निकाय चुनाव में हथियार और भड़काऊ प्रचार पर रोक, क्षेत्रों में निषेधाज्ञा लागू

बिना अनुमति सभा जुलूस पर भी रोक

निकाय चुनाव में हथियार और भड़काऊ प्रचार पर रोक, क्षेत्रों में निषेधाज्ञा लागू
चुनाव प्रभावित क्षेत्रों में निषेधाज्ञा लागू। हथियारों के प्रदर्शन, बिना अनुमति सभा-जुलूस पर रोक रहेगी। लाउडस्पीकर सुबह 6 से रात 10 बजे तक ही चलेंगे। जातीय-साम्प्रदायिक तनाव फैलाने वाले भाषण, नारे और सोशल मीडिया पोस्ट प्रतिबंधित रहेंगे। सार्वजनिक संपत्तियों पर पोस्टर-होर्डिंग लगाने या विरूपण करने पर कार्रवाई होगी। कृपाण और सहारे की लाठी को छूट रहेगी।

जयपुर। नगरीय निकाय चुनाव 2026 को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से कराने के लिए जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। जिला मजिस्ट्रेट संदेश नायक ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत जयपुर कमिश्नरेट क्षेत्र को छोड़कर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक के थाना क्षेत्रों में आने वाले चुनाव प्रभावित इलाकों में यह आदेश जारी किया है।

आदेश के तहत सार्वजनिक स्थानों पर रिवॉल्वर, पिस्टल, बंदूक सहित अन्य आग्नेयास्त्र और तलवार, भाला, चाकू, गंडासा, फर्सी, कटार, धारदार हथियार लेकर चलने या उनका प्रदर्शन करने पर रोक रहेगी। सिख समुदाय को धार्मिक परंपरा के अनुसार कृपाण रखने तथा दिव्यांग और बीमार लोगों को सहारे के लिए लाठी रखने की अनुमति रहेगी।

बिना अनुमति सभा जुलूस पर भी रोक

जिला मजिस्ट्रेट संदेश नायक ने बताया कि संबंधित उपखंड मजिस्ट्रेट की अनुमति के बिना राजनीतिक जुलूस, सभा, धरना और भाषण नहीं किए जा सकेंगे। ध्वनि प्रसारण यंत्रों के उपयोग की अनुमति सुबह 6 से रात 10 बजे तक ही दी जा सकेगी। जातीय, भाषाई या साम्प्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने वाले भाषण, नारे और प्रचार सामग्री के वितरण पर रोक रहेगी। सोशल मीडिया पर धार्मिक उन्माद, जातिगत द्वेष या दुष्प्रचार फैलाना भी प्रतिबंधित रहेगा। सार्वजनिक संपत्तियों पर नारे, पोस्टर और होर्डिंग लगाने तथा उन्हें विरूपित करने पर भी कार्रवाई होगी।

Read More नगर निगम चुनाव नामांकन को लेकर बदलाव, वार्ड 31 से 40 के प्रत्याशियों को नामांकन भरने हीरापुरा की जगह खातीपुरा जाना होगा

Tags: weapons

Post Comment

Comment List

Latest News

आदर्श नगर के 17 वार्डों में समस्याओं का जाल  कहीं सड़क तो कहीं पानी-कचरे की मार आदर्श नगर के 17 वार्डों में समस्याओं का जाल  कहीं सड़क तो कहीं पानी-कचरे की मार
जयपुर के आदर्श नगर क्षेत्र में परिसीमन के बाद वार्ड 116 से 132 तक सड़क, सीवर, सफाई, पेयजल और अतिक्रमण...
मायावती का यूपी सरकार पर हमला, बोली- एक लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने की घोषणा देर से उठाया गया कदम, महिलाओं के मुद्दे पर ठोस कदम उठाने की मांग
ज्वेलर के परिवार को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले नैपाली गैंग के 3 बदमाश गिरफ्तार, 300 सीसीटीवी फुटेज खंगाले
बिहार में बाढ़ आशंका ! अमित शाह ने लिया तैयारियों का जायजा, सम्राट चौधरी से की बात
निकाय चुनाव में हथियार और भड़काऊ प्रचार पर रोक, क्षेत्रों में निषेधाज्ञा लागू
प्रजेंटेशन से नहीं माने किसान : अब ट्रैक्टरों से कूच की तैयारी, ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का विरोध
ऑपरेशन एंटीवेनम : 20 लाख की स्मैक बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार