंका है। ऐसे में केसर के दाम और बढ़ सकते है। 

Read More नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने लगाया भाजपा सरकार पर आरोप, कहा- अराजकता के शिकंजे में जकड़ चुका है राजस्थान

कश्मीर का केसर जीआई टैग युक्त
2020 में कश्मीरी केसर को जियोग्राफिकल इंटीकेशन (जीआई) टैग मिला। इसका मकसद इसकी पहचान को बचाना और सस्ते केसर के मुकाबले डटे रहने में मदद करना है। जीआई टैग मिलने से कश्मीरी केसर की पहचान बनी रहेगी। 

Read More एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी में क्रूड डिस्टिलेशन यूनिट की पुनर्स्थापन कार्य तेजी से प्रगति पर

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रवक्ताओं एवं मीडिया पैनलिस्टों की नियुक्ति छह माह की परिवीक्षा अवधि पर, प्रदर्शन के आधार पर होगा अंतिम चयन : कांग्रेस प्रवक्ताओं एवं मीडिया पैनलिस्टों की नियुक्ति छह माह की परिवीक्षा अवधि पर, प्रदर्शन के आधार पर होगा अंतिम चयन : कांग्रेस
झारखंड कांग्रेस ने मीडिया विंग को मजबूत करने के लिए प्रवक्ताओं और पैनलिस्टों को 6 महीने की परिवीक्षा (प्रोबेशन) अवधि...
राज निवेश पोर्टल पर एक माह में 6,103 आवेदनों को मंजूरी, निवेशकों की पहली पसंद बन रहा राजस्थान
ज्वैलर्स एसोसिएशन जयपुर के अवॉर्ड समारोह में शामिल होंगे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस
नाहरगढ़ की बावड़ियों को संवारने उतरे युवा, स्वच्छता अभियान में जुटे पर्यटन जगत के प्रतिनिधि
अमेरिकी रक्षा सब्सिडी का युग समाप्त: हेगसेथ की दोटूक, बोले- हमें साझेदारों की जरूरत है, न कि संरक्षित राज्यों की
10 सर्कुलर रोड विवाद: राजद बोला- विपक्ष का अपमान कर रही सरकार, नियमों की मनमानी व्याख्या करने का लगाया आरोप
रेलवे भर्ती बोर्ड : टेक्निशियन ग्रेड-3 का परीक्षा परिणाम जल्द होगा जारी, 139 पदों के लिए अभ्यर्थियों की नजरें परिणाम पर