ज्वेलर के परिवार को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले नैपाली गैंग के 3 बदमाश गिरफ्तार, 300 सीसीटीवी फुटेज खंगाले

यूके-नेपाल सीमा से दबोचे गए आरोपी

ज्वेलर के परिवार को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले नैपाली गैंग के 3 बदमाश गिरफ्तार, 300 सीसीटीवी फुटेज खंगाले
जयपुर की जवाहर सर्किल थाना पुलिस ने घर में घुसकर युवक को बंधक बनाने और 5 लाख रुपये नकदी सहित जेवर लूटने वाली 'नेपाली गैंग' के तीन आरोपियों को यूपी-नेपाल सीमा से गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने करीब 15-20 दिन रेकी करने के बाद वारदात को अंजाम दिया था।

जयपुर। जवाहर सर्किल थाना पुलिस ने नेपाली गैंग के बदमाशों के घर में घुसकर परिवार को बंधक बनाने और करीब पांच लाख रुपए नकद, महंगी घड़ियां व सोने-हीरे की ज्वेलरी लूट मामले में यूपी-नेपाल बॉर्डर से तीन आरोपियों को दबोचा है। इसमें सतवीर सिंह (28) निवासी बसंतापुर देहात कोतवाली बहराइच उत्तरप्रदेश, मनबहादुर (20) निवासी नानपारा बहराइच उत्तरप्रदेश और प्रदीप कुमार यादव (24) निवासी तिगड़ा बहराइच उत्तरप्रदेश को गिरफ्तार कर एक कार जब्त की है। पुलिस टीमों ने करीब 300 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और करीब 10 हजार किलोमीटर की दूरी तय कर आरोपियों तक पहुंच बनाई।

तड़के घर में घुसकर बेटे को बंधक बनाकर की वारदात

एडीसीपी पारस जैन ने बताया कि गत 29 जुलाई को परिवादी आशीष गुप्ता ने रिपोर्ट दी कि वह अपनी पत्नी के साथ उत्तराखंड गए थे। इसी दौरान सुबह करीब 4 बजे तीन बदमाश घर में घुसे और उनके बेटे राघव गुप्ता को बंधक बनाकर घर से करीब पांच लाख रुपए नकद और अन्य सामान चोरी कर ले गए। 

15-20 दिन पहले शुरू कर देते थे रेकी

Read More राजस्थान के 2200 वाहनों की मध्यप्रदेश में फिटनेस पर उठे सवाल, बिना पर्याप्त जांच फिटनेस देने के आरोप; विभागीय जांच की मांग तेज

गैंग के तौर-तरीके के अनुसार आरोपी वारदात से करीब 15 से 20 दिन पहले संबंधित मकान की जानकारी जुटाना शुरू करते थे। घर में घरेलू काम करने के बहाने प्रवेश कर रैकी की जाती थी। इसके बाद नेपाल-यूपी बॉर्डर पर स्थानीय लोगों से संपर्क कर उन्हें लालच देकर वारदात में सहयोग के लिए तैयार किया जाता था। रैकी के दौरान यदि मकान खाली मिलता या घर में रहने वाले लोग बाहर होते तो आरोपी अपने साथियों को बुलाकर लूट को अंजाम देते थे। मकान के नौकरों व चौकीदारों से संपर्क बढ़ाकर घर की जानकारी हासिल करते थे।

Read More निकाय चुनाव : शहरी गढ़ में कांग्रेस के सामने सेंधमारी की चुनौती, बोर्ड बनाने पर दोनों दलों की नजर

गैंग के लोग वारदात के बाद अलग-अलग रास्तों से फरार

Read More राजस्थान में घरेलू पर्यटन का दबदबा, गुलाबी नगरी विदेशी सैलानियों की पहली पसंद

गैंग में सामान्यत: पांच से सात लोग शामिल रहते थे। इनमें वारदात को अंजाम देने, रैकी करने और मदद करने वालों को अलग-अलग जिम्मेदारी दी जाती थी। वारदात के तुरंत बाद सभी आरोपी अलग-अलग हो जाते और अलग-अलग साधनों से मौके से फरार होते थे। पहचान छिपाने के लिए आरोपी फर्जी आईडी और फर्जी नाम-पते का इस्तेमाल करते थे।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क दुर्घटना में 7 लोगों की मौत, 4 अन्य घायल, सीएम चंद्रबाबू ने जताया दुख आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क दुर्घटना में 7 लोगों की मौत, 4 अन्य घायल, सीएम चंद्रबाबू ने जताया दुख
आंध्र प्रदेश के पलनाडु जिले में चिलकलूरिपेट के पास एक तेज रफ्तार निजी बस ने ऑटो रिक्शा को पीछे से...
भाजपा में निकाय चुनाव के चेहरों पर मंथन शुरू, 29 अगस्त से पार्षद उम्मीदवारों के नाम घोषित होने की तैयारी; सीएम भी पहुचें
निम्स यूनिवर्सिटी के छात्र ने की खुदखुशी, दो दिन में दूसरी घटना से हड़कंप
कानपुर में भीषण हादसा: ट्रेनी एयरक्राफ्ट क्रैश, पालयट सहित दो लोगों की मौत
आदर्श नगर के 17 वार्डों में समस्याओं का जाल  कहीं सड़क तो कहीं पानी-कचरे की मार
मायावती का यूपी सरकार पर हमला, बोली- एक लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने की घोषणा देर से उठाया गया कदम, महिलाओं के मुद्दे पर ठोस कदम उठाने की मांग
ज्वेलर के परिवार को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले नैपाली गैंग के 3 बदमाश गिरफ्तार, 300 सीसीटीवी फुटेज खंगाले